ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना संक्रमण: 31 अक्तूबर तक बंद रहेंगे दिल्ली के स्कूल, मनीष सिसोदिया ने दी जानकारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कोरोना संक्रमण: 31 अक्तूबर तक बंद रहेंगे दिल्ली के स्कूल, मनीष सिसोदिया ने दी जानकारी

By @dmin
Published: October 4, 2020
Share
SHARE

नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए एक बार फिर स्कूलों को नहीं खोलने का फैसला लिया गया है। शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने रविवार को बताया कि दिल्ली में आगामी 31 अक्तूबर तक सभी स्कूल बंद रहेंगे।

मालूम हो कि राजधानी में कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं, इसके बावजूद बीते 24 घंटे में 2258 नए मरीज मिले और 34 की मौत हो गई। राहत की बात यह है कि लगातार तीसरे दिन संक्रमितों से ज्यादा संख्या ठीक होने वालों की रही है। वहीं 3440 रोगियों ने संक्रमण को मात दी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, कुल संक्रमितों का आंकड़ा 2,87,930 हो गया है। इनमें से 2,57,224 स्वस्थ हो चुके हैं और रिकवरी दर 89.4 फीसदी हो गई है। 5472 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।
सक्रिय मरीज घटकर 25234 रह गए हैं। 10 दिन से सक्रिय मरीज लगातार कम हो रहे हैं। कोविड अस्पतालों में फिलहाल 5989 मरीज भर्ती हैं। वहीं, कोविड केयर केंद्र में 1226 और हेल्थ सेंटर में 312 मरीजों का इलाज चल रहा है।

राजधानी में फिलहाल 10 लाख की आबादी पर 170050 लोगों की जांच की जा रही है। एक दिन में 39306 जांच की गई। रोजाना के मुकाबले टेस्ट संख्या काफी कम रही। जांच के हिसाब से कम संक्रमित मिलने पर संक्रमण दर भी कम होकर 5.7 फीसदी रही।

दिल्ली में दो सप्ताह से संक्रमण दर कम हो रही है। अब प्रति 100 व्यक्ति की जांच में छह से कम लोग पॉजिटिव मिल रहे हैं। कंटेनमेंट जोन की संख्या भी बढ़कर 2658 हो गई है। शनिवार को 10 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। मृत्युदर फिलहाल 1.9 फीसदी है।

Politics : चुनाव से पहले विधायक मंत्रियों को फिर याद आए समर्थक, पांच साल बाद फिर तेरी कहानी याद आई
सीएम बघेल ने कहा- अदाणी को दिए खदान को निरस्त करें केंद्र सरकार, कैंसिल हो एचएससीएल और एनएमडीसी के एमओयू
दो दिवसीय सरगुजा प्रवास पर पहुंची राज्यपाल, रेलवे स्टेशन पर हुआ आत्मीय स्वागत…
सदन में विधेयक पर चर्चा के दौरान सीएम बघेल ने कहा- छत्तीसगढ़ का नया बजट ग्लोबल-मानवता और लोकल-जरूरतों के बीच संतुलन स्थापित करने वाला
जिले में तीन पुलिस अधिकारियों के कोरोना टेस्ट पॉजिटिव, महकमें में मची खलबली, संपर्क में आए स्टाफ व अन्य दहशत में
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ के 10 जिलों में 5.56 प्रतिशत लोगों में पाई गईं एंटीबॉडीज
Next Article इस आलीशान अस्पताल में हो रहा ट्रंप का इलाज, अत्याधुनिक सुविधा से लैस है वार्ड

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?