ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जेईई एडवांस्ड परीक्षा कल, ध्यान रखें ये जरूरी दिशानिर्देश और नियम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

जेईई एडवांस्ड परीक्षा कल, ध्यान रखें ये जरूरी दिशानिर्देश और नियम

By @dmin
Published: September 26, 2020
Share
जेईई एडवांस्ड परीक्षा कल, ध्यान रखें ये जरूरी दिशानिर्देश और नियम
जेईई एडवांस्ड परीक्षा कल, ध्यान रखें ये जरूरी दिशानिर्देश और नियम
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। कल देश भर में जेईई एडवांस्ड परीक्षा 2020 का आयोजन होगा। जेईई मेन परीक्षा के टॉप 2.45 लाख अभ्यर्थी जेईई एडवांस्ड परीक्षा में बैठने के लिए योग्य होते हैं लेकिन इस बार सिर्फ 1.60 लाख (64 फीसदी) छात्रों ने ही जेईई एडवांस्ड के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है। इस बार परीक्षा आईआईटी दिल्ली करवा रहा है। परीक्षा देशभर में स्थिति 23 आईआईटी की 11000 से अधिक सीटों में दाखिले के लिए आयोजित होगी। आईआईटी दिल्ली ने दावा किया है कि करीब 98 फीसदी परीक्षार्थियों का परीक्षा केंद्र उसी शहर में रखा किया गया है जो कि उन्होंने रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पहली तीन च्वॉइस में भरा था। कोरोना की स्थिति को देखते हुए जेईई एडवांस्ड परीक्षा केंद्र पिछले वर्ष (600) की तुलना में इस वर्ष (1000) काफी बढ़ा दिए गए हैं। एग्जाम सिटी की संख्या भी 164 से बढ़ाकर 222 कर दी गई है।

दिशानिर्देश
ड्रेस कोड

  • परीक्षा में बैठ रहे स्टूडेंट्स को सलाह दी गई है कि वे बड़े बटन वाला कोई भी कपड़ा न पहनें। चेन, अंगूठी, ब्रेसलेट, ईयररिंग्स, पेंडेंट, हेयर पिन, हेयर बैंड और ताबीज भी नहीं पहनने की सलाह दी गई है।

परीक्षा केंद्र न लाएं कोई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस या गैजेट

  • स्मार्ट या डिजिटल घड़ी, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन, माइक्रोफोन, पेजर, हेल्थ बैंड सहित किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक गैजेट प्रतिभागी हॉल में नहीं ले जा पाएंगे। रफ वर्क के लिए राइटिंग पैड भीतर ही दिए जाएंगे। प्रतिभागियों को खुद का मास्क पहनना होगा।
  • परीक्षा केंद्र पर भीड़ न हो इसलिए अलग-अलग समय पर बुलाया गया है। अभ्यर्थियों को रिपोर्टिंग टाइम की जानकारी एसएमएस से दी गई है। एडमिट कार्ड पर भी इसकी डिटेल है। परीक्षार्थी अपने रिपोर्टिंग टाइम पर ही पहुंचे। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ परीक्षा केंद्र में एंट्री करने के लिए यह जरूरी है। सुबह 9 बजे से होने वाले पेपर के लिए 7 बजे से रिपोर्टिंग शुरू होगी।
  • सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर अभ्यर्थियों के क्या करें-क्या न करें के दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। अगर परीक्षा केंद्र के बाहर किसी को इंतजार करना पड़ रहा रहा है, तो उस दौरान भी सोशल डिस्टेसिंग बनी रहेगी।
  • परीक्षार्थियों को एक-दूसरे से छह फीट की दूरी बनाकर रखनी होगी।
  • परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में नया मास्क दिया जाएगा। परीक्षा केंद्र में एडमिट कार्ड, आईडी प्रूफ के साथ सिर्फ पानी की बोतल, हैंड सेनिटाइजर ले जाने की ही अनुमति होगी।
  • परीक्षार्थी यह ध्यान रखें कि एडमिट कार्ड के साथ-साथ ए4 साइज पेपर पर अंडरटेकिंग (सेल्फ डिक्लेयरेशन) भी लानी होगी। इसमें हर अभ्यर्थी को इस बात का सेल्फ डिक्लरेशन देना होगा कि वो कोरोना पॉजिटिव नहीं है और न ही किसी कोरोना मरीज के संपर्क में आये हैं।
  • परीक्षा शुरू होने से पहले ही हर सीट पर रफ कार्य के लिए A4 साइज रफ शीट रखी होंगी। रफ शीट इनविजिलेटर द्वारा रखी जाएंगी जिसने ग्लोव्स पहने होंगे। जरूरत पडऩे पर और रफ शीट मुहैया करा दी जाएंगी।
  • परीक्षा शुरू होने से 25 मिनट पहले छात्र कम्प्यूटर में लॉगइन कर जरूरी निर्देशों को पढ़ सकेंगे।
अंडा में प्रशासन तुंहर द्वार शिविर में आये 209 आवेदन, 155 का मौके पर ही निराकरण
बीजापुर में आइईडी विस्फोट से जवान घायल, निष्क्रिय करते समय फटा बम… अस्पताल में भर्ती
66 वां रेल सप्ताह समारोह: उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों का मंडल रेल प्रबंधक ने किया सम्मान
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने 4 करोड़ के स्वीकृत कार्य का किया भूमिपूजन…. रिसाली में बनेगा खेल मैदान…. रिसाली क्षेत्र के टाउनशिप में लगेगा वाटर एटीएम
भिलाई में मिली महिला की अधजली लाश, रेप के बाद हत्या की आशंका… जांच में जुटी पुलिस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कब थमेगी कोविड-19 की रफ्तार? देश में कोरोना के मामले डेढ़ लाख पार, 24 घंटे में 6387 नए केस, 170 मौतें, जानें अन्य राज्यों का हाल पहले से ज्यादा खतरनाक होता है मरीज पर कोरोना का दूसरा अटैक, डराने वाला है यह नया रिसर्च
Next Article अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष बने अजय सिंह… कांकेर जिले के लिए इन्हें मिली जिम्मेदारी अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष बने अजय सिंह… कांकेर जिले के लिए इन्हें मिली जिम्मेदारी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?