ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बलिया की एक लड़की के खाते में आ गए 9 करोड़ 99 लाख रुपये, लेन-देन पर रोक; पुलिस ने शुरू की जांच
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

बलिया की एक लड़की के खाते में आ गए 9 करोड़ 99 लाख रुपये, लेन-देन पर रोक; पुलिस ने शुरू की जांच

By @dmin
Published: September 22, 2020
Share
बलिया की एक लड़की के खाते में आ गए 9 करोड़ 99 लाख रुपये, लेन-देन पर रोक; पुलिस ने शुरू की जांच
बलिया की एक लड़की के खाते में आ गए 9 करोड़ 99 लाख रुपये, लेन-देन पर रोक; पुलिस ने शुरू की जांच
SHARE

बांसडीह/बलिया (एजेंसी)। यदि आपके बैंक खाते में लाख-दो लाख नहीं, पूरे 10 करोड़ रुपये अचानक आ जाएं तो आपकी मानसिक स्थिति क्या होगी? मन में कैसे-कैसे ख्याल आएंगे? यदि यह रकम ‘कौन बनेगा करोड़पति’ जैसा क्वीज शो खेलकर जीता है तब तो आप उसे खर्च करने की प्लानिंग करेंगे लेकिन रकम घर बैठे आई हो तो डरना व दहशत में आना स्वभाविक है। ऐसा ही हुआ है बलिया जिले के रूकूनपुरा गांव की रहने वाली किशोरी सरोज के साथ।
इलाहाबाद बैंक की बांसडीह शाखा में उसके खाते में नौ करोड़ 99 लाख रुपये जमा होने की जानकारी मिली तो तो उसके व परिजनों के पैरों तले की जमीन खिसक गयी। परिवार हैरानी के साथ ही दहशत से भर गया। मां के साथ बैंक पहुंची किशोरी को रुपये आने की पुष्टि हुई तो बैंक व कोतवाली में तहरीर देकर मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की। इसे साइबर जालसाजों की करतूत मानते हुए पुलिस पड़ताल में जुट गई है।
कोडऱ क्षेत्र के रूकूनपुरा गांव की सूबेदार साहनी की बेटीउ सरोज का इलाहाबाद बैंक की बांसडीह शाखा में खाता है। सोमवार को वह बैंक में पहुंची और खाते में जमा रकम की जानकारी ली तो बताया गया कि नौ करोड़ 99 लाख चार हजार 736 रुपये है। कर्मचारियों ने बताया कि खाते के लेन-देन पर रोक लगा दिया गया है। लगभग दस करोड़ रुपये की बात सुनते ही किशोरी के होश उड़ गये। पुलिस को दी गयी तहरीर में सरोज ने बताया कि वर्ष 2018 से ही उसका खाता संचालित है। दो वर्ष पहले ही कानपुर देहात जनपद के ग्राम पाकरा, पोस्ट बाधीर से निलेश नाम के व्यक्ति ने सरोज को फोन कर पीएम आवास दिलाने के नाम पर आधार कार्ड व फोटो आदि मांगा। सरोज ने आधार की फोटो काफी व अन्य कागजात उसके बताए पते पर भेज दिया। बाद में सरोज के नाम से डाक द्वारा एटीएम आया। उसे भी कानपुर के निलेश ने मांगा तो सरोज ने पते पर रजिस्ट्री कर दी। सरोज ने एटीएम का पिन भी बता दिया।
बैंक कर्मचारियों के अनुसार बैंक के खाते से कई बार रुपये का लेन-देन किया गया है। सरोज ने बताया कि उसे कुछ मालूम नहीं है कि रुपये कहां से आए है और इससे हमारा कोई मतलब नहीं है। सरोज ने तहरीर में अपना बैंक खाता नम्बर व अन्य डिटेल बैंक व पुलिस को देकर जांच कर कार्रवाई की मांग की है। सरोज ने बताया कि निलेश कुमार के जिस मोबाइल नम्बर से बातचीत हो रहा था, वह अब बंद बता रहा है। राजेश कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक बांसडीह ने बताया कि खाते में 9 करोड़ 99 लाख रुपये आने की पूरी जांच पुलिस के सहयोग से बैंक करेगा। दोषियों पर कार्रवाई सुनिश्चित करायी जाएगी।

केवल साक्षर है सरोज
रूकूनपुरा की 16 वर्षीय सरोज के पिता अहमदाबाद में किसी गैराज में काम करते हैं। मां देवान्ती के साथ कोतवाली आयी सरोज ने बताया कि वह पढ़ाई नहीं करती है तथा कभी स्कूल भी नहीं गयी है। वह किसी प्रकार सिर्फ अपना हस्ताक्षर बना पाती है। वह अपने हस्ताक्षर से ही बैंक में खाता खोली थी। अचानक ही खाते में 10 करोड़ रुपये आने से सरोज व उसका परिवार काफी डरे सहमे हैं।

छत्तीसगढ़ मॉडल की पूरे देश में हो रही चर्चा: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ने खोला महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का रास्ता…. सरकार के सहयोग से नए-नए क्षेत्रों में स्वरोजगार
CG Crime : 14 साल से फरार ठगी का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, नौकरी लगाने के नाम पर किया था फ्रॉड
कासिम सुलेमानी के जनाजे में रोए खुमैनी, रूहानी ने चेताया-कतई धमकी न दे US
हाईकोर्ट का फैसला: शिक्षा विभाग द्वारा जारी महत्वपूर्ण मामले में हुई सुनवाई, एचसी ने कहा-सरकार का नीतिगत फैसला, नहीं कर सकते हस्तक्षेप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article World Environment Day: Chief Minister Bhupesh Baghel planted guava, mango and sowing plants in his residence premises मुख्यमंत्री बघेल ने केन्द्रीय उड्डयन मंत्री को लिखा पत्र…. बिलासपुर को दिल्ली, मुम्बई, कोलकता हवाई रूट से जोडऩे का किया आग्रह
Next Article संयुक्त राष्ट्र में भारत का पाकिस्तान को दो टूक जवाब- कश्मीर नहीं, आतंकवाद खत्म करने पर दे ध्यान संयुक्त राष्ट्र में भारत का पाकिस्तान को दो टूक जवाब- कश्मीर नहीं, आतंकवाद खत्म करने पर दे ध्यान

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?