ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जिला मुख्यालय में प्रभारी मंत्री अकबर ने ली बैठक…. विधायक वोरा ने जनहित के कार्यों में विभागीय लेटलतीफी का उठाया मुद्दा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

जिला मुख्यालय में प्रभारी मंत्री अकबर ने ली बैठक…. विधायक वोरा ने जनहित के कार्यों में विभागीय लेटलतीफी का उठाया मुद्दा

By @dmin
Published: September 4, 2020
Share
In-charge minister Akbar took a meeting at the district headquarters
In-charge minister Akbar took a meeting at the district headquarters
SHARE

दुर्ग। कलेक्टोरेट में प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर ने शुक्रवार को समीक्षा बैठक ली। जिसमें जिला मुख्यालय में दुर्ग शहर से संबंधित जनहित के कार्यों को लेकर विधायक अरुण वोरा ने शासकीय विभागों से संबंधित कोविड-19 रोकथाम, नगर निगम व लोकनिर्माण विभाग के द्वारा पूर्व की स्वीकृत राशि के बावजूद विकास कार्यों में होने वाली लेट लतीफी को प्रमुखता से उठाया। जिसमें सेक्टर 9 अस्पताल को कोविड सेंटर बनाने एवं चंदूलाल व शंकरा अस्पताल में भोजन व सफाई से संबंधित मरीजों को हो रही परेशानी का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने संक्रमण की जांच हेतु टेस्टिंग बढ़ाने की मांग की।

विधायक वोरा ने कहा कि नगर निगम के द्वारा अमृत मिशन के कार्य, शंकर नाला निर्माण, पुलगांव नाला डायवर्सन, ठगड़ा बांध सौंदर्यीकरण, यूनिशेड निर्माण, सर्वसुविधायुक्त गौठान के निर्माण में हो रहे विलंब एवं अधोसंरचना, सांसद, विधायक व प्रभारी मंत्री के निधि के कार्यों में हो रही लेटलतीफी का विषय भी रखा। गरीबी रेखा के सर्वे की मांग के साथ ही 3500 सीटर इंडोर स्टेडियम व स्वीमिंगपूल के स्थल चयन शीघ्र करने कहा। लोनिवि से संबंधित 138 करोड़ के स्वीकृत सड़कों को भी अतिशीघ्र कराया जाना आवश्यक बताया। दो वर्षों से अपूर्ण ऑडिटोरियम, वाय शेप एवं राजीव सेतु में लगाई जा रही प्रोटेक्टिव स्क्रीन लगाने के कार्य जल्द पूरा करने एवं सुगम सड़क योजना के तहत सार्वजनिक स्थलों के आस पास 10 सड़कों के निर्माण व मानस भवन, रविशंकर स्टेडियम का भी प्रस्ताव बना कर शासन द्वारा स्वीकृत करवाने का आग्रह किया। साथ ही डीएमएफ फण्ड से आवश्यक विकास कार्यों के लिए राशि की भी मांग की।

दूसरे चरण के मतदान के लिए नामांकन के अंतिम दिन 1245 नामांकन पत्र हुए दाखिल, अब तक 1219 अभ्यर्थियों ने भरे 1985 नामांकन पत्र
कूनो नेशनल पार्क में एक और चीते की मौत, अब तक आठ चीतों की गई जान… वन विभाग में मचा हड़कंप
सब-इंस्पेक्टर रिश्वतखोरी में गिरफ्तार, CBI के छापे में घर से 1.12 करोड़ रुपये कैश बरामद
कृषि विज्ञान बेमेेतरा में महिलाओं को दिया गया हर्बल गुलाल बनाने का प्रशिक्षण
नए साल में रिलीज होगा अनिकृति चौहान का म्युजिक वीडियो देख के तोला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Corona patient continues to rise in electric loco shed कोरोना का कहर: विद्युत लोको शेड़ में लगातार बढ़ रहे कोरोना मरीज, 10 दिनों के लिए शेड बंद करने की मांग को लेकर कर्मियों ने किया विरोध प्रदर्शन
Next Article New initiative of Indian Railways: Construction of long loop त्योहारी सीजन में राहत की खबर: दशहरा-दिवाली और छठ के मौके पर रेलवे चलाएगा 120 स्पेशल ट्रेनें

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?