ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कच्चे घर की चिंताओं से मिली मुक्ति, पक्के आशियाने ने दिया सुरक्षा और सम्मान का नया एहसास
Share
Notification Show More
Latest News
ट्रकों से बैटरी चोरी करने वाले 06 आरोपी गिरफ्तार, 19 बैटरियां के साथ स्कूटी व बाइक जब्त
October 16, 2026
प्रदेश में सड़क और पुल निर्माण को नई गति, 243.81 करोड़ रुपए के 18 कार्यों की निविदा मंजूर
October 16, 2026
विधायक देवेंद्र ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, खुर्सीपार की बच्ची के मामले में विशेष लोक अभियोजक नियुक्त करने की मांग
October 16, 2026
पीएम आवास निर्माण में गड़बड़ी और हेराफेरी नहीं होगी बर्दाश्त, डिप्टी सीएम शर्मा बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई 
October 16, 2026
छत्तीसगढ़ में श्रम आधारित उद्योगों को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित कर रही सरकार : मुख्यमंत्री साय
October 16, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedSurajpur

कच्चे घर की चिंताओं से मिली मुक्ति, पक्के आशियाने ने दिया सुरक्षा और सम्मान का नया एहसास

By Poonam Patel Published June 2, 2026
Share
प्रधानमंत्री आवास योजना ने चन्द्रदेव के जीवन में भरी खुशियों की नई रोशनी
प्रधानमंत्री आवास योजना ने चन्द्रदेव के जीवन में भरी खुशियों की नई रोशनी
SHARE

रायपुर। वर्षों तक कच्चे मकान में जीवन बिताने वाले चन्द्रदेव के लिए वह पल किसी सपने से कम नहीं था, जब उनके हाथों में अपने नए पक्के घर की चाबी आई। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के माध्यम से मिला यह आवास केवल ईंट और सीमेंट का ढांचा नहीं, बल्कि उनके परिवार के सुरक्षित, सम्मानजनक और बेहतर भविष्य का आधार बन गया है।

सूरजपुर जिले के आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आने वाले चन्द्रदेव खेती और मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। सीमित आय के कारण पक्का मकान बनाना उनके लिए वर्षों से अधूरा सपना था। बरसात के दिनों में टपकती छत, मौसम की मार और असुरक्षा के बीच परिवार का जीवन कठिनाइयों में गुजर रहा था। इसके बावजूद उनके मन में एक दिन अपने घर का सपना जीवित था। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ने इस सपने को साकार करने का अवसर दिया। ग्राम पंचायत के माध्यम से आवेदन करने के बाद उनका चयन योजना के लिए हुआ और आवास निर्माण की प्रक्रिया शुरू हुई। शासन से मिली सहायता और समय-समय पर प्राप्त मार्गदर्शन के चलते कुछ ही महीनों में उनका पक्का मकान तैयार हो गया।

जब नए घर में प्रवेश का दिन आया तो चन्द्रदेव और उनके परिवार की खुशी देखते ही बन रही थी। परिवार के सदस्यों ने अपने नए आशियाने को सजाया और इसे अपने जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक बताया। अब उन्हें न बारिश की चिंता है और न ही मौसम की मार का डर। बच्चों को बेहतर वातावरण मिला है और पूरे परिवार को सुरक्षित जीवन का भरोसा। भावुक होते हुए चन्द्रदेव कहते हैं, पक्का घर हमारे परिवार का वर्षों पुराना सपना था। प्रधानमंत्री आवास योजना ने इसे सच कर दिया। अब हमें सुरक्षा, सम्मान और आत्मविश्वास मिला है।

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) प्रदेश के हजारों जरूरतमंद परिवारों के जीवन में इसी तरह बदलाव ला रही है। यह योजना केवल आवास उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों के जीवन में स्थायित्व, सुरक्षा और सम्मान की नई नींव रख रही है। चन्द्रदेव की कहानी इस बात का प्रमाण है कि शासन की संवेदनशील पहलें जब अंतिम व्यक्ति तक पहुंचती हैं, तो वे केवल घर नहीं बनातीं, बल्कि उम्मीदों को नया आसमान देती हैं।

You Might Also Like

ट्रकों से बैटरी चोरी करने वाले 06 आरोपी गिरफ्तार, 19 बैटरियां के साथ स्कूटी व बाइक जब्त

प्रदेश में सड़क और पुल निर्माण को नई गति, 243.81 करोड़ रुपए के 18 कार्यों की निविदा मंजूर

विधायक देवेंद्र ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, खुर्सीपार की बच्ची के मामले में विशेष लोक अभियोजक नियुक्त करने की मांग

पीएम आवास निर्माण में गड़बड़ी और हेराफेरी नहीं होगी बर्दाश्त, डिप्टी सीएम शर्मा बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई 

छत्तीसगढ़ में श्रम आधारित उद्योगों को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित कर रही सरकार : मुख्यमंत्री साय

Poonam Patel June 2, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बोटिंग गतिविधि से अब तक अर्जित की 74 हजार रुपये की आय’ मुस्कान समूह की महिलाओं ने बोटिंग से बदली अपनी तकदीर
Next Article 114 सहकारी समितियों सहित निजी दुकानों से हो रहा खाद का उठाव समितियों और निजी विक्रेताओं के पास खाद का पर्याप्त भंडार, किसानों को निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?