ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: UPSC ने सुप्रीम कोर्ट में कहा, अगर सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा स्थगित हुई तो 50 करोड़ रुपये दांव पर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

UPSC ने सुप्रीम कोर्ट में कहा, अगर सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा स्थगित हुई तो 50 करोड़ रुपये दांव पर

By @dmin
Published: September 30, 2020
Share
UPSC ने सुप्रीम कोर्ट में कहा, अगर सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा स्थगित हुई तो 50 करोड़ रुपये दांव पर
UPSC ने सुप्रीम कोर्ट में कहा, अगर सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा स्थगित हुई तो 50 करोड़ रुपये दांव पर
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा स्थगित करने की मांग वाली याचिका के जवाब में यूपीएससी ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने हलफनामा दायर कर कहा कि वह पहले ही इस परीक्षा के आयोजन में 50 करोड़ रुपये खर्च कर चुका है, अगर आगे फिर से इस परीक्षा को टाला जाता है तो इससे सरकारी पैसे का बड़ा नुकसान होगा। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) का यह हलफनामा बुधवार को होने वाली सुनवाई से पहले आया। इससे पहले यूपीएससी ने शीर्ष अदालत में कहा था कि परीक्षा को स्थगित करना असंभव है। यूपीएससी अभ्यर्थियों की ओर से दायर याचिका में देश में तेजी से कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों और कई राज्यों में भयंकर बाढ़ की स्थिति के मद्देनजर परीक्षा स्थगित करने की मांग की गई है।
यूपीएससी ने हलफनामे में कहा है कि कोविड-19 महामारी के चलते वह कई भर्ती परीक्षाएं स्थगित कर चुका है। लेकिन सरकारी सेवाओं में खाली पड़े अहम पदों को भरने के लिए सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020 का होना बहुत जरूरी है। आयोग ने कहा कि वह परीक्षा स्थगित करने की मांग का इसलिए भी विरोध कर रहा है क्योंकि 4 अक्टूबर तक ही परीक्षा अधिकतम स्थगित की जा सकती थी। इससे ज्यादा परीक्षा टाली नहीं जा सकती। अगर डेट फिर से आगे बढ़ती है तो सिविल सेवा मुख्य परीक्षा और वर्ष में प्रस्तावित अन्य भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल प्रभावित होगा।
यूपीएससी के संयुक्त सचिव (परीक्षा) राज कुमार द्वारा दाखिल हलफनामे में कहा गया है, परीक्षा टलने से कैलेंडर के सिर्फ एक बार नहीं, बल्कि भविष्य में इसके व्यापक दुष्प्रभाव की संभावना है। सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के अलावा अन्य भर्ती परीक्षाओं का सेकेंड स्टेज व इंटरव्यू इस वर्ष होने हैं। अगर 4 अक्टूबर से डेट आगे बढ़ी तो सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 जो कि 27 जून 2021 को होनी, वह भी आगे बढ़ जाएगी।
हलफनामे के मुताबिक, यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2020 के लिए 10 लाख से ज्यादा युवाओं ने आवेदन किया है। रजिस्टर्ड आवेदकों में से साढ़े छह लाख से ज्यादा (करीब 65 फीसदी) अभ्यर्थी सोमवार तक एडमिट कार्ड डाउनलोड कर चुके हैं। परीक्षा की तैयारी पूरी हो चुकी है। परीक्षा सामग्री, अटेंडेंस शीट, इनविजिलेटर व सुपरवाइजर की लिस्ट संबंधित परीक्षा केंद्रों में भेजी जा चुकी है। परीक्षा 2,569 केंद्रों पर होनी है। कैबिनेट सचिव और यूपीएससी सचिव ने सभी मुख्य सचिवों को निर्देश दिए हैं कि अभ्यर्थियों को 3 अक्टूबर और 4 अक्टूबर को परिवहन की उचित सुविधा मुहैया कराई जाए ताकि उन्हें परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में कोई दिक्कत न हो। सभी परीक्षा केंद्रों में जैमर लगाए जा चुके हैं।

Breaking News : दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने सरपंच प्रत्याशी मार डाला, घर में घुसकर परिवार के सामने रेत दिया गला
गुस्ताखी माफ: आखिर कितने डिजिटल हैं हम
लेमनग्रास की खेती से बदल रही छोटे किसानों की किस्मत
इंडियन रोड कांग्रेस के 83वें वार्षिक अधिवेशन में शामिल होंगे केन्द्रीय मंत्री गडकरी, 8 नवम्बर को राजधानी में है कार्यक्रम
कुम्हारी में मुख्यमंत्री बघेल ने बड़ा तालाब का किया लोकार्पण, कुम्हारी के लोगों को मिला मनोरंजन का स्थल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पिथौरागढ़ में दो लोगों को निवाला बनाने वाला तेंदुआ ढेर, रामनगर में घास काटने गई महिला को हाथी ने पटका
Next Article यहां दिखा दुर्लभ प्रजाति का ये खतरनाक शिकारी जानवर, लाल सूची में है शामिल

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?