ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लॉकडाउन में चल रही मेगा सैनिटाइजेशन ड्राइव….. सभी नगरीय निकायों में हो रहा सैनिटाइजेशन कार्य
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

लॉकडाउन में चल रही मेगा सैनिटाइजेशन ड्राइव….. सभी नगरीय निकायों में हो रहा सैनिटाइजेशन कार्य

By @dmin
Published: September 26, 2020
Share
Mega sanitization drive going on in lockdown
Mega sanitization drive going on in lockdown
SHARE

भिलाई। जिले में नगरीय निकायों में लॉकडाउन में मेगा सैनिटाइजेशन ड्राइव चलाई जा रही है। सभी नगरीय निकायों के वार्डों और सार्वजनिक स्थलों में सैनिटाइजेशन का कार्य हो रहा है। आयुक्त स्वयं फील्ड में इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं ताकि हर जगह साफ-सफाई मुकम्मल रहे। इस संबंध में कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने विशेष रूप से निर्देशित किया था कि लॉकडाउन के दौरान नगरीय निकायों में समुचित रूप से सैनिटाइजेशन का कार्य होना चाहिए। इसके अंतर्गत सार्वजनिक स्थलों जैसे बाजारों, अस्पतालों आदि में सैनिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है। साफ सुथरी सड़कों के लिए निगम की टीम लगाई गई है। सड़कों के किनारे पालिथीन वगैरह हटवाने के लिए विशेष रूप से निर्देशित किया गया है। लॉकडाउन के चलते सुबह के बाद ट्रैफिक की वजह से उपयोग में नहीं आने वाला काफी वक्त निगम अमले को मिला है, जिसके माध्यम से सभी प्रमुख सड़कों एवं अन्य उपयोगी सड़कों की साफ-सफाई के लिए टीमें पूरे समय काम कर रही हैं। सभी आयुक्तों ने जोन प्रभारियों को भी निर्देश दिये हैं।

Contents
  • बाजारों और सार्वजनिक स्थलों को किया जा रहा सैनिटाइज
  • सरकारी दफ्तरों में भी किया जा रहा सैनिटाइजेशन

बाजारों और सार्वजनिक स्थलों को किया जा रहा सैनिटाइज

बाजार परिसर में सैनिटाइजेशन की बड़ी मुहिम चलाई जा रही है। अभी दुकानें बंद हैं इनके शटर और नजदीकी क्षेत्रों को सैनिटाइज किया जा रहा है। सब्जी बाजार में विशेष रूप से सैनिटाइजेशन किया जा रहा है। घरों के गेट आदि भी सैनिटाइज किये जा रहे हैं। कोशिश यह है कि कोई भी सार्वजनिक जगह जहां से संक्रमण फैलने की आशंका हो, सैनिटाइज हो जाए। इसके साथ ही अस्पतालों में रूटीन सैनिटाइजेशन का कार्य रोज हो रहा है इसकी मॉनिटरिंग भी की जा रही है। नगरीय निकाय के अधिकारी हॉटस्पाट में विशेष रूप से सैनिटाइजेशन का कार्य करा रहे हैं ताकि संक्रमण को रोकने की दिशा में प्रभावी कार्य हो सके। व्यापक सैनिटाइजेशन में संक्रमण मुक्ति के लिए किये जा रहे छिड़काव के साथ नालियों की व्यापक साफ-सफाई एवं चौक चौराहें तथा सड़कों की सफाई भी शामिल है।

सरकारी दफ्तरों में भी किया जा रहा सैनिटाइजेशन

सरकारी दफ्तरों में भी सैनिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है। लॉकडाउन के चलते इसके लिए पर्याप्त समय मिल गया है ताकि बिना कार्य बाधित हुए संक्रमण को रोकने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई की जा सके। प्रमुख अस्पतालों के अलावा पीएचसी में भी व्यापक रूप से सैनिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है। साथ ही अनाधिकृत होर्डिंग एवं प्रचार सामग्री भी निगम द्वारा हटाई जा रही है। बिना अनुमति लगाए गए बिलबोर्ड, पोस्टर आदि हटाये जा रहे हैं। निगम कर्मियों को निर्देशित किया गया है कि सफाई में किसी भी प्रकार की कमी की गुंजाईश नहीं दिखनी चाहिए।

Bhilai : तिसरी मंजिल पर बल्ब बदल रहा था इलेक्ट्रीशियन, करंट का झटका लगा और गिरने से हुई मौत
Dantewada : नक्सलियों ने फूंक दिए 16 वाहन, सड़क निर्माण में लगी थी गाड़ियां
बिग ब्रेकिंग: कांग्रेस ने जारी की भिलाई-चरौदा के प्रत्याशियों की सूची
स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में अव्वल आने अधिकारी-कर्मचारियों ने लिया प्रशिक्षण, 7500 अंकों की होगी प्रतियोगिता
वनमंत्री केदार कश्यप ने कहा- एक पेड़ मां के नाम 2.0 पौधारोपण के लक्ष्य को साय सरकार ने किया पूरा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 341 # 26 september 2020
Next Article आत्मनिर्भर बनाने के साथ भारत के निर्माण की नींव डालने वाला बजट-राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की नई टीम: सांसद सरोज से छिना राष्ट्रीय महासचिव का पद…. छत्तीसगढ़ से डॉ रमन सिंह व सौदान सिंह शामिल… देखें पूरी सूची

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?