ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जिला अस्पताल में कल से आक्सीजन सिलेंडर युक्त 50 बेड की मिलेगी सुविधा…. कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट आए मरीज व संदिग्ध मरीजों को हो सकेगा इलाज
Share
Notification Show More
Latest News
एशियन गेम्स में भारत का अभियान समाप्त… 21 स्वर्ण सहित इस बार जीते कुल 85 पदक
October 4, 2026
बस्तर में दिव्यांगजनों के पुनर्वास के लिए चलेगा महाअभियान, डिप्टी सीएम ने दिए अफसरों को निर्देश
October 4, 2026
सीएम ग्रामीण बस योजना के 1 वर्ष पूरे : 850 गांवों में पहली बार पहुंची नियमित बस सेवा
October 4, 2026
छत्तीसगढ़ के 6 जिलों के 312 वैद्यों का प्रमाणीकरण; मार्च 2027 तक 1 हजार वैद्यों के प्रमाणीकरण का लक्ष्य
October 4, 2026
घसीदास नगर के शिवशक्ति तालाब में डूबा युवक, घंटो मशक्कत के बाद एसडीआरएफ ने निकाला शव
October 3, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

जिला अस्पताल में कल से आक्सीजन सिलेंडर युक्त 50 बेड की मिलेगी सुविधा…. कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट आए मरीज व संदिग्ध मरीजों को हो सकेगा इलाज

By @dmin Published September 15, 2020
Share
The facility of 50 beds with oxygen cylinders will be available in the district hospital from tomorrow
The facility of 50 beds with oxygen cylinders will be available in the district hospital from tomorrow
SHARE

दुर्ग। गुरुवार से जिला अस्पताल में आक्सीजन सिलेंडर युक्त 50 बेड की सुविधा मरीजों के लिए आरंभ हो जाएगी। यह सुविधा आक्सीजन की जरूरत वाले कोविड निगेटिव रिपोर्ट वाले मरीज अथवा संदिग्ध मरीजों के लिए होगी। कलेक्टर डा. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने यह निर्देश जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान दिये। इसके लिए मेल और फीमेल वार्ड तैयार किये जा रहे हैं। कलेक्टर ने आज जिला अस्पताल परिसर में फीवर क्लीनिक का पुन: निरीक्षण किया। यहां सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखने के लिए पूरा इंतजाम कर दिया गया है। वरिष्ठ नागरिकों और गंभीर रूप से बीमार लोगों के लिए पृथक काउंटर बनाये गए हैं।

Contents
फीवर क्लीनिक में सैंपल पाजिटिव आते ही दिये जाएंगे मेडिकल किटपोटिया और आदर्श नगर के फीवर क्लीनिक भी पहुंचे कलेक्टर

फीवर क्लीनिक में बताया गया कि अब तक छह नागरिकों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है जिन्हें कंचादुर स्थित कोविड हास्पिटल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर ने बताया कि जिन लोग होम आइसोलेशन चाहते हैं उन्हें अंडरटेकिंग और चिकित्सक की अनुमति के पश्चात इसके नियम विस्तार से बताये जाएं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि होम आइसोलेशन के वक्त मेडिकल किट के साथ हिदायतों वाला पैंफलेट भी दिया जाए, साथ ही एक फ्लैक्स भी लगा दिया जाए ताकि लोग विस्तार से इस बारे में जानकारी ले सकें। उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया में न्यूनतम समय लगना चाहिए। कोशिश हो कि ज्यादा से ज्यादा लोगों के एक ही दिन में सैंपल लिये जा सकें।

