ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अब सड़क किनारे नहीं होगी गाड़ियों की चेकिंग, आज से बदल रहा है नियम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

अब सड़क किनारे नहीं होगी गाड़ियों की चेकिंग, आज से बदल रहा है नियम

By @dmin
Published: October 1, 2020
Share
अब सड़क किनारे नहीं होगी गाड़ियों की चेकिंग, आज से बदल रहा है नियम
अब सड़क किनारे नहीं होगी गाड़ियों की चेकिंग, आज से बदल रहा है नियम
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने केंद्रीय मोटर वाहन नियम 1989 में कई बदलाव किए हैं। सरकार की तरफ से जारी नई अधिसूचना पूरे देशभर 1 अक्तूबर 2020 से लागू हो जाएगी। नए नियम के तहत अब ट्रैफिक पुलिस बीच सड़क पर लोगों को रोक कर गाडिय़ों के डाक्युमेंट्स चेक नहीं कर सकेगी। दरअसल केंद्र सरकार का कहना है कि देश में आईटी सर्विसेज और इलेक्ट्रॉनिक मॉनिटरिंग के जरिए ज्यादा बेहतर तरीके से यातायात के नियमों को लागू किया जा सकता है। इससे लोगों का काफी समय बचेगा। वहीं, जिन वाहन मालिकों के डॉक्युमेंट्स पूरे नहीं होंगे उन्हें ई-चालान मिल जाएगा।
सरकार की तरफ से नए अधिसूचना के तहत 1 अक्तूबर से ट्रैफिक पुलिस लोगों को सड़क पर रोक कर चेकिंग नहीं करेगी। गाडिय़ों के रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिये दस्तावेजों का ई-वैरिफिकेशन होगा। ऐसे में जिन गाडिय़ों के डॉक्युमेंट्स अधूरे होंगे उनको ई-चालान भेजा जाएगा। सीधी भाषा में कहें तो अब रोड पर वाहन चालकों से फिजिकल डॉक्युमेंट्स की मांग नहीं की जाएगी। 
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की तरफ से बताया गया है कि अब वाहन चालकों की सारी जानकारी पोर्टल में रिकॉर्ड की जाएगी। इस रिकॉर्ड को समय-समय पर अपडेट भी किया जाएगा। इस पोर्टल पर फिजिकल और इलेक्ट्रॉनिक दोनों ही माध्यम से सर्टिफिकेट मिलना और उपलब्ध कराया जा सकता है। 

पोर्टल पर दस्तावेज से जुड़ी कई जानकारियों को तुरंत हासिल किया जा सकता है।

  • दस्तावेज की वैलिडिटी 
  • दस्तावेज को कब जारी किया गया 
  • दस्तावेज की जांच किए जाने का समय और दिन की मुहर 
  • अधिकारी की पहचान शामिल हैं।

नए नियमों के तहत अगर इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से दिए गए दस्तावेजों की जानकारी को इनफोर्समेंट ऑफिसर सही पाता है, तो फिर वाहन मालिक से जांच के लिए उन दस्तावेज की हार्ड कॉपी नहीं मांगी जाएगी। इस पोर्टल में उन केस को भी शामिल किया गया है, जिनमें किसी अपराध के कारण वाहन मालिक के दस्तावेजों को जब्त किया गया है।
सड़क के किनारे चेकिंग से बचने के लिए अब वाहन चालकों को केवल अपने सारे दस्तावेज डिजिटली तैयार रखने होंगे। वाहन चालकों को अपना लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, फिटनेस सर्टिफिकेट, परमिट्स जैसे दस्तावेज डिजिटली तैयार रखने होंगे। 
नए नियम के तहत इन सभी दस्तावेजों को सरकार संचालित वेब पोर्टल के जरिये मेंटेन करेगी। इसके साथ ही इलेक्ट्रॉनिक पोर्टल के जरिए कमपाउंडिंग, एंडॉर्समेंट, लाइसेंस का सस्पेंशन और रिवोकेशन, इम्पाउंडिंग, रजिस्ट्रेशन और ई-चालान जारी किए जाएंगे।
नए नियमों के मुताबिक गाड़ी चलाते समय वाहन चालक रास्ता देखने के लिए के लिए हाथ में मोबाइल या जीपीएस डिवाइस का इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके अलावा यहां ध्यान रखना जरूरी है कि वाहन चलाते समय फोन पर बात करना अभी भी ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन है, जिसके लिए वाहन चालकों का चालान कट सकता है।

12 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे फरदीन खान, इस अभिनेता के साथ आएंगे नजर…
पुलिस मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने की ग्रामीण की हत्या, तीन दिन पहले किया था अपहरण
भाजपा सरकार के सुशासन वाला बजट,बनाएगा विकसित राज्य: दक्ष वैद्य
शुभम् कॉलोनी में अवैध प्लाटिंग पर हुई कार्रवाइ… भू स्वामी की खोजबीन के बाद दर्ज कराया जाएगा अपराधिक प्रकरण
Gustakhi Maaf: पांच दिन का स्कूल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Free textbooks will arrive in private schools soon निजी स्कूलों में जल्द पहुंचेंगी नि:शुल्क पाठ्यपुस्तक…. विधायक वोरा की पहल से दूर हुआ गतिरोध
Next Article मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने की दो ग्रामीणों की हत्या…. पूर्व उपसरपंच व वार्ड पंच थे दोनों…. परिजनों के सामने दिया वारदात को अंजाम

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?