ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वोट मांगने आए नीतीश के मंत्री से लोगों ने मांगा हिसाब, पूछा- गांव में कैसे घुसे
Share
Notification Show More
Latest News
छत्तीसगढ़ में योग को बढ़ावा देने लोगों तक पहुंचाएं योग की गतिविधियां – मंत्री जायसवाल
September 17, 2026
बडौदा पर छत्तीसगढ़ की शानदार जीत, 7 विकेट से हराया… अनुज व विकल्प चमके
September 17, 2026
डॉक्टर बनना मंजिल नहीं, समाज की सेवा करना असली लक्ष्य – डिप्टी सीएम विजय शर्मा
September 17, 2026
भैयाथान क्षेत्र में 34 करोड़ से अधिक के सड़क विकास कार्यों की मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दी सौगात
September 17, 2026
आशीर्वाद के दीयों से जगमगाएगा बिलासपुर, शाम 7 बजे जिले में एक साथ जलेंगे 10 लाख दीप
September 17, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

वोट मांगने आए नीतीश के मंत्री से लोगों ने मांगा हिसाब, पूछा- गांव में कैसे घुसे

By @dmin Published October 19, 2020
Share
वोट मांगने आए नीतीश के मंत्री से लोगों ने मांगा हिसाब, पूछा- गांव में कैसे घुसे
वोट मांगने आए नीतीश के मंत्री से लोगों ने मांगा हिसाब, पूछा- गांव में कैसे घुसे
SHARE

पटना (एजेंसी)। बिहार में चुनाव की तारीख नजदीक आते ही राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई हैं। नेता गांव-गांव की खाक छानकर जनता से वोट मांग रहे हैं। इस दौरान उन्हें लोगों के विरोध का भी सामना करना पड़ रहा है। ऐसा ही एक वाकया समस्तीपुर में देखने को मिला। यहां बिहार सरकार के मंत्री और समस्तीपुर कल्याणपुर से विधायक महेश्वर हजारी को वोट मांगते समय काफी फजीहत का सामना करना पड़ा। 
हुआ यूं कि रविवार को मंत्रीजी जनता के बीच वोट की अपील करने के लिए गए थे लेकिन इस दौरान गांव वाले उनपर भड़क गए और उनसे काम का हिसाब मांगने लगे। गांव वालों ने उनसे यह तक पूछा कि वे गांव में कैसे घुस गए? पूसा में ग्रामीणों ने मंत्रीजी को गांव में घुसने से पहले ही न केवल रोक दिया, बल्कि तू-तू, मैं-मैं करते हुए गाली गलौज तक की।
मंत्री यहां अपने समर्थकों के साथ बाइक पर बैठकर वोट मांगने के लिए आए थे। ग्रामीणों ने ‘सड़क नहीं तो वोट नहीं’ का नारा लगाते हुए उनका घेराव किया और जमकर हंगामा किया। मंत्री के विरोध का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी इसे अपने आधिकारिक अकाउंट से साझा किया है।
उन्होंने वीडियो साझा करते हुए लिखा, ‘बिहार सरकार के मंत्री और कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र से 10 वर्ष से विधायक महेश्वर हजारी को आक्रोशित जनता ने सड़क नहीं तो वोट नहीं बोल कर अपने गांव से भगा दिया। नीतीश कुमार जी के कागजी विकास की पोल खुल चुकी है। चाहे वो चमकी बुखार हो, जलजमाव हो, बाढ़ हो, सुखाड़ हो या कोरोना हो।

बिहार सरकार के मंत्री और कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र से 10 वर्ष से विधायक महेश्वर हजारी को आक्रोशित जनता ने सड़क नहीं तो वोट नहीं बोल कर अपने गांव से भगा दिया।

नीतीश कुमार जी के कागजी विकास की पोल खुल चुकी है। चाहे वो चमकी बुख़ार हो, जल जमाव हो, बाढ़ हो, सुखाड़ हो, कोरोना हो। pic.twitter.com/w219uOcmuQ

— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) October 19, 2020

वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग विधायक को अपने गांव से भगाते हुए नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं वे उन्हें गांव में न घुसने का सुझाव भी दे रहे हैं। वहीं मंत्री के साथ मौजूद लोग ग्रामीणों को समझाने की कोशिश करते हुए दिखाई दे रहे हैं लेकिन गांव वालों के आगे उनकी एक नहीं चली। विरोध करने वाले लोगों ने बिजली, पानी और सड़क जैसी मूल समस्याओं को मंत्रीजी से सामने रखा।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ में योग को बढ़ावा देने लोगों तक पहुंचाएं योग की गतिविधियां – मंत्री जायसवाल

बडौदा पर छत्तीसगढ़ की शानदार जीत, 7 विकेट से हराया… अनुज व विकल्प चमके

डॉक्टर बनना मंजिल नहीं, समाज की सेवा करना असली लक्ष्य – डिप्टी सीएम विजय शर्मा

भैयाथान क्षेत्र में 34 करोड़ से अधिक के सड़क विकास कार्यों की मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दी सौगात

आशीर्वाद के दीयों से जगमगाएगा बिलासपुर, शाम 7 बजे जिले में एक साथ जलेंगे 10 लाख दीप

@dmin October 19, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Vicious first stolen bike and then rushed to break into ATM वैज्ञानिकों का दावा: फरवरी 2021 तक खत्म हो जाएगा कोरोना… लगातार घटते केसेज दे रहे हैं शुभ संकेत
Next Article पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र आज से, कृषि कानूनों के विरोध में पेश होगा विधेयक पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र आज से, कृषि कानूनों के विरोध में पेश होगा विधेयक

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?