ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रेत आपूर्ति के लिए खनिज विभाग ने की 107 रेत भंडारण अनुज्ञा स्वीकृत: अब घटेंगी प्रदेश में रेत की कीमतें
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

रेत आपूर्ति के लिए खनिज विभाग ने की 107 रेत भंडारण अनुज्ञा स्वीकृत: अब घटेंगी प्रदेश में रेत की कीमतें

By @dmin
Published: October 20, 2020
Share
For sand supply, the Department of Minerals approved 107 sand storage permits
For sand supply, the Department of Minerals approved 107 sand storage permits
SHARE

रेत के अवैध उत्खनन के 37 प्रकरण, अवैध परिवहन के 1,726 प्रकरण तथा अवैध भण्डारण के 26 प्रकरण दर्ज
2 करोड़ 7 लाख रुपए समझौता राशि की वसूली

रायपुर। राज्य सरकार के प्रयासों से प्रदेश में रेत की आपूर्ति सुचारू हो रही है। रेत की कीमतें अधिकांश जिलों में वर्षा ऋतु के पूर्व के स्तर पर पहुंच गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशन पर रेत की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए खनिज विभाग द्वारा इस वर्ष विशेष प्रयास करते हुए प्रदेश में कुल 107 रेत भण्डारण अनुज्ञा स्वीकृत की गई है। साथ ही प्रदेश के विभिन्न जिलों में रेत के अवैध उत्खनन करने वालों पर कड़ी कार्यवाही करते हुए उनके विरूद्ध प्रकरण दर्ज किए गए और जुर्माना की राशि वसूल की गई। खनिज विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार पूरे प्रदेश में अवैध उत्खनन के 37 प्रकरण, अवैध परिवहन के एक हजार 726 प्रकरण तथा अवैध भण्डारण के 26 प्रकरण दर्ज करते हुए संबंधितों से 2 करोड़ 7 लाख 49 हजार 89 रुपए समझौता राशि की वसूली भी की गई है।

