ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जेईई एडवांस: प्रयास आवासीय विद्यालयों के 38 छात्रों को मिली सफलता….. सीएम बघेल ने दी विद्यार्थियों को बधाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedRaipur

जेईई एडवांस: प्रयास आवासीय विद्यालयों के 38 छात्रों को मिली सफलता….. सीएम बघेल ने दी विद्यार्थियों को बधाई

By @dmin
Published: October 5, 2020
Share
World Environment Day: Chief Minister Bhupesh Baghel planted guava, mango and sowing plants in his residence premises
SHARE

रायपुर। आईआईटी, एनआईटी और केन्द्र सरकार से वित्तपोषित इंजीनियरिंग संस्थाओं में प्रवेश के लिए प्रतिष्ठित जेईई एडवांस परीक्षा के आज सोमवार को घोषित परीक्षा परिणामों में आदिम जाति विभाग द्वारा प्रदेश में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। जेईई एडवांस परीक्षा में प्रयास आवासीय विद्यालयों के 38 विद्यार्थियों ने आईआईटी में प्रवेश के लिए सफलता प्राप्त की है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जेईई एडवांस परीक्षा में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित प्रयास आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन पर प्रसन्नता जताई है। उन्होंने इस परीक्षा में सफल रहे विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। आदिम जाति कल्याण मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, विभाग के सचिव डीडी सिंह और संचालक श्रीमती शम्मी आबिदी ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

उल्लेखनीय है कि इस वर्ष 157 विद्यार्थी जेईई एडवांस परीक्षा के लिए क्वालीफाई हुए। इनमें से 146 विद्यार्थी ने 27 सितम्बर को आयोजित जेईई एडवांस परीक्षा में शामिल हुए और 38 छात्र आईआईटी में प्रवेश के लिए क्वालीफाई हुए हैं। जेईई एडवांस परीक्षा में क्वालीफाई करने वाले सर्वाधिक 28 विद्यार्थी प्रयास बालक आवासीय विद्यालय रायपुर के हैं। इसके अलावा प्रयास आवासीय विद्यालय दुर्ग और प्रयास आवासीय विद्यालय अंबिकापुर से तीन-तीन, प्रयास कन्या आवासीय विद्यालय रायपुर एवं प्रयास आवासीय विद्यालय जगदलपुर से दो-दो विद्यार्थी सहित कुल 38 विद्यार्थियों ने आईआईटी में प्रवेश हेतु क्वालीफाई किया है। आदिम जाति कल्याण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रयास आवासीय विद्यालय के अब तक 52 विद्यार्थी आईआईटी/समकक्ष में, 173 विद्यार्थी एनआईटी/ट्रिपलआईटी/समकक्ष, 35 विद्यार्थी, मेडिकल कॉलेजों में और 695 विद्यार्थी विभिन्न इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेशित हो चुके हैं।

बड़ा एलान: किसानों के आगे फिर झुकी सरकार, कृषि मंत्री बोले- अब पराली जलाना अपराध नहीं
मुख्यमंत्री के कड़े तेवर- लापरवाह अधिकारियों पर गिरी गाज, मुंगेली और जीपीएम जिले में हुई कड़ी कार्रवाई
HMPV को लेकर आवश्यक सुझाव एवं दिशा निर्देश तैयार किए जाने हेतु तकनीकी समिति का गठन
मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप से युवाओं को मिलेगा प्रशासनिक क्षेत्र में करियर का अवसर
नेवई बस्ती में बनेगी 19 लाख की सड़क… प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र साहू व महापौर शशि सिन्हा ने किया भूमिपूजन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नफरत की पाठशाला : बच्चों में भारत के खिलाफ जहर भर रहा चीन 15 अक्तूबर से क्रमबद्ध तरीके से खुलेंगे स्कूल, शिक्षा मंत्रालय ने जारी किए दिशा-निर्देश
Next Article birth and death certificate now started in Risali Corporation office दर्जन भर स्ट्रीट वेंडर्स का लोन स्वीकृत: 1600 हितग्राहियों के लक्ष्य को पूरा करने वार्डों में लगाया जा रहा शिविर

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?