ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना पर स्वास्थ्य मंत्रालय व आईसीएमआर की प्रेसवार्ता: 38.50 लाख से ज्यादा लोग हुए ठीक…. बताया ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कोरोना पर स्वास्थ्य मंत्रालय व आईसीएमआर की प्रेसवार्ता: 38.50 लाख से ज्यादा लोग हुए ठीक…. बताया ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं

By @dmin
Published: September 15, 2020
Share
The recovery rate from corona infection reached 98 percent
The recovery rate from corona infection reached 98 percent
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोविड-19 महामारी की स्थिति को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इसमें स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण और आईसीएमआर के महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव ने कोरोना की स्थिति को लेकर जानकारियां दीं। राजेश भूषण ने कहा कि आज देश का ऑक्सीजन उत्पादन 6,900 मीट्रिक टन से कुछ ज्यादा है। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा, समस्या तब होती है जब इन्वेंटरी प्रबंधन नहीं होता है, सभी राज्यों को उचित इन्वेंट्री प्रबंधन सुनिश्चित करने की जरूरत है ताकि समय रहते ऑक्सीजन को फिर से भरा जा सके।

स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने प्रेस वार्ता में कहा कि देश में कोरोना संक्रमण से ठीक होने वाले मामलों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देश में अब तक 38 लाख 50 हजार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि देश में जांच की रफ्तार भी बढ़ रही है, पिछले सप्ताह देश भर में 76 लाख टेस्ट किए गए। उन्होंने कहा कि देश में पांच राज्य ऐसे हैं जिनमें देश के कुल सक्रिय मामलों के 60 फीसदी मामले हैं। इनमें महाराष्ट्र में 29 फीसदी से अधिक, आंध्र प्रदेश में करीब नौ फीसदी, कर्नाटक में करीब 10 फीसदी, उत्तर प्रदेश में 6.8 फीसदी और तमिलनाडु में 4.7 फीसदी मामले हैं। देश की औसत सकारात्मकता दर (पॉजिटिविटी रेट) 8.4 फीसदी है।

देश में तीन वैक्सीन क्लीनिकल ट्रायल के चरण में : डॉ. भार्गव

आईसीएमआर के महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव ने कहा की भारत में तीन वैक्सीन क्लीनिकल ट्रायल के चरण में हैं। कैडिला और भारत बायोटेक की वैक्सीन ने पहले चरण का ट्रायल पूरा कर लिया है। सीरम इंस्टीट्यूट ने फेज-2-बी3 ट्रायल पूरे कर लिए हैं और अनुमति के बाद 14 स्थानों पर 1500 मरीजों पर फेज-3 का ट्रायल शुरू करेगा। डॉ. भार्गव ने कहा कि भारत ने भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 25 जिलों के 39 अस्पतालों में 464 मरीजों पर रैंडम ट्रायल में योगदान दिया है। डॉ. भार्गव ने यह भी कहा अमेरिका और यूरोपीय देशों में कोरोना वायरस संक्रमण चरम पर था, इसके बाद वहां इसमें कमी आई और अब वहां संक्रमण की दूसरी लहर चल रही है। हमें इससे सीख ली है। हमने ऐसा प्रबंधन किया जिससे हमारे यहां कोरोना के चलते अधिक संख्या में मौतें नहीं हुईं। यह प्रभावी लॉकडाउन की वजह से हुआ।

छत्तीसगढ़ को खेलों के विकास में मिली बड़ी उपलब्धियां…. छत्तीसगढ़ हॉकी अकादमी रायपुर को साई ने दी मान्यता… राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र बिलासपुर को स्टेट सेंटर ऑफ एक्सिलेंस का दर्जा
शिक्षकों की आरती उतारकर किया सम्मान… इनरव्हील क्लब भिलाई स्टील सिटी का आयोजन
ऑपरेशन महादेव : आतंक पर करारा प्रहार, मुख्यमंत्री साय ने सुरक्षाबलों के साहस को किया नमन
सुकमा में सीआरपीएफ जवान ने की खुदकुशी, सर्विस रायफल से खुद को मारी गोली
आधुनिक तरीके से मछली पालन के लिए सरकार का बड़ा कदम… सेटअप के लिए 60 प्रतिशत तक सब्सिडी…. न्यूनतम निवेश पर अधिकतम लाभ उठाने का शानदार मौका
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Mark citizens of the age of over 50 with symptoms of corona कोरोना के लक्षण वाले 50 से अधिक की उम्र के नागरिकों का करें चिन्हांकन…. कलेक्टर ने बैठक में दिए निर्देश
Next Article CBSE 10th: Tenth result was better than last year राज्यसभा से एयरक्राफ्ट संशोधन बिल पास… यात्रियों की सुरक्षा में ढील देने पर एक करोड़ रुपए का जुर्माना

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?