गौरतलब है कि वर्तमान में प्रदेश में कुल 319 रेत खदानों में निविदा जारी की गई है। कुल 210 रेत खदानों में पर्यावरण सम्मति प्राप्त होने पश्चात अनुबंध के बाद ये खदानें संचालित की जा रही हंै एवं शेष रेत खदानों में पर्यावरण सम्मति प्राप्त करने की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। वर्तमान समय में प्रदेश के सभी जिलों में रेत खदान आबंटन हेतु निविदा जारी की जा चुकी है। वर्तमान में भारत सरकार, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा जारी गाईडलाईन अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य हेतु 10 जून से 15 अक्टूबर तक वर्षाऋतु में रेत खनन को प्रतिबंधित किया गया था। वर्षाऋतु के पूर्व प्रदेश में रेत का औसतन मूल्य 5000-7000 रुपए प्रति हाईवा (10 घनमीटर) था। वर्षाऋतु के दौरान प्रदेश में प्रतिवर्ष रेत के मूल्य में बढ़ोत्तरी होती है, इस दौरान रेत की सुचारू आपूर्ति किये जाने हेतु इस वर्ष खनिज विभाग द्वारा विशेष प्रयास कर प्रदेश में कुल 107 रेत भंडारण अनुज्ञा स्वीकृत किया गया। चूंकि भण्डारण अनुज्ञप्ति क्षेत्र में सीमित भण्डारण क्षमता होने के कारण रेत की कीमतों में आंशिक वृद्धि देखी गई है। वर्षाकाल पश्चात अधिकतर जिलों के कई रेत खदानों में वर्तमान में पानी भरा हुआ है एवं कई रेत खदानों में रैम्प एवं पहुंच मार्ग मरम्मत का कार्य भी किया जा रहा है। इन रेत खदानों में आगामी दिनों में लोडिंग एवं परिवहन का कार्य आरंभ हो जाएगा जिससे मूल्य में और कमी आने की संभावना है।
वर्षा ऋतु के पूर्व एवं वर्षा ऋतु के दौरान विभिन्न जिलों में रेत के मूल्यों की तुलनात्मक जानकारी निम्नानुसार है। वर्षा ऋतु के पूर्व रायपुर जिले में रेत का मूल्य 8000 रुपए से 9000 रुपए था। वर्षा ऋतु में बढ़कर 16000 से 17000 रुपए हो गया था। वर्तमान में यह घटकर 9000 से 9500 रुपए हो गया है तथा रैम्प निर्माण एवं पहुंच मार्ग मरम्मत पश्चात रेत की कीमत 7000 से 8000 रुपए संभावित है। इसी तरह बिलासपुर जिले में वर्षा ऋतु के पूर्व 5000 रुपए से 6000 रुपए था। वर्षा ऋतु में बढ़कर 10000 से 12000 रुपए हो गया था। वर्तमान में यह घटकर 7000 से 8000 रुपए हो गया है तथा रैम्प निर्माण एवं पहुंच मार्ग मरम्मत पश्चात रेत की कीमत 5000 से 7000 रुपए संभावित है। बस्तर जिले में वर्षा ऋतु के पूर्व 5000 रुपए से 6000 रुपए था। वर्षा ऋतु में बढ़कर 7000 से 8000 रुपए हो गया था। रैम्प निर्माण एवं पहुंच मार्ग मरम्मत पश्चात रेत की कीमत 4000 से 5000 रुपए संभावित है। राजनांदगांव जिले में वर्षा ऋतु के पूर्व 7000 रूपए से 8000 रूपए था। वर्षा ऋतु में बढ़कर 9000 से 10000 रुपए हो गया था। वर्तमान में यह घटकर 8000 से 9000 रुपए हो गया है तथा रैम्प निर्माण एवं पहुंच मार्ग मरम्मत पश्चात रेत की कीमत 7000 से 8000 रुपए संभावित है। इसी तरह जांजगीर-चांपा जिले में वर्षा ऋतु के पूर्व 5000 रुपए से 7000 रुपए था। वर्षा ऋतु में बढ़कर 9000 से 10000 रुपए हो गया था। वर्तमान में यह घटकर 4500 से 7000 रुपए हो गया है तथा रैम्प निर्माण एवं पहुंच मार्ग मरम्मत पश्चात रेत की कीमत 4000 से 5000 रुपए संभावित है।

हरियाणा में गरीबी रेखा से नीचे होम आइसोलेट कोरोना मरीजों को मिलेगी मदद… सरकार देगी पांच हजार रुपये
कांग्रेस के हुए कन्हैया: बोले-कांग्रेस नहीं बची तो देश नहीं बचेगा, जिग्नेश मेवानी अभी शामिल नहीं हुए
मालवाहक में सवारी न करने दुर्ग पुलिस ने किया जागरूक, लिटिया गांव पहुंची ट्रैफिक की टीम… ग्रामीणों को बांटे हेलमेट
6 जुलाई को होगा वन होम, वन ट्री महाभियान, सभी घरों में लोग लगाएंगे पौधा… कलेक्टर ने कहा कि इस महाभियान को जनभागीदारी से बनाएं सफल
CG accident : चावल की बोरियों से लदी ट्रक बाइक सवार युवकों पर गिरी, दोनों की मौके पर मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article इरफान पठान ने बताया कैसे CSK अभी भी पहुंच सकता है प्लेऑफ में इरफान पठान ने बताया कैसे CSK अभी भी पहुंच सकता है प्लेऑफ में
Next Article राजस्थान सियासी संकट: पायलट के बागी बनने से राहुल की युवा ब्रिगेड के छिटकने का खतरा, अब अगला कौन कांग्रेस की सेंट्रल टीम ने संभाली बिहार चुनाव की कमान, राज्य के नेताओं को बैकसीट पर धकेला
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?