ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गुमशुदा बच्चों की तलाश में दुर्ग पुलिस की बड़ी सफलता, 214 बच्चों की हुई तलाश.. परिजनों की लौटी मुस्कान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

गुमशुदा बच्चों की तलाश में दुर्ग पुलिस की बड़ी सफलता, 214 बच्चों की हुई तलाश.. परिजनों की लौटी मुस्कान

By Mohan Rao
Published: November 11, 2022
Share
पुलिस कंट्रोल रूम भिलाई
SHARE

भिलाई। गुमशुदा बच्चों की तलाश में दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बीते कुछ वर्षों की अपेक्षा वर्ष 2022 में सबसे ज्यादा बच्चों की तलाश की गई। दुर्ग पुलिस द्वारा अभियान मुस्कान के तहत 214 बच्चों को बरामद किया है। इनमें से 179 बच्चे वर्ष 2022 में गुम हुए थे और शेष 35 बच्चे पूर्व के वर्षों में गुम हुए थे। सभी बच्चों को सकुशल उनके परिजनों को सौंपा गया है।

दुर्ग जिले में गुमशुदा बच्चों के तलाश के लिए मानव तस्करी सेल गठित किया गया है। इसके माध्यम से प्रत्येक लंबित प्रकरणों की पुनः समीक्षा की गई। गठित टीम एवं संबंधित थाना प्रभारियों द्वारा गुमशुदा बच्चों के परिजनों एवं ग्रामीणों से संपर्क कर पूछताछ किया गया। गुमशुदा तथा संबंधितों के मोबाईल डाटा, लोकेशन एवं सोशल मीडिया का भी सहारा लेकर अलग-अलग राज्यों को भी पुलिस टीम भेजी गई।

दुर्ग पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर चलाये गये अभियान के कारण पूर्व के वर्षों में गुम 35 बच्चों व 2022 में गुम 179 बच्चों सिहत कुल 214 बच्चों को ढूंढने में पुलिस को सफलता मिली है। इनमें 22 बच्चों को अन्य राज्य तेलगांना, पंजाब, उड़िसा, गुजरात, महाराष्ट्र एवं उत्तरप्रदेष से सकुषल बरामद किया गया। पुलिस द्वारा चलाये जा रहे इस विषेष अभियान ने कई परिवारों के चेहरे में मुस्कान ला दी है। अभियान की सफलता को देखते हुए अभियान को आगे भी जारी रखने का निर्देश एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने दिया है।

जानें कहां से कितने बच्चे बरामद
दुर्ग पुलिस द्वारा गुमशुदा बच्चों की बरामदगी का आंकड़ा देखें तो सर्वाधिक गुमशुदा बच्चों की तलाश कोतवाली दुर्ग क्षेत्र के बच्चों की हुई है। इस थाने के 24 बच्चों को उनके घर पहुंचाया गया। इसके अलावा पुलगांव 19, सुपेला 18, छावनी 18, मोहन नगर 15, पुरानी भिलाई 15, जामुल 15, नेवई 12, नंदनी नगर 11, खुर्सीपार 9, वैशाली नगर 9, भिलाई नगर 8, धमधा 8, उतई 7, अमलेश्वर 7, बोरी 5, कुम्हारी 5, पाटन 4, जामगांव आर 2, अण्डा 2 तथा थाना भिलाई भट्ठी से गुम 1 बच्चे की तलाश की गई।

जल्द ही आने वाली है अनिकृति चौहान और दिलेश साहू का छत्तीसगढ़ी सांग तोर मुस्कान
Big accident : भिलाई में हाइवा से टकराए मोपेड सवार, दो सगे भाइयों की मौत… दशगात्र से लौट रहे थे दोनों
Railway News : दुर्ग-विशाखापट्नम वंदेभारत एक्सप्रेस हुआ रीशेड्यूल, 4 घंटे की देर से छूटेगी ट्रेन
रायपुर में तेलीबांधा से गुरुनानक चौक तक बनेगा डेढ़ किमी का फ्लाईओवर, सीधे जुड़ेगा रेलवे स्टेशन से एयरपोर्ट
विधायक वोरा ने की नगरीय निकाय मंत्री से चर्चा… नगर निगम को मिलेंगे 13 करोड़… अफसरों को 15 वें वित्त आयोग के तहत विकास कार्यों के प्रस्ताव बनाने दिये निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दुर्ग जिला योजना समिति के सदस्यों का इस तारीख को होगा चुनाव,निर्वाचन कार्यक्रम का शेड्यूल जारी दुर्ग जिला योजना समिति के सदस्यों का इस तारीख को होगा चुनाव,निर्वाचन कार्यक्रम का शेड्यूल जारी
Next Article कोरोना योद्धाओं की छिनी नौकरी, ठेकेदार पर कमीशन मांगने का आरोप… पांच दिन से कर रहे हैं प्रदर्शन

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?