फीवर क्लीनिक में सैंपल पाजिटिव आते ही दिये जाएंगे मेडिकल किट

सभी फीवर क्लीनिक में सैंपल पाजिटिव आते ही मेडिकल किट भी मरीजों को दे दिए जाएंगे। साथ ही हिदायतें भी बता दी जाएंगी। इस संबंध में कलेक्टर ने विस्तार से निर्देश बैठक में दिये। उन्होंने कहा कि इसके बाद आइसोलेशन कंट्रोल रूम के माध्यम से लगातार मरीजों के स्वास्थ्य की मानिटरिंग की जाएगी। इमरजेंसी कंट्रोल रूम भी पहुंचे, पूछा आज किस तरह के फोन आए- कलेक्टर ने सीएमएचओ आफिस के इमरजेंसी कंट्रोल रूम का निरीक्षण भी किया। वहां उन्होंने पूछा कि किस तरह के फोन आए और उन्हें किस तरह से संतुष्ट किया गया। यहां उपलब्ध स्टाफ ने बताया कि यहां आने वाले फीडबैक को तुरंत उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाता है।

पोटिया और आदर्श नगर के फीवर क्लीनिक भी पहुंचे कलेक्टर

सभी फीवर क्लानिक में टेस्टिंग सही तरह से हो रही है या नहीं। इस बात के निरीक्षण के लिए कलेक्टर आदर्श नगर और पोटिया पहुंचे। वहां उन्होंने टेस्टिंग की जानकारी ली। वहां मौजूद स्टाफ ने बताया कि साढ़े ग्यारह बजे तक 20 सैंपल लिये गये हैं। दिन भर में पचास सैंपल लिये जा रहे हैं। कलेक्टर ने इसे अपर्याप्त बताया और कहा कि आप 80 सैंपल रोज करने का लक्ष्य लेकर कार्य कीजिए। यहां पर टेस्ट कराने आए बुजुर्गों से कलेक्टर ने बातचीत की। बुजुर्गों ने बताया कि हमें लक्षण नजर आ रहे थे, इसलिए हमने बिना समय गंवाये यहां आने का निश्चय किया। अब थोड़ी देर में हमारी टेस्टिंग हो जाएगी। कलेक्टर ने उनकी प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां पर आप जो दो घंटे देंगे, वो आपकी अमूल्य जिंदगी बचा लेगा। यदि कोविड निगेटिव आयेगा तो आप संतुष्ट होकर घर जाएंगे। पाजिटिव आने की स्थिति में भी जल्द दवा शुरू हो जाने से कुछ ही दिन में आपको आराम आ जाएगा। आपका यह सकारात्मक निश्चय आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा है। कलेक्टर ने निगम कमिश्नर श्री इंद्रजीत बर्मन को सभी फीवर क्लीनिक की नियमित मानिटरिंग के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित कर लें कि फीवर क्लीनिक में काफी कम समय में टेस्टिंग हो जाए। लोगों को न्यूनतम समय देना पड़े।

You Might Also Like

एशियन गेम्स में भारत का अभियान समाप्त… 21 स्वर्ण सहित इस बार जीते कुल 85 पदक

बस्तर में दिव्यांगजनों के पुनर्वास के लिए चलेगा महाअभियान, डिप्टी सीएम ने दिए अफसरों को निर्देश

सीएम ग्रामीण बस योजना के 1 वर्ष पूरे : 850 गांवों में पहली बार पहुंची नियमित बस सेवा

छत्तीसगढ़ के 6 जिलों के 312 वैद्यों का प्रमाणीकरण; मार्च 2027 तक 1 हजार वैद्यों के प्रमाणीकरण का लक्ष्य

घसीदास नगर के शिवशक्ति तालाब में डूबा युवक, घंटो मशक्कत के बाद एसडीआरएफ ने निकाला शव

@dmin September 15, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Special arrangements for emergency services to Kovid-19 patients कोविड-19 के मरीजों को आपातकालीन सेवाओं के लिए विशेष व्यवस्था…. जिला प्रशासन ने होमआइसोलेशन, एम्बुलेस व्यवस्था के लिए जारी किया टेलीफोन नम्बर
Next Article खत्म होगा कोरोना का कहर? अमेरिकी कंपनी ने शुरू किया कोविड-19 वैक्सीन का ह्यूमन ट्रायल कोरोना संक्रमण की रिपोर्ट से भ्रम या गड़बड़झाला, प्रदेश में कोरोना रिपोर्ट को लेकर अब उठ रहे हैं सवाल
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?