ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बिहार चुनाव: एक हफ्ते में सीटों के तालमेल की घोषणा कर सकता है एनडीए, भाजपा-जदयू में बनी बात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

बिहार चुनाव: एक हफ्ते में सीटों के तालमेल की घोषणा कर सकता है एनडीए, भाजपा-जदयू में बनी बात

By @dmin
Published: September 17, 2020
Share
बिहार चुनाव: एक हफ्ते में सीटों के तालमेल की घोषणा कर सकता है एनडीए, भाजपा-जदयू में बनी बात
बिहार चुनाव: एक हफ्ते में सीटों के तालमेल की घोषणा कर सकता है एनडीए, भाजपा-जदयू में बनी बात
SHARE

पटना (एजेंसी)। बिहार में अक्तूबर-नवंबर के महीने में विधानसभा चुनाव होने हैं। राज्य में भाजपा, जनता दल यूनाइडेट (जदयू), हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। ऐसे में माना जा रहा है कि एनडीए में सीटों के तालमेल की घोषणा एक हफ्ते में हो सकती है। हालांकि एनडीए के घटक दलों के कुछ वर्तमान विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्रों में चुनावी तैयारियों का आगाज कर दिया है। विधायक साफ बोलने से कतरा रहे हैं लेकिन उन्हें उम्मीद है कि उन्हें दोबारा उम्मीदवार बनाया जाएगा।

2010 के फॉर्मूले पर बन सकती है बात

सूत्रों का कहना है कि पिछले दिनों भाजपा और जदयू के शीर्ष नेताओं के बीच बैठक में सीटों के तालमेल पर लगभग सहमति बन चुकी है। राजनीति के विशेषज्ञों का कहना है कि जदयू-भाजपा के बीच इस तरह से सीटों का तालमेल होने का मतलब साफ है कि 2010 के बिहार विधानसभा चुनाव के फॉर्मूले पर ही सीटों का बंटवारा हो सकता है। इसी कारण माना जा रहा है कि जदयू 119 और भाजपा 100 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। अन्य सीटों के लिए लोजपा और हम के बीच तालमेल किया जा सकता है।

दिल्ली में हो सकती है भाजपा, जदयू और लोजपा के नेताओं की मुलाकात

सूत्रों का कहना है कि वर्तमान में संसद के मानसून सत्र की वजह से सभी दलों के शीर्ष नेता इन दिनों दिल्ली में हैं। इसलिए सीटों के तालमेल को लेकर भाजपा और जदयू के बड़े नेताओं के बीच तीन-चार दिनों में दिल्ली में दूसरी बैठक हो सकती है। इसके अलावा भाजपा और लोजपा के बीच शीर्ष स्तर पर बैठक हो सकती है। सभी बैठकों के बाद जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सहमति पर सीट बंटवारे को लेकर घोषणा होने की संभावना है।

अनाज व्यापारी के मुंशी से कट्टे की नोक पर लूट, आखों में मिर्च पाउडर डालकर बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
खाली जेब के बावजूद, ‘पिता’ दुनिया के सबसे अमीर इंसान…
कोरोना काल : मंत्रालय और विभागाध्यक्ष कार्यालयों का संचालन 6 अगस्त तक के लिए बंद
केन्द्र सरकार का बजट पूरी तरह से निराशाजनक और दिशाहीन: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
CG Breaking : नर कंकाल मिलने से सनसनी, पुलिस बता रही 20 दिन पहले लापता युवक के अवशेष… फोरेंसिक जांच में खुलेगा राज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article situation may be serious दुर्ग जिले में 20 से 30 सितंबर तक लगेगा लॉकडाऊन
Next Article पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भिलाई केन डु पर्वत फाउंडेशन ने सीएसपी कार्यालय में लगाया ऑटो सेंसर सेनेटाइज मशीन पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भिलाई केन डु पर्वत फाउंडेशन ने सीएसपी कार्यालय में लगाया ऑटो सेंसर सेनेटाइज मशीन

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?