ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अंधविश्वास की बलि चढ़ा बेटा, मां ने देवी को खुश करने के लिए कुल्हाड़ी से काटी गर्दन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

अंधविश्वास की बलि चढ़ा बेटा, मां ने देवी को खुश करने के लिए कुल्हाड़ी से काटी गर्दन

By @dmin
Published: October 22, 2020
Share
ट्रिपल मर्डर से फैली सनसनी, घर में पत्नी और दो बच्चों की हत्या
ट्रिपल मर्डर से फैली सनसनी, घर में पत्नी और दो बच्चों की हत्या
SHARE

पन्ना (एजेंसी)। मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में अंधविश्वास के चलते देवी मां को खुश करने के लिए एक महिला ने अपने 24 वर्षीय बेटे की सोते समय कुल्हाड़ी से गले पर वार कर कथित रूप से बलि चढ़ा दी। यह घटना गुरुवार तड़के जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कोहनी गांव में हुई।

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पन्ना कोतवाली थाना प्रभारी अरुण सोनी ने बताया, आज तड़के करीब साढ़े चार बजे पुलिस को सूचना मिली कि कोहनी गांव में सुनिया बाई लोधी (लगभग 50 साल उम्र) ने अपने बेटे द्वारका लोधी (24) के गले पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी है। 
उन्होंने कहा, सुनिया बाई को लगभग पिछले दो साल से कुछ दैवीय प्रभाव होने का अहसास होता था और ऐसी घटना आज रात में भी हुई थी। इसी भाव के आने की दशा में कुल्हाड़ी से उसने अपने बेटे द्वारका लोधी के गले पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। 
सोनी ने बताया कि कानूनी कार्रवाई कर शव का पोस्टमॉर्टम करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आरोपी महिला को भी गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। पुलिस ने वारदात में उपयोग की गई कुल्हाड़ी भी जब्त कर ली है।
जब उनसे सवाल किया गया कि क्या उसने देवी मां को बलि चढाई है तो इस पर उन्होंने कहा, शुरुआती तौर पर पता चला है कि उसको ये भाव आते रहते थे और उस भाव के आने के स्थिति में वह यह बात करती थी कि इसे मारना है, उसे मारना है। यह बात गांव वालों ने आज बताई है। बातचीत करके इसका आगे पूरा खुलासा किया जाएगा। 
सोनी ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और विस्तृत जांच जारी है। इसी बीच, कोहनी गांव के राम भगत ने मीडिया को बताया, सुनिया बाई ने अपने बच्चे को मार दिया। उसको देवी मां के भाव आते थे और कहती थी कि मैं बलि ले लूंगी और उसने रात में अपने बच्चे की हत्या कर दी।
उन्होंने कहा, घटना के समय उनके घर में सुनिया बाई, उसका पति एवं बेटा था। उसका पति एवं बेटा सोए हुए थे। रात में सुनिया बाई ने कुल्हाड़ी ली और उसने अपने बेटे को काट दिया। उसने अपने बच्चे को काटकर अपने पति को भी बताया था कि देखो मैंने अपना काम कर दिया है। बलि ले ली है। बच्चे को मार दिया है और जाकर देखो।

बांध के पास पिकनिक मनाने आए निजी संस्थान के तीन लोगों की डूबने से मौत
मुख्यमंत्री साय ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर दी बधाई एवं शुभकामनाएं
राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण कार्य में तेजी के निर्देश, राज्य स्तरीय हाईपॉवर कमेटी की बैठक सम्पन्न
एक पेड़ मां के नाम : पुलिस लाइन में 2005 बैच के पुलिस कर्मियों ने रोपे 22 पौधे
राज्य खेल अलंकरण : 26 जून तक कर सकते हैं आवेदन, विभिन्न श्रेणियों में खिलाड़ियों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 10 # 22 October 2020
Next Article बिहार चुनाव: फ्री वैक्सीन का वादा बना BJP के गले की फांस? RJD-राहुल गांधी ने घेरा… अब भाजपा ने पेश की सफाई बिहार चुनाव: फ्री वैक्सीन का वादा बना BJP के गले की फांस? RJD-राहुल गांधी ने घेरा… अब भाजपा ने पेश की सफाई

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?