रायपुर। प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 98 हजार के पार चला गया है। पिछले 24 घंटों में सामने आए कोरोना केसेज के बाद प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 98565 हो गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में 2942 नए मामले सामने आए हैं। वहीं आज 11 और कोरोना संक्रमित की मौत हो गई। इनमें से 66860 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं और अब तक 777 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में फिलहाल 30928 मरीजों का उपचार जारी है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार नए मरीजों में राजधानी रायपुर से 580, दुर्ग से 396, बिलासपुर से 218, रायगढ़ से 213, राजनांदगांव से 167, जांजगीर से 156, दंतेवाड़ा से 133, बस्तर से 104, बेमेतरा से 82, धमतरी से 81, गरियाबंद से 70, बलौदाबाजार से 64, कोरबा से 64, कांकेर से 63, बालोद से 62, कोंडागांव से 61, सरगुजा से 56, बीजापुर से 56, कवर्धा से 52, महासमुंद से 52, मुंगेली से 47, सुकमा से 37, सूरजपुर से 30, जशपुर से 29, कोरिया से 26, नारायणपुर से 22, बलरामपुर से 13, गौरेला पंड्रा मरवाही से 6 और अन्य राज्य से 2 मरीज शामिल हैं।




