ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: महापौर देवेंद्र यादव के प्रयासों से निगम के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहा है डोम शेड का निर्माण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

महापौर देवेंद्र यादव के प्रयासों से निगम के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहा है डोम शेड का निर्माण

By @dmin
Published: October 20, 2020
Share
SHARE

भिलाई। वार्ड स्तर पर डोम शेड के निर्माण से सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन सुविधाजनक हो गया है। लोग शेड के नीचे आसानी से छोटे-बड़े कार्यक्रम पंडाल के खर्च के बिना संपन्न कर रहे हैं। महापौर व भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव ने लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए रामनगर मुक्तिधाम और कब्रस्तिान सहित अन्य स्थानों में डोम शेड बनाने का निर्णय लिया था। अब उसकी उपयोगिता को ध्यान रखते हुए वार्डों में खाली जगह को मंच और डोम शेड के रूप में विकसित किया जा रहा है। आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने निर्माण कार्य में तेजी लाने एवं गुणवत्ता के ध्यान रखने के निर्देश दिए है! अब तक निगम क्षेत्र के कई स्थानों पर डोम शेड का निर्माण किया जा चुका है। जहां गणेशोत्सव, दुर्गाेत्सव सहित अन्य सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हो रहा है। जोन-2 वैशाली नगर के अंतर्गत राम नगर मुक्तिधाम में 22 लाख की लागत से डोम शेड बनाया गया है। इसके निर्माण से एक साथ 3-4 श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन सहजता से हो जाता है। शेड के अभाव में पहले श्रद्धांजलि सभा कक्ष में केवल एक परिवार ही सभा का आयोजन कर पाते थे। एक साथ दो सभा होने पर भीड़ की स्थिति निर्मित हो जाती थी। इसी प्रकार 25 लाख की लागत से रामनगर मुक्तिधाम में डोम शेड, वैशाली नगर में 10-10 लाख की लागत से शेड, हाउसिंग बोर्ड एवं घासीदास नगर में 4 स्थानों पर डोम शेड बनाया गया है। रामनगर मुक्तिधाम स्कूल प्रागंण में 20 लाख की लागत से डोम का निर्माण किया जा रहा है। शांति नगर दशहरा मैदान में 10 लाख की लागत से बनाया जाना प्रस्तावित है। जोन 05 अंतर्गत सेक्टर-6 एवं सेक्टर-10 में 26 – 26 लाख की लागत से निर्माण किया गया है। सेक्टर-6 एवं सेक्टर-7 में 26 – 26 लाख की लागत से प्रस्तावित डोम शेड निर्माणधीन है। जोन – 3 के अंतर्गत सेक्टर-4 में एक डोमशेड प्रस्तावित है। सेक्टर-1 एवं 2 में 3-3 लाख की लागत से विभिन्न स्थानों पर शेड निर्माण किया जा रहा है। जोन क्रमांक 4 में वार्ड-28 मंगल बाजार छावनी और वार्ड-37 में 20-20 लाख की लागत से डोम शेड बनाया जा रहा है। वार्ड 36 पोस्ट ऑफिस के सामने और वार्ड-35 बाबा बालक नाथ मंदिर के सामने 35-35 लाख, नवीन काॅलेज ग्राउंड में 30 लाख, वार्ड- 31 शर्मा आश्रम, दुर्गा मंदिर के सामने 20 लाख, वार्ड-35 दुर्गा मंदिर के सामने 15 लाख, छावनी लक्ष्मण तालाब के परिसर में 11 लाख और वार्ड-30 साईं मंदिर प्रांगण बालाजी नगर में 25 लाख की लागत से डोम शेड का निर्माण कार्य प्रस्तावित है और कुछ निविदा प्रक्रिया में है।

गुस्ताखी माफ: तिरंगे पर प्रायश्चित्त की जद्दोजहद
Big accident in Bhilai : मच्छर भगाने वाली क्वाइल से लगी आग पूरे घर में फैली, दम घुटने से पति-पत्नी की मौत
कोरोना संक्रमण: लगातार बढ़ रही रैंकिंग, इटली को पछाड़ छठे नंबर पर पहुंचा भारत
छत्तीसगढ़ के 4 सांसदों ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, प्रदेश को गरीब कल्याण रोजगार योजना में शामिल करने की मांग
छत्तीसगढ़ की इस सीट को माना जाता है पनौती
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article चौतरफा घिरे कमलनाथ, चुनाव आयोग के बाद अब महिला आयोग ने भी मांगी रिपोर्ट Download Amar Ujala App for Breaking News in Hindi & Live Updates. https://www.amarujala.com/channels/downloads?tm_source=text_share चौतरफा घिरे कमलनाथ, चुनाव आयोग के बाद अब महिला आयोग ने भी मांगी रिपोर्ट
Next Article इकबाल मिर्ची के परिवार के खिलाफ ईडी की कार्रवाई, 22 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त इकबाल मिर्ची के परिवार के खिलाफ ईडी की कार्रवाई, 22 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?