ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आकाशगंगा सुपेला से शिफ्ट होगी थोक सब्जी मंडी, संभागायुक्त और कलेक्टर ने देखी जगह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

आकाशगंगा सुपेला से शिफ्ट होगी थोक सब्जी मंडी, संभागायुक्त और कलेक्टर ने देखी जगह

By Mohan Rao
Published: April 16, 2026
Share
SHARE

भिलाई में सुव्यवस्थित थोक सब्जी मार्केट निर्माण के लिए प्रशासनिक पहल शुरू

भिलाई। आकाशगंगा थोक सब्जी मार्केट के विकल्प के रूप में सुव्यवस्थित थोक सब्जी मार्केट का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए प्रशासनिक पहल शुरू हो गई है। संभाग आयुक्त सत्यनारायण राठौर और कलेक्टर अभिजीत सिंह गुरूवार को नगर निगम भिलाई एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ चिन्हांकित स्थल राधिका नगर भिलाई, पुलिस थाना सुपेला के पीछे रिक्त मैदान का मौका मुआयना किया।

निगम आयुक्त राजीव पाण्डेय ने अवगत कराया कि उक्त स्थान भिलाई निगम के अंतर्गत है, इसे पूर्व में साडा द्वारा टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग को आवासीय फ्लैट हेतु उपलब्ध कराया गया है। वर्तमान में उक्त स्थल निगम अंतर्गत है। इसे व्यावसायिक उपयोग हेतु परिवर्तित कर थोक सब्जी मार्केट हेतु विकसित किया जाना है। स्थल मुआयना के दौरान संभाग आयुक्त राठौर और कलेक्टर श्री सिंह ने मौके पर चिन्हांकित स्थल के नक्शे में खसरे एवं रकबा का अवलोकन भी किया। तत्पश्चात उन्होंने आकाशगंगा थोक सब्जी मार्केट में पैदल भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। साथ ही, व्यापारियों से मार्केट की व्यवस्था एवं व्यवस्थापन के संबंध में चर्चा की।

व्यापारियों ने बताया कि आकाश गंगा मार्केट में लगभग 456 बड़ी दुकाने एवं 300 के करीब छोटी व्यवसायिक दुकाने हैं। यहां प्रतिदिन प्रदेश के विभिन्न क्षेत्र से बड़ी वाहनों में सब्जियां आयतित होती है। वहीं जिले के किसान भी छोटी गाड़ियों से अपनी सब्जियां यहां बेचने के लिए लाते है। प्रतिदिन सुबह 4 बजे से 10 बजे तक वाहनों के आगमन व अव्यवस्थित पार्किंग की वजह से व्यापारियों एवं क्रेताओं को परेशानियां झेलनी पड़ती है। उक्त मार्केट में अनेक दुकाने जर्जर अवस्था में है। साथ ही, अवैध कब्जे के रूप में दुकाने संचालित की जा रही है। व्यापारियों ने यह भी बताया कि मार्केट से पानी निकासी का भी समुचित प्रबंध का अभाव है।

मार्केट अवलोकन पश्चात् संभाग आयुक्त और कलेक्टर ने भिलाई के प्रियदर्शिनी परिसर में निर्माणाधीन स्विमिंग पुल, स्केटिंग ट्रैक, नालंदा परिसर, हॉर्स राइडिंग ग्राउण्ड का भी अवलोकन किए। साथ ही, नेहरू नगर अंडरब्रिज से सुपेला अंडरब्रिज तक लगभग 3 किमी सर्विस लेन का भी निरीक्षण किए। उन्होंने निर्माण कार्यों में प्रगति लाने व समयावधि में कार्य पूर्ण करने अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर नगर निगम भिलाई के आयुक्त राजीव पाण्डेय, एसडीएम भिलाई श्री महेश राजपूत और भिलाई निगम एवं राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

सीएम बघेल ने की राम वन गमन पर्यटन परिपथ की प्रगति व पर्यटन विकास की विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा….. कहा- देश-विदेश के पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र बनेगा छत्तीसगढ़ का राम वनगमन पर्यटन परिपथ
वन विभाग का विधिक साक्षरता प्रशिक्षण कार्यक्रम, अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी
राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन 25 जनवरी को, निर्वाचन कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अधिकारी-कर्मचारी होंगे सम्मानित
खुजली की समस्या उठते ही बंद कर दें ये आहार, बढ़ सकती हैं परेशानी…
पहले बारिश और अब बर्फ ले रही जान, उत्तराखंड में 13 ट्रेकर्स की हुई मौत, कई लोग फंसे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा स्वीकृति आदेश जारी 9 बी.टी. सड़कों के लिए डेढ़ करोड़ मंजूर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
Next Article छत्तीसगढ़ के 430 युवाओं को मिला शासकीय सेवा का अवसर, प्रयोगशाला परिचारकों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?