ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: IPL 2020: चेन्नई को लगा बोल्ट का झटका, 10 विकेट से हार के बाद प्लेऑफ की राह कठिन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedSports

IPL 2020: चेन्नई को लगा बोल्ट का झटका, 10 विकेट से हार के बाद प्लेऑफ की राह कठिन

By @dmin
Published: October 24, 2020
Share
DRDO successfully tests laser guided anti-tank missile
DRDO successfully tests laser guided anti-tank missile
SHARE

स्पोर्ट्स डेस्क (एजेंसी)। आईपीएल 2020 में शुक्रवार को पिछली बार की फाइनलिस्ट मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स आमने-सामने थी। आईपीएल की वो दो टीमें जिनकी प्रतिद्वंद्विता सबसे प्रबल है। इस बार चेन्नई ने जब मुंबई इंडियंस को पराजित कर अपना अभियान शुरू किया था तो किसी को अंदाजा नहीं था कि चेन्नई सुपरकिंग्स की हालत आईपीएल-13 में इतनी खस्ता हो जाएगी। शुक्रवार को मुंबई ने उसे एकतरफा मुकाबले में दस विकेट से धो दिया और वो भी 46 गेंदें शेष रहते। यह गेंदें शेष रहते मुंबई की इस सत्र की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले बैंगलोर ने 39 गेंदें शेष रहते कोलकाता को हराया था। इस मैच में मुंबई की ओर से कप्तान रोहित मांसपेशियों में खिंचाव के कारण उतरे भी नहीं थे। कीरोन पोलार्ड ने कमान संभाली थी। 
ट्रेंट बोल्ट (4/18) और जसप्रीत बुमराह (2/25) की घातक गेंदबाजी के आगे चेन्नई नौ विकेट पर 114 रन ही बना सकी। मुंबई ने इशान किशन (68) और क्विंटन डि कॉक (46) की मदद से 12.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। चेन्नई को पहली बार आईपीएल में आठ हार झेलने को विवश होना पड़ा है। इससे पहले सात-सात मैच 2010 और 2012 में हारे थे। हार से सबसे निचले पायदान की टीम उम्मीदें लगभग खत्म हो गई हैं। पहले बल्लेबाजी का न्योता पाकर उतरी चेन्नई ने एक समय 43 रन पर सात विकेट खो दिए थे। ये तो सैम करन ने 52 रन की पारी खेलकर टीम को सौ का आंकड़ा पार कराया वर्ना टीम पर अपने सबसे कम स्कोर पर आउट होने का खतरा मंडरा रहा था। मुंबई के ही खिलाफ टीम 2013 में 79 पर आउट हो गई थी। महज तीन रन पर टीम तीन विकेट गंवा चुकी थी। पावरप्ले के छह ओवरों में ऐसा पहली बार हुआ जब चेन्नई ने पांच विकेट गंवाए। टीम में लौटे रितुराज, एन जगदीशन खाता भी नहीं खोल सके। फॉफ डु प्लेसिस ने एक, रायडू ने दो और रविंद्र जडेजा ने सात रन बनाए। कप्तान धोनी 16 रन बनाकर आउट हुए।  सैम ने नौवें विकेट पर इमरान ताहिर (13) के साथ 43 रन की साझेदारी की जो न केवल इस पारी की बल्कि चेन्नई की इस विकेट पर श्रेष्ठ साझेदारी रही। इससे पहले 2018 में ब्रावो और इमरान ताहिर ने 41 रन जोड़े थे। धोनी और अश्विन ने भी कोलकाता में 2013 में 41 रन जोड़े थे। न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट का यह आईपीएल में अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले उन्होंने 2015 में मोहाली में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 19 रन देकर तीन विकेट लिए थे।

टीकाकरण केंद्रों पर मरीज पूछ रहे सवाल : मैडम बाकी तो ठीक है… ड्रिंक कब तक कर सकते हैं!
किसानों के बाद डॉक्टर भी सरकार से नाराज, आज 10 हजार जगहों पर कर रहे विरोध-प्रदर्शन
कबीर से गांधी तक के आदर्शों को लेकर निकला मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जनसैलाब
किसानों के विरोध प्रदर्शन पर सख्त हुआ मानवाधिकार आयोग, इन चार राज्यों को नोटिस भेज मांगी रिपोर्ट
शासकीय कार्यालयों में हितग्राहियों के काम आसानी से हों : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article लॉकडाउन खत्म हुआ तो दिसंबर तक देश में आधी आबादी हो सकती है कोरोना संक्रमित: वायरस विशेषज्ञ वी रवि छत्तीसगढ़ में तेजी से बढ़ रही है रिकवरी दर, पिछले एक हफ्ते में 16,649 मरीज स्वस्थ… अब तक 1.43 लाख लोग दे चुके हैं कोरोना को मात
Next Article Big news… during lockdown, not a single EMI is missed, बड़ी खबर….. लॉकडाउन के दौरान मिस नहीं की एक भी EMI तो उन्हें बैंक से मिलेगा कैशबैक

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?