ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मोटापा घटाना है तो जान लें पानी पीने का यह सही तरीका, मक्खन की तरह पिघलेगी चर्बी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Health

मोटापा घटाना है तो जान लें पानी पीने का यह सही तरीका, मक्खन की तरह पिघलेगी चर्बी

By @dmin
Published: August 30, 2020
Share
SHARE

खराब लाइफस्टाइल और खानपान के कारण लोग तेजी से मोटापे का शिकार हो रहे हैं। वजन घटाने के लिए लोग एक्सरसाइज और डाइटिंग सहित कई तरीके आजमाते तो हैं लेकिन तब भी वजन कम नहीं हो पाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि पानी पीकर भी बहुत आसानी से वजन घटाया जा सकता है। हालांकि इसके लिए आपके पानी पीने का तरीका थोड़ा अलग होना चाहिए। स्टडी में पाया गया है कि बॉडी पर पानी का पॉजिटिव असर पड़ता है। पानी में कैलोरी की मात्रा नहीं पायी जाती है। यह बॉडी को एक्टिव रखता है और विषाक्त पदार्थों को शरीर से बाहर निकालता है। इसके साथ ही फैट बर्न करने में मदद करता है। आइए जानते हैं आसानी से वजन घटाने में पानी किस तरह मदद करता है।

Contents
  • क्या कहता है रिसर्च
  • भोजन से पहले पिएं पानी
  • बार-बार भूख लगने से पाएं छुटकारा
  • नाश्ते से पहले पिएं खूब सारा पानी

क्या कहता है रिसर्च

अधिक वजन वाले अमेरिकी बच्चों पर किए गए रिसर्च में पाया गया कि ठंडा पानी पीने से 25 प्रतिशत तेजी से कैलोरी बर्न होती है। हर 10 मिनट बाद एक कप पानी पीने से बॉडी एक्टिव रहती है और भूख भी कम लगती है। दरअसल, पानी पीने के बाद बॉडी के सभी सिस्टम तेजी से काम करते हैं। इस दौरान फैट बर्न करने के लिए शरीर को अधिक मेहनत करनी पड़ती है। वजन कंट्रोल रहता है और अतिरिक्त चर्बी खत्म हो जाती है।

भोजन से पहले पिएं पानी

आमतौर पर भोजन से पहले पानी पीने से भूख कम लगती है। कई प्रतिभागियों पर किए गए रिसर्च में पाया गया कि खाना खाने से पहले अधिक पानी पीने वालों का 44 प्रतिशत अधिक वजन कम हुआ। जबकि भोजन के तुरंत बाद पानी पीने वालों का वजन बढ़ गया। इससे यह निष्कर्ष निकलता है कि वजन घटाने के लिए भोजन से पहले पानी पीना फायदेमंद है।

बार-बार भूख लगने से पाएं छुटकारा

तेजी से वजन घटाने के लिए भोजन से पहले एक कप पानी पीना फायदेमंद होता है। यह भूख को कम करता है जिससे आपको बार-बार भोजन करने की इच्छा नहीं होती है। हालांकि आप धीरे-धीरे पानी की मात्रा बढ़ा सकते हैं। यह एक ऐसा फॉर्मूला है जो बच्चे, वयस्क और बुजुर्ग सभी में मोटापे की समस्या को कम करने में मदद करता है।

नाश्ते से पहले पिएं खूब सारा पानी

स्टडी में पाया गया है कि यदि आप ब्रेकफास्ट से पहले पानी पीते हैं, तो पेट भरा होने के कारण भोजन के दौरान कैलोरी की मात्रा 13 प्रतिशत घट जाती है। पानी में कैलोरी नहीं होती है और यह तेजी से फैट बर्न करता है। वजन घटाने के लिए हैवी नाश्ता करने के बजाय खूब सारा पानी पीना चाहिए। इससे न सिर्फ वजन कंट्रोल होता है बल्कि आपके चेहरे पर भी चमक आती है। पानी पीकर वजन घटाना बेहद आसान है। अगर आप एक्सरसाइज और डाइटिंग से ऊब चुके हैं तो यह फॉर्मूला जरूर अपनाएं।

परिवार के साथ योग करने के 5 अद्भुत फायदे
खेल शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक विकास में सहायक- राजस्व मंत्री वर्मा
इस दिवाली घर में तैयार चीजों से सजाएं घर, लगेगा बेहद खूबसूरत
ऊनी कपड़ों की ऐसे करें देखभाल, बरकरार रहेगी चमक…
जानें कितनी मात्रा में इस्तेमाल करना चाहिए चेहरे पर क्रीम और लोशन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article During the cleaning, there was hell in the old well Unlock 4 in India : 30 सितबंर तक बंद रहेंगे स्कूल, कॉलेज व अन्य शैक्षणिक संस्थान
Next Article रक्त में इंसुलिन बढ़ाने का काम करता है पपीता इन लोगों को करना चाहिए नियमित सेवन

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?