ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: संयुक्त राष्ट्र में भारत का पाकिस्तान को दो टूक जवाब- कश्मीर नहीं, आतंकवाद खत्म करने पर दे ध्यान
Share
Notification Show More
Latest News
शिक्षक भर्ती परीक्षा : 1812 रिक्त संविदा पदों के लिए आयोजित सीबीटी परीक्षा में अभ्यर्थियों ने दिखाया उत्साह
October 31, 2026
रायपुर के आसमान में भारतीय वायु सेना की स्काईडाइविंग टीम दिखाएगी कौशल और टीम भावना
October 31, 2026
छत्तीसगढ़ के 15 पुलिस अफसरों व कर्मियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
October 31, 2026
राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक
October 31, 2026
स्कूल में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, हालत गंभीर… बचाव करने वाली सहेली भी घायल
October 31, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

संयुक्त राष्ट्र में भारत का पाकिस्तान को दो टूक जवाब- कश्मीर नहीं, आतंकवाद खत्म करने पर दे ध्यान

By @dmin Published September 22, 2020
Share
संयुक्त राष्ट्र में भारत का पाकिस्तान को दो टूक जवाब- कश्मीर नहीं, आतंकवाद खत्म करने पर दे ध्यान
संयुक्त राष्ट्र में भारत का पाकिस्तान को दो टूक जवाब- कश्मीर नहीं, आतंकवाद खत्म करने पर दे ध्यान
SHARE

नई दिल्ली (एजेेंसी)। भारत ने मंगलवार को पाकिस्तान के इस तर्क को खारिज कर दिया कि कश्मीर मुद्दा संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में सबसे लंबे समय से विवादों में से एक है। साथ ही पाकिस्तान को आतंकवाद से निपटने के अधूरे काम पर ध्यान केंद्रित करने की भी नसीहत दी।
संयुक्त राष्ट्र की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर एक वीडियो संदेश में पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने संयुक्त राष्ट्र की उपलब्धियों की सराहना की, लेकिन ‘विफलताओं और कमियों’ का भी उल्लेख किया।
उन्होंने कहा, संगठन केवल उतना ही अच्छा है जितना उसके सदस्य कहते हैं कि यह होना चाहिए। जम्मू और कश्मीर और फिलिस्तीन विवाद सबसे लंबे समय से चल रहे विवादों में से है। जम्मू-कश्मीर लोग अभी भी संयुक्त राष्ट्र द्वारा उन्हें निर्णय लेने के अधिकार को देने के लिए की गई प्रतिबद्धता की पूर्ति का इंतजार कर रहे हैं।
आगे उन्होंने कहा आज, यूएन को टॉक शॉप के रूप में लिया गया है। इसके प्रस्तावों और फैसलों की धज्जियां उड़ाई जाती हैं। अंतर्राष्ट्रीय सहयोग, विशेष रूप से सुरक्षा परिषद में, अपने सबसे निचले स्तर पर है।
संयुक्त राष्ट्र में भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने ‘राइट टू रिप्लाई’ का इस्तेमाल करते हुए तुरंत पाकिस्तान के दावों पर ना सिर्फ पलटवार किया, बल्कि आईना भी दिखा दिया। प्रथम सचिव विदिशा मैत्रा ने कहा कि पाकिस्तान ने आधारहीन झूठों की एक और पुनरावृत्ति की, जो कि अब ऐसे प्लेटफार्मों पर ट्रेडमार्क बन गया है। कश्मीर मुद्दे पर ध्यान दिलाते हुए मैत्रा ने कहा कि पाकिस्तान भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप कर रहा था।
उन्होंने कहा, आज जो हमने सुना है वह भारत के आंतरिक मामलों के बारे में पाकिस्तानी प्रतिनिधि द्वारा प्रस्तुत कभी न खत्म होने वाला मनगढ़ंत आख्यान है। हम जम्मू-कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश को लेकर किए गए दुर्भावनापूर्ण संदर्भ को अस्वीकार करते हैं। उन्होंने इस बात को दोहराया कि जम्म-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को आतंकवाद के केंद्र के रूप में विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त है, जो अपने यहां आतंकवादियों को प्रशिक्षित करता है और उन्हें शहीद के रूप में पेश करता है। इतना ही नहीं पाकिस्तान जातीय और धार्मिक अल्पसंख्यकों को लगातार सताता है। मैत्रा ने कहा कि पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र के मंच का दुरुपयोग करके उन पर से ध्यान हटाने के बजाय आतंकवाद को कम करने पर केंद्रित करे।

You Might Also Like

शिक्षक भर्ती परीक्षा : 1812 रिक्त संविदा पदों के लिए आयोजित सीबीटी परीक्षा में अभ्यर्थियों ने दिखाया उत्साह

रायपुर के आसमान में भारतीय वायु सेना की स्काईडाइविंग टीम दिखाएगी कौशल और टीम भावना

छत्तीसगढ़ के 15 पुलिस अफसरों व कर्मियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक

राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक

स्कूल में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, हालत गंभीर… बचाव करने वाली सहेली भी घायल

@dmin September 22, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बलिया की एक लड़की के खाते में आ गए 9 करोड़ 99 लाख रुपये, लेन-देन पर रोक; पुलिस ने शुरू की जांच बलिया की एक लड़की के खाते में आ गए 9 करोड़ 99 लाख रुपये, लेन-देन पर रोक; पुलिस ने शुरू की जांच
Next Article नवरात्रि के लिए कलेक्टर ने जारी किए दिशा निर्देश: 6 फीट से बड़ी नहीं होगी मूर्ति…. पंडाल का साइज रहेगा यह… जाने जिला प्रशासन का आदेश

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?