डॉ. के थिम्मापीयाह मेमोरीयल आमंत्रण किकेट टूर्नामेंट
रायपुर। कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित डॉ. के थिम्मापीयाह मेमोरीयल आमंत्रण किकेट टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ की सीनियर टीम ने बड़ौदा पर शानदार जीत दर्ज की। चार दिवसीय मैच के अंतिम दिन छत्तीसगढ़ की टीम ने 228 रनों के लक्ष्य को आसानी से पा लिया। छत्तीसगढ़ की ओर से अनुज तिवारी व विकल्प तिवारी ने 70-70 रनों की पारी खेलकर जीत में अहम योगदान दिया।
प्रतियोगिता के तहत छत्तीसगढ़ की सीनीयर टीम का यह तिसरा मैच रहा। 13 से 16 सितंबर के बी सीएमआर युनिवर्सीटी स्टेडियम बेंगलुरू में बड़ौदा के खिलाफ खेला गया। बडौदा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बडौदा ने पहले बल्लेबाजी करते हुये अपनी पहली पारी में 83 ओवरों में 10 विकेट खोकर 286 रन बनाये। बडौदा की ओर से मितेश पटेल ने 68 रन तथा मनन सोलंकी ने नाबाद 47 रन बनाये। उनके अतिरिक्त अक्षय मोरे ने 34 रनों का योगदान दिया। छत्तीसगढ़ की ओर से संदिप वारीयर तथा वरुण सिंह भुई ने शानदार गेंदबाजी करते हुये 4-4 विकेट प्राप्त किये।

छत्तीसगढ़ ने अपनी पहली पारी में 104.2 ओवरों में 10 विकेट खोकर 348 रन बनाये। छत्तीसगढ़ की ओर से अमनदीप खरे ने 77 रन तथा अनुज तिवारी ने 73 रनों की शानदार पारी खेली। पहले विकेट के लिये अनुज तिवारी (73 रन) तथा संगीत सोनी (57 रन) के मध्य 109 रनों साझेदारी हुयी। राहुल प्रधान ने भी 66 रनों का योगदान दिया। बडौदा की ओर से परिक्षित पाटीदार ने 4 विकेट तथा भार्गव भट्ट ने 4 विकेट प्राप्त किये।
बडौदा ने अपनी दूसरी पारी में 79 ओवरों में 8 विकेट खोकर 290 रन बनाये है। बडौदा की ओर से हर्ष देसाई ने 68 रन तथा मनन सोलंकी ने 64 रन बनाये। वहीं छत्तीसगढ़ की ओर से वरुण सिंह भुई ने शानदार गेंदबाजी करते हुये 6 विकेट प्राप्त किये। 228 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी छत्तीसगढ़ ने अपनी दूसरी पारी में 58.1 ओवरों में 3 विकेट खोकर 232 रन बनाकर मैच आसानी से जीत लिया। छत्तीसगढ़ की ओर से अनुज तिवारी तथा विकल्प तिवारी ने 70-70 रनों का योगदान दिया। उनके अतिरिक्त राहुल प्रधान ने 52 रन बनाये। छत्तीसगढ़ ने यह मैच 7 विकेट से जीत लिया।



