भिलाई। आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 70वें जन्मदिन के शुभ अवसर पर सेवा सप्ताह के कड़ी में कोतवाली थाना सी.एस. पी. कार्यालय में ऑटो सेंसर सेनेटाइज मशीन भिलाई केन डु,पर्वत फाउंडेशन के सौजन्य से लगवाया गया,जो आमजन और हमारे कोरोना वारियर्स की सुरक्षा में बहुत अहम साबित होगा। इस दौरान कोरोना महामारी में जिस प्रकार पुलिस प्रशासन ने सेवा कार्य किया है उसके लिए अतुल पर्वत (राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ,सह प्रभारी,भाजपा किसान मोर्चा ,चेयरमेन-पर्वत फाउंडेशन) ने उनका अभिवादन किया।




