ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पांच महीने में 300 से ज्यादा फैक्टरी बंद, कई ताला लगने के कगार पर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

पांच महीने में 300 से ज्यादा फैक्टरी बंद, कई ताला लगने के कगार पर

By @dmin
Published: August 29, 2020
Share
पांच महीने में 300 से ज्यादा फैक्टरी बंद, कई ताला लगने के कगार पर
पांच महीने में 300 से ज्यादा फैक्टरी बंद, कई ताला लगने के कगार पर
SHARE

नोएडा (एजेंसी)। कोरोना काल के पांच महीने में 300 से ज्यादा फैक्टरी बंद हो गई हैं। इनमें सबसे ज्यादा फैक्टरी रेडिमेड गारमेंट, मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी हैं। यदि हालात जल्द नहीं संभले तो और भी फैक्टरी बंद हो सकती हैं। शहर में जो फैक्टरी चल रही हैं, उनमें 50 प्रतिशत क्षमता के साथ भी काम नहीं हो रहा है।
गौतमबुद्ध नगर में 18 हजार से अधिक फैक्टरी हैं। जिले में रेडिमेड गारमेंट की पांच हजार से अधिक फैक्टरी हैं। जिले की फैक्टरी में 12 लाख से अधिक श्रमिकों को रोजगार मिलता है लेकिन इस समय यहां चार से पांच लाख श्रमिको को ही रोजगार मिल रहा है क्योंकि अभी तक अधिकांश इंडस्ट्री पूरी क्षमता के साथ नहीं चली हैं। ये 25 से 40 प्रतिशत क्षमता के साथ चल रही हैं। फैक्टरी में काम करने के लिए श्रमिक नहीं लौटे हैं। शॉपिंग मॉल और बाजारों के सही से न खुल पाने के कारण ऑर्डर नहीं मिल रहे हैं।
एमएसएमई इंडस्ट्रियल एसोसिएशन नोएडा के अध्यक्ष सुरेंद्र नहाटा ने कहा कि 300 से अधिक फैक्टरी बंद हो चुकी हैं और अनेक बंदी के कगार पर हैं। रेडिमेड गारमेंटस, एम्ब्रोइडरी, पैकेजिंग, ऑटो पार्ट, एलईडी लाइट की इंडस्ट्री बंद हुई हैं। बाजार के हालात आने वाले समय में भी संभलते नहीं दिख रहे हैं। ऑर्डर न मिलने से स्थिति अभी पटरी पर लौटती नहीं दिख रही है और सरकार से भी मदद नहीं मिल रही है। सेक्टर-2 में श्याम सुंदर टंडन की बिल्डिंग में कोरियन कंपनी चलती थी। यह कंपनी भी अब यहां से चली गई है। उन्होंने बताया कि कोरिया के किम ने यह इंडस्ट्री लगायी थी, जो पांच साल से चल रही थी। यहां पर मोबाइल की एसेसिरीज बनती थीं लेकिन अब काम न होने की बात कहते हुए वह फैक्टरी बंद कर चले गए। उन्हीं के यहां पर टॉपर के नाम से एक और सेंटर था, वह भी बंद हो गया है।
आईआईए के अध्यक्ष कुलमणि गुप्ता ने कहा कि कोरोना के कारण इंडस्ट्री खतरे में हैं, अनेक इंडस्ट्री जहां बंद हो गई हैं। 40 प्रतिशत इंडस्ट्री बंदी के कगार पर पहुंच गई हैं। जो इंडस्ट्री चल रही हैं, वह भी संकट में हैं, उन्हें काम नहीं मिल पा रहा है। बाजार में ऑर्डर नहीं आ रहे हैं। त्यौहारी सीजन भी शुरू होने वाला है। लेकिन उसकी कोई आहट अभी तक बाजार में नहीं है।

इंद्रावती नदी तट से नक्सलियों ने पार कर दिया था सरकारी मोटरबोट, 11 दिन बाद लौटाया… प्रशासन ने ली राहत की सांस
अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक करें मजबूतः ताम्रध्वज साहू
बंपर उत्पादन: चार रुपये किलो के भाव से बिक रहा टमाटर, देशभर की थोक मंडियों में गिरे दाम
विशेषज्ञों का मत: वैैक्सीन की दोनो डोज लगने के बाद संक्रमित होने की संभावना न्यूनतम… कोरोना संक्रमण से बचनेवैक्सीन की दोनों डोज व कोविड अनुकूल व्यवहार जरूरी
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल राजधानी रायपुर में करेंगे भेंट-मुलाकात, 117 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की देंगे सौगात
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गोतस्करी कर रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों को बीएसएफ ने रोका, तो लोहे की रॉड से हुआ हमला… फायरिंग में दो तस्कर ढेर सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता: तीन आतंकियों का किया सफाया, एक जवान शहीद
Next Article एक सितंबर से बढ़ेगा EMI का बोझ, सोमवार को खत्म होगा मोरेटोरियम एक सितंबर से बढ़ेगा EMI का बोझ, सोमवार को खत्म होगा मोरेटोरियम

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?