ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: टीम के सुपर ओवर में हारने पर भड़कीं प्रीति जिंटा, रेफरी से की अंपायर की शिकायत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Featured

टीम के सुपर ओवर में हारने पर भड़कीं प्रीति जिंटा, रेफरी से की अंपायर की शिकायत

By @dmin
Published: September 21, 2020
Share
टीम के सुपर ओवर में हारने पर भड़कीं प्रीति जिंटा, रेफरी से की अंपायर की शिकायत
टीम के सुपर ओवर में हारने पर भड़कीं प्रीति जिंटा, रेफरी से की अंपायर की शिकायत
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाडिय़ों और टीम के सह मालिक बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने दिल्ली कैपिल्टल के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान अहम समय पर मैदानी अंपायर नितिन मेनन के विवादित ‘शॉर्ट रन’ कॉल के खिलाफ अपील की है जबकि पूर्व खिलाडिय़ों ने सही नतीजों के लिए तकनीक के अधिक उपयोग की मांग की। मैच के सुपर ओवर में जाने से पहले टीवी फुटेज से पता चला कि स्क्वेयर लेग अंपायर मेनन ने 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर क्रिस जोर्डन को ‘शॉर्ट रन’ के लिए टोका था। टीवी रिप्ले से हालांकि जाहिर था कि जोर्डन का बल्ला क्रीज के भीतर था जब उन्होंने पहला रन पूरा किया।

I travelled enthusiastically during a pandemic,did 6 days of Quarantine & 5covid tests with a smile but that one Short Run hit me hard. What’s the point of technology if it cannot be used? It’s time @BCCI introduces new rules.This cannot happen every year. #DCvKXIP @lionsdenkxip https://t.co/uNMXFJYfpe

— Preity G Zinta (@realpreityzinta) September 21, 2020

प्रीति जिंटा ने कहा कि मैं हमेशा जीत या हार को खेल भावना के साथ स्वीकार करने में यकीन रखती हूं लेकिन नियमों में बदलाव की जरूरत है। जो बीत गया, सो बीत गया लेकिन भविष्य में ऐसा नहीं होना चाहिए। वहीं इस पर उस समय अंपायरिंग कर रहे मेनन ने कहा कि जोर्डन क्रीज तक नहीं पहुंचे हैं जिससे मयंक अग्रवाल और पंजाब के स्कोर में एक ही रन जोड़ा गया। तकनीकी साक्ष्य होने के बावजूद फैसला नहीं बदला गया। आखिरी ओवर में पंजाब को 13 रन चाहिए थे और पहली तीन गेंद पर अग्रवाल ने 12 रन बनाए। पंजाब की टीम एक रन पीछे रह गई और मैच सुपर ओवर में चला गया जिसमें दिल्ली ने जीत दर्ज की।
किंग्स इलेवन पंजाब के सीईओ सतीश मेनन ने कहा कि हमने मैच रेफरी से अपील की है। इंसान से गलती हो सकती है लेकिन आईपीएल जैसे विश्व स्तरीय टूर्नामेंट में इसकी कोई जगह नहीं है। वह एक रन हमें प्लेऑफ से वंचित कर सकता है। उन्होंने कहा कि हार तो हार ही होती है। यह अनुचित है। उम्मीद है कि नियमों की समीक्षा होगी ताकि इस तरह की गलती की गुंजाइश नहीं रहे। अपील का हालांकि नतीजा निकलने की उम्मीद कम है क्योंकि आईपीएल नियम 2.12 (अंपायर के फैसले) के तहत अंपायर फैसले को तभी बदल सकता है जब ये बदलाव तुरंत किए जाएं। इसके अलावा अंपायर का फैसला अंतिम है।

कांकेर के मरीन ड्राइव की खूबसूरती और निखरी, ऊपर नीचे रोड पर ड्राइव करते हुए डडिय़ा तालाब का नजारा होगा शानदार
स्पेशल ट्रेन की संख्या में और इजाफा करेगा रेलवे, 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रहेगी रफ्तार
साइटिका: ये है पीठ की समस्या के कारण, लक्षण और बचाव के तरीके
कुम्हारों को 100 इलेक्ट्रॉनिक चाक का वितरण, सीएम साय ने कहा- शिल्पकारों के लिए स्थापित होगा ग्लेज़िंग यूनिट
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी : अब तक 71.41 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी, साढ़े सत्रह लाख से अधिक किसानों ने बेचा धान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पहली बार रक्षा क्षेत्र में 74 फीसदी तक एफडीआई ऑटोमैटिक रूट से लाने का फैसला लिया गया: नरेंद्र मोदी कृषि विधेयक पर बोले पीएम मोदी- विपक्ष गुमराह करने में लगा, मंडियों में पहले की तरह ही होगा काम
Next Article पांच राज्यों में होने वाले चुनाव में अनुचित लाभ लेने का प्रयास कर रही भाजपा: श्रीमती तुलसी साहू श्रेष्ठ अधिवक्ताओं राजकीय पुरस्कार देने निर्णायक मंडल में शामिल हुई भिलाई कांग्रेस अध्यक्ष तुलसी साहू… मंडल में इन्हें भी मिली जगह

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?