रायपुर। राष्ट्रीय होटल प्रबंध एवं कैटरिंग टेक्नोलॉजी परिषद द्वारा स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट ने स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट रायपुर को मान्यता दे दी है। यह मान्यता इसी वर्ष शैक्षणिक सत्र 2020-21 से ही लागू होगी। इसके चार कोर्स संचालित करने की अनुमति दी है गई है। छत्तीसगढ़ में होटल एवम् हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में मानव संसाधनों की कमी को पूरा करने के लिए रायपुर के स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंटको प्राप्त मान्यता, एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इसके द्वारा न सिर्फ छत्तीसगढ़ वरन आस पास के अन्य राज्यों के हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में रुचि रखने वाले छात्र लाभान्वित हो सकेंगे।

मान्यता मिलने के बाद स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट रायपुर में चार कोर्स संचालित होंगे। इनमें बीएससी्र हॉस्पिटैलिटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन, डिप्लोमा इन फूड प्रोडक्शन, डिप्लोमा इन फूड एंड बेवरेज सर्विस तथा डिप्लोमा इन हाउस कीपिंग ऑपरेशन्स शामिल हैं। इन सभी कोर्स में प्रवेश के लिए एनसीएचएमजेईई द्वारा सेंट्रलाइज्ड काउंसलिंग प्रारंभ कर दी गई है। बता दें कि स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, उपरवारा, नवा रायपुर को एनसीएचएमसीटी की काउंसलिंग लिस्ट में शामिल किया गया है। इसके अतिरिक्त छात्रों को सीधे प्रवेश की सुविधा भी उपलब्ध है।




