ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वायुसेना दिवस: भारत के आसमान में गरजा राफेल विमान, अपाचे और एम-35 ने दिखाए करतब
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

वायुसेना दिवस: भारत के आसमान में गरजा राफेल विमान, अपाचे और एम-35 ने दिखाए करतब

By @dmin
Published: October 8, 2020
Share
Understanding the body of a newborn, the police did the Panchnama first, then the doctors did the post-mortem: the truth was open then surprised
Understanding the body of a newborn, the police did the Panchnama first, then the doctors did the post-mortem: the truth was open then surprised
SHARE

गाजियाबाद (एजेंसी)। भारतीय वायुसेना 8 अक्तूबर को अपनी 88वीं वर्षगांठ मना रही है। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर फ्लाइ पास्ट और परेड का आयोजन किया गया। इसके बाद राफेल, सुखोई, एलसीए तेजस, जगुआर के साथ दूसरे विमान ने फ्लाई पास्ट करके आसमान में दुनिया को भारत की ताकत दिखाई।राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित देश के कई दिग्गजों ने वायु योद्धाओं को बधाई दी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया ने कहा कि मैं राष्ट्र को आश्वस्त करना चाहता हूं कि भारतीय वायु सेना विकसित होगी और देश की संप्रभुता और हितों की रक्षा के लिए सभी परिस्थितियों के लिए हमेशा तैयार रहेगी। वायुसेना प्रमुख ने उत्कृष्ट सेवा करने वाले जवानों को सम्मानित किया। उन जवानों को भी सम्मानित किया गया जिन्होंने बालाकोट एयर स्ट्राइक की थी। वायुसेना दिवस पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा वायुसेना दिवस के मौके पर हम अपने वायु योद्धाओं, दिग्गजों और भारतीय वायुसेना के परिवारों का गौरवान्वित होकर सम्मान करते हैं। हमारे आसमान को सुरक्षित बनाने और मानवीय सहायता और आपदा राहत में नागरिक अधिकारियों की सहायता करने के लिए राष्ट्र वायुसेना के योगदान के लिए ऋणी है। देश के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा आपकी कीर्ति से आकाश दीप्तिमान हो। वायुसेना दिवस पर भारतीय वायुसेना के वायु योद्धाओं, अधिकारियों, सैनिकों, उनके परिजनों तथा भूतपूर्व वायुसैनिकों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

मानवता की सेवा में भी वायुसेना की अग्रणी भूमिका
वायुवीरों को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा एयर फोर्स डे पर भारतीय वायुसेना के सभी वीर योद्धाओं को बहुत-बहुत बधाई। आप न सिर्फ देश के आसमान को सुरक्षित रखते हैं, बल्कि आपदा के समय मानवता की सेवा में भी अग्रणी भूमिका निभाते हैं। मां भारती की रक्षा के लिए आपका साहस, शौर्य और समर्पण हर किसी को प्रेरित करने वाला है। गृह मंत्री अमित शाह ने वायुसेना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हमारे आकाश की रक्षा करने से लेकर सभी बाधाओं में सहायता करने के लिए, हमारे बहादुर वायुसेना के जवानों ने अत्यंत साहस और दृढ़ संकल्प के साथ देश की सेवा की है।

भारत को नीली जर्सी वाले पुरुष और महिलाओं पर है गर्व
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना दिवस पर कहा कि वायुसेना दिवस-2020 के अवसर पर वायु योद्धाओं और उनके परिवारों को मेरी शुभकामनाएं। अस्सी सालों के समर्पण, त्याग और उत्कृष्टता ने भारतीय वायुसेना की यात्रा को चिह्नित किया है जो आज एक घातक और दुर्जेय बल है। राष्ट्र को नीली जर्सी वाले अपने पुरुषों और महिलाओं पर गर्व है और भारतीय वायुसेना की प्रगति को सलाम करता है क्योंकि यह चुनौतियों का सामना करने और प्रतिकूल परिस्थितियों के लिए हमेशा तैयार रहता है। हम आधुनिकीकरण और स्वदेशीकरण के माध्यम से भारतीय वायुसेना की लड़ाकू क्षमता को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने महासमुंद में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया औचक निरीक्षण
क्या आपकी त्वचा भी हो गई है रूखी और बेजान तो आज ही करें एलोवेरा का इस्तेमाल
छावनी थाने के सामने ऑटो चालक की बेरहमी से पिटाई, FIR दर्ज कराने पहुंचा चालक तो सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस
आतंकी फंडिंग मामले का फरार आरोपी देवघर से गिरफ्तार, साल 2013 से तलाश रही थी पुलिस
DRDO ने सेना के लिए तैयार किया एंटी ड्रोन सिस्टम, पीएम मोदी की सुरक्षा में भी होगी ‘ड्रोन किलर’ की तैनाती
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कृषि सुधार कानूनों का राजनीतिक विरोध करती रहेगी कांग्रेस, सुप्रीम कोर्ट जाने पर सता रहा राफेल वाला डर कृषि सुधार कानूनों का राजनीतिक विरोध करती रहेगी कांग्रेस, सुप्रीम कोर्ट जाने पर सता रहा राफेल वाला डर
Next Article बंगाल में बवाल: कार्यकर्ताओं की हत्या के विरोध में सड़क पर उतरी भाजपा, आगजनी और लाठीचार्ज

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?