ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मौदहापारा में वन विभाग की दबिश केआर गुप्ता आरा मिल सील, राज्य में वन अपराधों की रोकथाम के लिए अभियान लगातार जारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedRaipur

मौदहापारा में वन विभाग की दबिश केआर गुप्ता आरा मिल सील, राज्य में वन अपराधों की रोकथाम के लिए अभियान लगातार जारी

By @dmin
Published: October 9, 2020
Share
SHARE

रायपुर। वन मंत्री मोहम्मद अकबर के निर्देशानुसार वन विभाग द्वारा राज्य में अवैध लकड़ी कटाई, वन्य प्राणियों का शिकार तथा वन अपराधों की रोकथाम सहित वनों की सुरक्षा के लिए अभियान लगातार चलाया जा रहा है। अभियान के तहत आज की कार्रवाई में जहां रायगढ़ वन मंडल के अंतर्गत मौदहापारा-रायगढ़ स्थित के.आर. गुप्ता आरा मिल को सील किया गया है, वहीं बिलासपुर वनमंडल के अंतर्गत सीपत सर्किल के ग्राम पोंडी (अमलीपारा) में लगभग 50 हजार रूपये से अधिक मूल्य के बीजा लकड़ी के अवैध चिरान तथा चिरान में प्रयुक्त सामग्री को जप्त किया गया है।

आज मौदहापारा रायगढ़ में स्थित केआर गुप्ता, आरा मिल में रेंजर राजेश्वर मिश्रा और रेंजर लीला पटेल द्वारा टीम के साथ दबिश दी गई। यहां टीम को छापामार कार्रवाई के दौरान आरा मिल के भीतर बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित सेमल और अर्जुन प्रजाति के लकड़ी का भंडारण मिला। टीम को जांच के दौरान वहां भंडारण किए गए लकडिय़ों के कोई भी वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं हुए और न ही मिल मालिक उपस्थित हुआ। इसके कारण टीम द्वारा आवश्यक कार्रवाई करते हुए केआर गुप्ता आरा मिल को सील कर दिया गया है और आगे जांच जारी है।

इसी तरह आज बिलासपुर वन मंडल के अंतर्गत वन विभाग के टीम द्वारा ग्राम पोंडी में सुरितराम धीवर के घर से लगे दुकान में छापामार कार्रवाई की गई। यहां 50 हजार रूपए से अधिक मूल्य के अवैध रूप से रखे बीजा चिरान तथा एक नग लकड़ी कटर तथा कुंदाई मशीन को जप्त किया गया। उक्त कार्रवाई में परिक्षेत्र सहायक सीपत अजय बेन तथा परिसर रक्षक कान्हा वर्मा, अहमद खान, लोरिक कुर्रे आदि विभागीय अमले का भरपूर सहयोग रहा। प्रधान मुख्य वन संरक्षक राकेश चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में आज दोनों जगहों में अलग-अलग कार्रवाई वन मंडलाधिकारी रायगढ़ के मनोज पांडेय तथा वन मंडलाधिकारी बिलासपुर कुमार निशांत के निर्देशन में अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत वन विभाग की गठित टीम द्वारा की गई।

एसआर हॉस्पिटल चिखली में कल से एक सप्ताह का शिविर…. पत्रकारों के लिए नि:शुल्क बनेगा आयुष्मान भारत व डॉक्टर खुबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना का कार्ड
सार्वजनिक मेलों और प्रदर्शनियों के आयोजन की मिली अनुमति, फिलहाल बंद रहेंगे आठवीं तक के स्कूल
Good news : नेहरू नगर से टाटीबंध तक बदलेगी हाईवे की तस्वीर, एनएचएआई ने शुरू किया मीलिंग व डामरीकरण
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांकेर में 342 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-शिलान्यास
CG Crime : कोरबा में रात को लोगों से लूट पाट कर रहे थे एमपी के बदमाश, ग्रामीणों ने पीटकर किया पुलिस के हवाले
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 'कमल' से दोस्ती 'तीर' से बैर? बिहार चुनाव में BJP के खिलाफ LJP ने नहीं उतारा एक भी उम्मीदवार ‘कमल’ से दोस्ती ‘तीर’ से बैर? बिहार चुनाव में BJP के खिलाफ LJP ने नहीं उतारा एक भी उम्मीदवार
Next Article बिहार चुनाव से पहले महागठबंधन को लगेगा झटका? NDA में शामिल हो सकते हैं उपेंद्र कुशवाहा परिवारवाद का प्रयोगशाला बना बिहार, तीन जोड़ी ससुर-दामाद उतरे अखाड़े में, समधी-समधन भी आजमा रहे किस्मत

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?