ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ड्रग्स मामला: रिया चक्रवर्ती को मिली जमानत, भाई शौविक अभी भी जेल में रहेंगे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

ड्रग्स मामला: रिया चक्रवर्ती को मिली जमानत, भाई शौविक अभी भी जेल में रहेंगे

By @dmin
Published: October 7, 2020
Share
ड्रग्स मामला: रिया चक्रवर्ती को मिली जमानत, भाई शौविक अभी भी जेल में रहेंगे
ड्रग्स मामला: रिया चक्रवर्ती को मिली जमानत, भाई शौविक अभी भी जेल में रहेंगे
SHARE

मुम्बई (एजेंसी)। बालीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले की जांच में सामने आए ड्रग्स एंगल में गिरफ्तार रिया चक्रवर्ती को बॉम्बे हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है। रिया के अलावा दो और आरोपियों को जमानत दी गई है। वहीं, उनके भाई शौविक चक्रवर्ती और अब्दुल बासित परिहार को जमानत नहीं दी गई है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई करते हुए इस मामले पर अपना फैसला सुनाया। 
अदालत ने सुबह 11 बजे इस मामले पर सुनवाई की और तुरंत अपना फैसला सुना दिया। रिया चक्रवर्ती के अलावा जिन दो लोगों को जमानत दी गई है, उसमें दीपेश सावंत और सैमुएल मिरांडा शामिल हैं। वहीं, रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती और अब्दुल बासित परिहार की जमानत याचिका को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया। 
बॉम्बे हाईकोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री को सशर्त जमानत दी है। रिया चक्रवर्ती को एक लाख रुपये के निजी मुचलके पर जमानत मिली है। रिया को अपना पासपोर्ट जमा करना होगा। साथ ही मुंबई से  बाहर जाने के लिए उन्हें मंजूरी भी लेनी होगी। 
सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा, रिया को रिहाई के बाद 10 दिनों के लिए पुलिस स्टेशन में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी। इसके अलावा अभिनेत्री को अपना पासपोर्ट जमा कराना होगा। साथ ही वह अदालत की अनुमति के बिना विदेश यात्रा नहीं कर सकती हैं और जांच अधिकारी को बिना सूचित किए मुंबई के बाहर भी नहीं जा सकती हैं। 

कोरोना से निपटने 15 दिन के भीतर ऑक्सीजन बेड का तैयार किया गया सबसे बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर…. शासकीय अस्पतालों में कोविड और कोविड सस्पेक्टेड मरीजों के लिएअभी 725 ऑक्सीजन युक्त बेड की सुविधा
बस्तर फाइटर के जवान ने की खुदकुशी, खुद की पिस्टल से मार ली गोली… जांच में जुटी पुलिस
इस दीपावली गोबर से बने दीएं करेंगें घरों को रोशन
पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना : उपभोक्ता बने ऊर्जादाता, हॉफ बिजली बिल से मुफ्त बिजली बिल तक
Video : देर रात सोसायटी में नशेड़ी लड़कियों का हाईवोल्टेज ड्रामा, गार्ड का कॉलर पकड़कर की बदतमीजी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हार के बाद स्मिथ पर गिरी एक और गाज, भरना पड़ेगा 12 लाख रुपये का जुर्माना हार के बाद स्मिथ पर गिरी एक और गाज, भरना पड़ेगा 12 लाख रुपये का जुर्माना
Next Article राहत की खबर: ट्रेन छूटने से पांच मिनट पहले भी मिलेगा टिकट राहत की खबर: ट्रेन छूटने से पांच मिनट पहले भी मिलेगा टिकट
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?