ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रेलवे की मनमानी, पर्व स्पेशल और क्लोन ट्रेनों में यात्रियों से वसूल रहे 30 फीसदी अधिक किराया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BusinessFeaturedNational

रेलवे की मनमानी, पर्व स्पेशल और क्लोन ट्रेनों में यात्रियों से वसूल रहे 30 फीसदी अधिक किराया

By @dmin
Published: October 21, 2020
Share
BSNL के बाद रेलवे का चीन को झटका, 471 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट रद्द
BSNL के बाद रेलवे का चीन को झटका, 471 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट रद्द
SHARE

पटना (एजेंसी) त्योहार के समय आम लोगों को राहत देने के लिए रेलवे की ओर से क्लोन स्पेशल व पर्व स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इन ट्रेनों में यात्रियों को पहले की तुलना में 25 से 30 फीसदी अधिक किराया देना पड़ रहा है। जबकि इन ट्रेनों में अमूमन सामान्य व मध्यम वर्ग के यात्री ही आ-जा रहे हैं। पर्व स्पेशल ट्रेनों में पटना से नई दिल्ली के लिए स्लीपर क्लास के लिए 650 रुपये लग रहे हैं, जबकि दूसरी ट्रेनों में पटना से नई दिल्ली का किराया महज 510 रुपये है। इसी तरह सभी पर्व स्पेशल ट्रेनों में पहले से चल रही ट्रेनों की तुलना में 30 प्रतिशत तक अधिक किराया वसूला जा रहा है।

क्लोन ट्रेनें भी चलायी जा रहीं
पटना जंक्शन के आरक्षण कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार कोरोना काल में ट्रेनों की संख्या कम होने व यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे ने पर्व स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। जिन ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट लंबी हो रही थी, उसके लिए क्लोन ट्रेनें चलाई गई हैं। पटना जंक्शन, राजेंद्र नगर टर्मिनल व पाटलिपुत्र जंक्शन समेत पूर्व मध्य रेल के प्रमुख स्टेशनों से अभी कुल 60 जोड़ी पर्व व क्लोन स्पेशल ट्रेनें चल रही हैं। लेकिन इन ट्रेनों में सफर करने वालों की जेबें ढीली हो रही हैं। पर्व स्पेशल ट्रेन में शयनयान श्रेणी, 3 एसी और 2 एसी में प्रति टिकट 150 रुपये से लेकर 450 रुपये अधिक देने पड़ रहे हैं। वहीं, पटना से मुंबई के लिए पर्व स्पेशल व क्लोन ट्रेनों में शयनयान श्रेणी के लिए 920 रुपये लग रहे हैं, जबकि दूसरी ट्रेनों में इसका किराया 670 रुपये है। यानी एक यात्री से प्रति टिकट 250 रुपये अधिक लिए जा रहे हैं। इसी तरह बेंगलुरु के लिए पर्व स्पेशल के स्लीपर क्लास का टिकट दूसरे ट्रेन की तुलना में 185 रुपये अधिक है। यात्रियों का कहना है कि रेलवे मनमाने ढंग से यात्रियों से पैसे की वसूली कर रहा है। रेलवे व सरकार को आम लोगों की चिंता नहीं है। 

पूर्व मध्य रेल में 60 जोड़ी क्लोन-पर्व स्पेशल ट्रेन
पूर्व मध्य रेल मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व मध्य रेल में मंगलवार से कुल 48 जोड़ी ट्रेनों का परिचालन शुरू हो रहा है। इसमें से पूर्व मध्य रेल की ट्रेन के अलावा फॉरेन ट्रेन व पासिंग ट्रेनें शामिल हैं। वहीं, 12 जोड़ी क्लोन स्पेशल ट्रेनों का परिचालन भी हो रहा है। पर्व स्पेशल में 13 जोड़ी ट्रेन पूर्व मध्य रेल की है। 18 जोड़ी ट्रेनें दूसरे जोन की हैं जो यहां के स्टेशनों पर पहुंचेंगी व खुलेंगी। वहीं, 17 जोड़ी ट्रेनें पासिंग हैं जिनका केवल पूर्व मध्य रेल के स्टेशनों पर ठहराव होगा। वहीं, पांच जोड़ी क्लोन स्पेशल ट्रेन पूर्व मध्य रेल व पांच जोड़ी फॉरेन की हैं। दो जोड़ी पासिंग ट्रेनें हैं। 
 
ऐसे लिया जा रहा अधिक किराया
            स्पेशल ट्रेन                                      पर्व स्पेशल
स्थान        स्लीपर    3 एसी    2 एसी        स्लीपर    3 एसी    2 एसी

नई दिल्ली  510    1300    1910             650    1710    2320
मुंबई          670    1795    2600            920    2315    3225
बेंगलुरु        910    2355    3435           1095    2745    3885
सिकंदराबाद  745    1945                       845    2205    
हावड़ा        350    915    1280               435    1165    1615

2.80 एकड़ में धान और बाड़ी में सब्जी की खेती कर बने आत्मनिर्भर
टूलकिट केस: दिशा रवि ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, बोली- पुलिस जांच करे उसे मीडिया से न करे शेयर
ब्रिटेन में बेकाबू हुआ कोरोना का नया स्ट्रेन, सऊदी अरब ने निलंबित कीं अंतरराष्ट्रीय उड़ानें
बस्तर में ‘बिहान’ से लखपति दीदी बनने की ओर अग्रसर महिलाएं, एकीकृत खेती और संबद्ध गतिविधियों से बढ़ रही आय
नगरीय प्रशासन मंत्री से मिले वोरा, दुर्ग में विकास कार्यों के लिए राशि जारी करने का आग्रह किया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article IPL 2020- MI vs CSK: चेन्नई-मुंबई के बीच मैच कल, जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल पूरन की पारी धवन पर भारी, पंजाब ने दिल्ली को हराकर कायम रखीं उम्मीदें
Next Article शिखर धवन ने रचा इतिहास, IPL में लगातार दो शतक जड़ने वाले बने पहले खिलाड़ी शिखर धवन ने रचा इतिहास, IPL में लगातार दो शतक जड़ने वाले बने पहले खिलाड़ी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?