ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राजनीति के मैदान में उतरेंगे सौरव गांगुली? बीजेपी नेतृत्व को बता दी मन की बात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

राजनीति के मैदान में उतरेंगे सौरव गांगुली? बीजेपी नेतृत्व को बता दी मन की बात

By @dmin
Published: November 3, 2020
Share
राजनीति के मैदान में उतरेंगे सौरव गांगुली? बीजेपी नेतृत्व को बता दी मन की बात
राजनीति के मैदान में उतरेंगे सौरव गांगुली? बीजेपी नेतृत्व को बता दी मन की बात
SHARE

कोलकाता (एजेंसी) | लंबे समय से इस बात की चर्चा है कि बीजेपी पश्चिम बंगाल चुनाव में पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मौजूदा बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को अपना कप्तान बना सकती है। खुद गांगुली ने इस पर अब तक सार्वजनिक रूप से कुछ नहीं कहा है। हालांकि, एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उन्होंने बीजेपी नेतृत्व को बता दिया है कि वह ना तो राजनीति में उतरना चाहते हैं और ना ही विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। 

द टेलिग्राफ के ऑनलाइन संस्करण ने सूत्रों के हवाले से यह खबर दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि सौरव गांगुली ने पिछले महीने बीजेपी के सामने यह साफ कर दिया है कि वह एक्टिव पॉलिटिक्स में शामिल नहीं होना चाहते हैं और क्रिकेट प्रशासक के तौर पर अपनी भूमिका से खुश हैं। सूत्रों ने यह भी बताया कि गांगुली की ओर से इनकार किए जाने के बाद पार्टी ने उनपर मन बदलने के लिए कोई दबाव नहीं डाला है। 

खुद गांगुली की ओर से अभी कोई बयान नहीं आया है। बीजेपी सूत्रों ने इन दावों की ना तो पुष्टि की है और ना ही इससे इनकार किया है। अखबार को एक बीजेपी सूत्र ने 2019 लोकसभा चुनाव की ओर इसारा करते हुए कहा, ”पार्टी हमेशा चाहती थी कि गांगुली एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं, लेकिन वह कई दूसरी भूमिकाओं में व्यस्त रहे हैं।” उन्होंने कहा, ”आज स्थिति अलग है, क्योंकि बंगाल में हम बड़ी राजनीतिक ताकत बन चुके हैं।” हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि सौरव गांगुली की ओर से कोई भी भूमिका पार्टी की मदद करेगी।

गौरतलब है कि 2019 लोकसभा चुनाव में अभूतपूर्व प्रदर्शन करके ममता बनर्जी की अगुआई वाली तृणमूल कांग्रेस को झटका देने वाली बीजेपी इस बार विधासनभा में बहुमत के लिए जोर लगा रही है। हालांकि, पार्टी को इसके लिए किसी ऐसे चेहरे की तलाश है जिसे ममता बनर्जी को टक्कर दे सके। पार्टी ने सौरव गांगुली पर दांव लगाने का प्लान बनाया था। लोकसभा चुनाव के समय भी काफी अटकलें लगी थीं।

भोले बाबा के सत्संग समाप्त होने के बाद मची भगदड़, 20 लोगों की मौत और कई घायल
बड़ी खबर: एक दिन में मिले 42 नए मरीज, प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव के अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा
रेलवे सुरक्षा बल (RPF) में सब इंस्पेक्टर एवं कांस्टेबल के 4660 पदों पर होंगी भर्तियां, नोटिफिकेशन जारी
कोरोना संक्रमण दर में दो फीसदी उछाल, 2.68 लाख नए केस, 402 मौतें
फुटकर व्यापारी की मनमानी पर नकेल… दुकान खोलकर बेच रहा था सामान… आयुक्त की मौजूदगी में वसूला 5000 जुर्माना… पसरा लगाकर सामान बेचने वालों को खदेड़ा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सड़क हादसों में घायलों की सहायता करें, पांच लाख का ईनाम पाएं सड़क हादसों में घायलों की सहायता करें, पांच लाख का ईनाम पाएं
Next Article World Environment Day: Chief Minister Bhupesh Baghel planted guava, mango and sowing plants in his residence premises छोटे भूखण्डों की खरीदी बिक्री पर लगी रोक हटने का मिला लाभ…. पिछले साल की तूलना में इस अक्टूबर पंजीयन और राजस्व में हुई बढ़ोत्तरी

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?