ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ड्रग्स मामले में एनसीबी का सिकंजा: हो सकते हैं कई और बड़े खुलासे…. दीपिका, श्रद्धा और सारा अली के फोन जब्त
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

ड्रग्स मामले में एनसीबी का सिकंजा: हो सकते हैं कई और बड़े खुलासे…. दीपिका, श्रद्धा और सारा अली के फोन जब्त

By @dmin
Published: September 27, 2020
Share
Big Breaking: Big Lockdown in Durg District
Big Breaking: Big Lockdown in Durg District
SHARE

मुंबई (एजेंसी)। ड्रग्स मामले में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर, रकुलप्रीत सिंह का नाम आने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने जांच तेज कर दी है। शनिवार का दिन सारा, श्रद्धा और दीपिका के लिए काफी मुश्किल रहा। शनिवार को तीनों से एनसीबी ने ड्रग्स मामले को लेकर पूछताछ की। वहीं अब ब्यूरो ने दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, सारा अली खान, करिश्मा प्रकाश, रकुलप्रीत सिंह, सिमोन खंबाटा और जया शाह के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं।

एनसीबी ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से संबंधित मादक पदार्थ मामले की जांच के सिलसिले में शनिवार को अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर और सारा अली खान के बयान दर्ज किए। एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि श्रद्धा और सारा से दक्षिण मुंबई स्थित बलार्ड एस्टेट में एनसीबी के क्षेत्रीय कार्यालय में पूछताछ की गई। इससे पहले, अभिनेत्री दीपिका पादुकोण से एनसीबी के कोलाबा स्थित अतिथिगृह में पूछताछ की गई थी और वह भी अपना बयान दर्ज करवाने के बाद चली गईं।

एनसीबी अधिकारियों ने बताया कि बयान दर्ज कराने के लिए श्रद्धा कपूर दोपहर करीब 12 बजे जबकि सारा उसके करीब एक घंटे बाद एनसीबी के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंची। उन्होंने कहा कि करीब साढ़े चार घंटे तक सारा का बयान दर्ज किया गया और वह शाम करीब साढ़े पांच बजे एनसीबी कार्यालय से निकलीं। अधिकारी ने कहा कि श्रद्धा छह घंटे की पूछताछ के बाद करीब पांच बजकर 55 मिनट पर कार्यालय से निकलीं। एनसीबी ने धर्मा प्रोडक्शन के कार्यकारी निर्माता क्षितिज रवि प्रसाद से पूछताछ के बाद शनिवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया। एजेंसी इस मामले में अब तक कम से कम 18 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

पुतिन ने मिशुस्टिन का नाम बढ़ाया आगे, रूसी प्रधानमंत्री मेदवेदेव का इस्तीफा
तालाब में डूबने से मासूम भाई बहन की मौत, गांव में पसरा मातम, तालाब से निकालने पर थामे थे एक दूसरे का हाथ
दुर्ग एसपी ने की पैरामिलिट्री फोर्स के साथ मीटिंग, मतदान के दौरान सुरक्षा पर हुई चर्चा
देश के नाम संबोधन में बोले पीएम मोदी- लॉकडाउन भले खत्म हो गया, लेकिन अभी नहीं गया है वायरस
भारत की ताकत: भारतीय को निकलने के लिए खारकीव में छह घंटे तक रोके हमले, रूस ने जंग रोककर दिया मौका
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Chhattisgarh Corona update: All the records in the state so far broken, 15 corona patients died in a single day…. 1287 new infected people surfaced देश में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 60 लाख के करीब: पिछले 24 घंटे में सामने आए 88600 नए मामले….. 1124 मरीजों की मौत
Next Article Contempt case: Prashant Bhushan fined one rupee, jailed for three months for not paying पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह का निधन, अगस्त 2014 में घर में गिरने के बाद से थे बीमार, आर्मी अस्पताल में आज सुबह ली अंतिम सांस

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?