ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अब ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होगा छत्तीसगढ़ी फिल्म महुँ कुंवारा तहूँ कुंवारी…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

अब ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होगा छत्तीसगढ़ी फिल्म महुँ कुंवारा तहूँ कुंवारी…

By @dmin
Published: October 13, 2020
Share
SHARE

कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन के चलते इन दिनों छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में सिनेमाघरों पर ताला लगा हुआ है। वहीं बड़े बजट की कई छत्तीसगढ़ी फिल्में भी बनकर तैयार है। इंतजार है तो सिर्फ सिनेमाघरों के खुलने का। वहीं उम्मीद जताई जा रही है कि पूरे देश के साथ ही छत्तीसगढ़ में भी जल्द ही सिनेमाघर खुल जाएंगे। लेकिन फिलहाल इसकी स्थिति भी स्पष्ट नहीं हो पाई है। लेकिन दर्शकों के मनोरंजन के लिए लगातार नित-नए यू-ट्यूब चैनल सामने आ रहे हैं, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पांस भी मिल रहा है। इसी कड़ी में आपको बता दें कि ओटीटी प्लेटफार्म पलेक्सिगो में जल्द ही आपको छत्तीसगढ़ी फिल्म महुँ कुंवारा तहूँ कुंवारी दिखाई देगी। इस फिल्म में सुपरस्टार मन कुरैशी और आकाश सोनी ने अपनी अदाकारी दिखाई है। वहीं मनोज वर्मा ने इसका निर्देशन किया है।

Contents
  • Orbit talkies mobile App में 16 को होगी रिलीज बईहा दीवाना
  • संदेशा मोर कलम के… थियेटर खुलते ही होगी रिलीज..

Orbit talkies mobile App में 16 को होगी रिलीज बईहा दीवाना

छत्तीसगढ़ी फिल्म बईहा दीवाना 16 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। Orbit talkies mobile App में आप इसे देख सकते हैं। आपको बता दें कि ऑरबीट फिल्म के बैनर तले बईहा दीवाना फिल्म बनाई गई है। इस फिल्म में राजधानी के युवा कलाकार ऋषि यदु अहम भूमिका में नजर आएंगे। ऋषि कई वषों से रंगमंच से जुड़कर कार्य कर रहे हैं और बॉलीवुड में लगातार प्रयास कर रहे हैं। कुछ छोटे-बड़े भी रोल कर रहे हैं। वहीं इस फिल्म में भाई बहन के रिश्ते को बखूबी बताया गया हैं।

संदेशा मोर कलम के… थियेटर खुलते ही होगी रिलीज..

छत्तीसगढ़ी फिल्म संदेशा मोर कलम के.. जल्द ही आपके सामने आने वाली है। फिल्म एस.एन.फिल्म प्रोडक्शन मोहला की प्रस्तुति है। इसके निर्माता और निर्देशक नरेश छत्तीसगढिय़ा हैं। फिल्म के सह निर्माता रमेश उके और सह निर्देशक आर्यध्वज महिपाल हैं। इस फिल्म के संपादक दरश विश्वकर्मा ( कामना फिल्म बिलासपुर) हैं। इस फिल्म से समीर खान और पिंकी बंजारे छॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। इसके साथ ही फिल्म के अन्य कलाकार सोनू मेश्राम, रमेश उके, शैलेन्द्र बाजपेई, डॉ.विजय कुमार शाही, अमित सोनू, गजेन्द्र मरकाम, सावित्री नेताम, शालू, आरती, सुधा लक्ष्मी जांगड़े, कुशल पाल, गोविन्दा, सुनीता सेन, राजकुमार, मनोज टेकाम, देवेंद्र, राजहंस, लायनसिंग, अभिमन्यु हैं।

अलर्ट: मोबाइल एप के जरिए देश में फैल रहा आतंकवाद का जाल, एनआईए की रिपोर्ट से खुलासा
बच्चों को दादी-नानी से मिलता है जीवन का अमूल्य ज्ञान
भारत में कोरोना: पिछले 24 घंटे में सामने आए 74442 नए मामले, कुल संक्रमितों का आंकड़ा 66 लाख के पार
धनोरा और उमरपोटी पंचायत अब होंगे रिसाली निगम का हिस्सा, एमआईसी में प्रस्ताव पर लगी मुहर
रेल मंत्री वैष्णव ने गिनाए खरसिया-परमालकसा नई रेल लाइन के फायदे, बढ़ेंगे रोजगार और रेलवे कनेक्टिविटी भी बढ़ेगी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Corona in Chhattisgarh: Today 31 more new corona positive patients, number of active active patients cross 200 छत्तीसगढ़ में कोरोना: पिछले 24 घंटों में सामने आए 2875 नए केस…. कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख 45 हजार के पार
Next Article Chhattisgarh's power houses boom in the country देश में छत्तीसगढ़ के विद्युत गृहों की धूम…. कोविड-19 को पछाड़ते रचा सर्वाधिक पीएलएफ का कीर्तिमान
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?