ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वैज्ञानिकों का दावा: फरवरी 2021 तक खत्म हो जाएगा कोरोना… लगातार घटते केसेज दे रहे हैं शुभ संकेत
Share
Notification Show More
Latest News
छत्तीसगढ़ में योग को बढ़ावा देने लोगों तक पहुंचाएं योग की गतिविधियां – मंत्री जायसवाल
September 17, 2026
बडौदा पर छत्तीसगढ़ की शानदार जीत, 7 विकेट से हराया… अनुज व विकल्प चमके
September 17, 2026
डॉक्टर बनना मंजिल नहीं, समाज की सेवा करना असली लक्ष्य – डिप्टी सीएम विजय शर्मा
September 17, 2026
भैयाथान क्षेत्र में 34 करोड़ से अधिक के सड़क विकास कार्यों की मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दी सौगात
September 17, 2026
आशीर्वाद के दीयों से जगमगाएगा बिलासपुर, शाम 7 बजे जिले में एक साथ जलेंगे 10 लाख दीप
September 17, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

वैज्ञानिकों का दावा: फरवरी 2021 तक खत्म हो जाएगा कोरोना… लगातार घटते केसेज दे रहे हैं शुभ संकेत

By @dmin Published October 19, 2020
Share
Vicious first stolen bike and then rushed to break into ATM
Vicious first stolen bike and then rushed to break into ATM
SHARE

नईदिल्ली (एजेंसी)। कोरोना महामारी को लेकर वैज्ञानिकों ने राहत भरा दावा किया है। वैज्ञानिकों की एक सरकारी समिति का कहना है कि कोरोना महामारी का सबसे बुरा दौर गुजर चुका है। 17 सितंबर को भारत में कोरोना पीक पर पहुंच चुका था। उसके बाद से महामारी कम होने की ओर बढ़ चली है। सरकारी पैनल तो यहां तक कह रहा है कि फरवरी 2021 तक यानी अगले करीब सवा चार महीनों में यह महामारी काबू में आ जाएगी।
भारत में ऐक्टिव केसेज में लगातार गिरावट आ रही है जो कि अच्छा संकेत है। 17 सितंबर को 10.7 लाख ऐक्टिव केसेज का पीक था। उसके बाद एक बार 26-27 सितंबर को थोड़ा उछाल देखा गया। हालांकि उसके बाद से तेजी से ऐक्टिव केसेज कम हुए हैं। 18 अक्टूबर तक देश में 7.83 लाख ऐक्टिव केस थे। टोटल केसेज में ऐक्टिव केसेज का हिस्सा अब केवल 10.45 फीसदी रह गया है। इसे 1त्न से कम पर लाना होगा। अगर यही ट्रेंड जारी रहा तो सरकारी पैनल का अनुमान सही साबित हो सकता है।

Contents
धीमे-धीमे कोरोना वायरस पर काबू पा रहे ये राज्यपिछले तीन महीनों में सबसे कम मौतों का बना रेकॉर्डत्योहारों में सावधानी बेहद जरूरी

धीमे-धीमे कोरोना वायरस पर काबू पा रहे ये राज्य

22 राज्य और केंद्रशासित प्रदेश ऐसे हैं जहां पर ऐक्टिव मामलों की संख्या 20 हजार या उससे कम रह गई है। 20 हजार से ज्यादा ऐक्टिव केस वाले राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की संख्या 13 है। यानी करीब 62 फीसदी राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में महामारी काबू में आने लगी है। 50 हजार से ज्यादा ऐक्टिव केस वाले राज्यों की संख्या केवल 3 है जिनमें महाराष्ट्र, कर्नाटक व केरल शामिल है। ऐक्टिव केसेज में कमी के पीछे रिकवरी में आई तेजी है। रिकवर्ड और ऐक्टिव मरीजों के बीच का अंतर दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। भारत में रिकवरी रेट 88 पर्सेंट से ज्यादा है। ऐसे में इसकी संभावना ज्यादा दिखती है कि अगले कुछ महीनों में महामारी का प्रकोप खासा कम हो जाए।

पिछले तीन महीनों में सबसे कम मौतों का बना रेकॉर्ड

सोमवार सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जो आंकड़े जारी किए, उसके मुताबिक पिछले 24 घंटों में 579 मरीजों की मौत हुई है। यह पिछले तीन महीनों का सबसे कम आंकड़ा है। यानी मौतों की संख्या में भी लगातार कमी देखी जा रही है। भारत में कोरोना से अबतक 1,14,610 लोगों की मौत हुई है। सरकारी पैनल की रिपोर्ट कहती है कि लॉकडाउन न लगने पर मरने वालों की संख्या 26 लाख से ज्यादा होती।

त्योहारों में सावधानी बेहद जरूरी

वैज्ञानिकोंं का कहना है कि कोरोना जैसी महामारी का पूरी तरह अंत कारगर वैक्सीन/दवा के बिना नहीं होगा। अगर ताजा ट्रेंड्स को देखकर लोग निश्चिंत हो गए कि कोरोना तो जाने ही वाला है तो यह बहुत बड़ी भूल होगी। हमने केरल और महाराष्ट्र में देखा है कि कैसे त्योहारों के वक्त कोरोना के मामले अचानक तेजी से बढ़े। अगले दो महीनों में कई बड़े त्योहार हैं। इसलिए सावधानी बरतना जारी रखे रहना होगा क्योंकि जरा सी चूक कोरोना की सेकेंड वेव को न्योता दे सकती है। सर्दियां भी शुरू होने वाली हैं और एक्सपट्र्स कह चुके हैं कि सर्द मौसम में वायरस फैलने का रिस्क ज्यादा है।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ में योग को बढ़ावा देने लोगों तक पहुंचाएं योग की गतिविधियां – मंत्री जायसवाल

बडौदा पर छत्तीसगढ़ की शानदार जीत, 7 विकेट से हराया… अनुज व विकल्प चमके

डॉक्टर बनना मंजिल नहीं, समाज की सेवा करना असली लक्ष्य – डिप्टी सीएम विजय शर्मा

भैयाथान क्षेत्र में 34 करोड़ से अधिक के सड़क विकास कार्यों की मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दी सौगात

आशीर्वाद के दीयों से जगमगाएगा बिलासपुर, शाम 7 बजे जिले में एक साथ जलेंगे 10 लाख दीप

@dmin October 19, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बारामूला में आतंकी हमले में CRPF के 2 और पुलिस के एक जवान शहीद पुलवामा में सीआरपीएफ दल पर आतंकियों ने किया हमला, एक जवान घायल
Next Article वोट मांगने आए नीतीश के मंत्री से लोगों ने मांगा हिसाब, पूछा- गांव में कैसे घुसे वोट मांगने आए नीतीश के मंत्री से लोगों ने मांगा हिसाब, पूछा- गांव में कैसे घुसे

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?