ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: फ्रांस से आए पांच राफेल विमान 10 सितंबर को एयरफोर्स में शामिल होंगे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

फ्रांस से आए पांच राफेल विमान 10 सितंबर को एयरफोर्स में शामिल होंगे

By @dmin
Published: August 28, 2020
Share
Rafale fighter aircraft will be formally inducted into the Indian Air Force fleet tomorrow
Rafale fighter aircraft will be formally inducted into the Indian Air Force fleet tomorrow
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 10 सितंबर को भारत आए पांच राफेल विमानों को भारतीय वायु सेना में शामिल करेंगे। यह कार्यक्रम हरियाणा में अंबाला एयरबेस में किया जाएगा। इस कार्यक्रम में फ्रांस के रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली के भी शामिल होने की संभावना है।
रक्षा मंत्रालयों के सूत्रों ने बताया कि विमानों के शामिल करने का कार्यक्रम रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के रूस के दौरे से आने के बाद से किया जाएगा। चार से छह सितंबर तक राजनाथ सिंह रूस के दौरे पर होंगे, इस दौरान शंघाई कॉरपोरेशन संगठन के सदस्य देशों के रक्षा मंत्रियों के साथ बैठक होगी।
सूत्रों ने बताया कि राफेल विमानों का प्रतिष्ठापन कार्यक्रम दस सितंबर को किया जाएगा और इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे। इसके अलावा फ्रांस के रक्षामंत्री को भी निमंत्रण दिया जाएगा ताकि भारत और फ्रांस के बीच रिश्तों को और गहरा किया जा सके। 
29 जुलाई को फ्रांस से पांच राफेल विमान भारत आए थे और देश में लैंड करने के अगले 24 घंटे तक प्रशिक्षण करते रहे। राफेल विमान पहले ही लद्दाख क्षेत्र में उड़ान भर चुके हैं और उन इलाकों से वाकिफ हो चुके हैं, जहां राफेल विमानों को उड़ाया जाना है। राफेल विमानों में तीन सिंगल सीटर और दो डबल सीटर की उपलब्धता है।
राफेल में हवा से हवा में मारक, हवा से जमीन स्काल्प (SCALP) और हैमर मिसाइल जैसी सुविधाएं है, राफेल की भारतीय वायु सेना में शामिल होने की ताकत बढ़ेगी। फ्रांस से भारत में 36 राफेल विमान आएंगे, जिनकी कीमत 60,000 करोड़ रुपये है। इसे अब तक की सबसे बड़ा रक्षा सौदा माना जा रहा है, इस सौदे का ज्यादातर भुगतान किया जा चुका है।
इस रक्षा सौदे पर सितंबर 2016 में हस्ताक्षर किए गए थे, उस समय मनोहर परिकर देश के रक्षा मंत्री थे। साल 2018-19 में विपक्षी पार्टियों की ओर से इस डील को लेकर मोदी सरकार पर कई तरह के भ्रष्टाचार के आरोप लगे। उस समय राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और तत्कालीन रक्षा मंत्री निर्मला सीतारामन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। 
जब राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री बने तो वो अक्तूबर 2019 में दशहरे के दिन फ्रांस गए थे और राफेल को उड़ाने से पहले वहां हिंदूओं मान्यताओं की तरह पूजा-अर्चना की थी। अगले 10-12 साल में भारत को अलग-अलग तरह के 300 फाइटर विमान की जरुरत पड़ेगी।

पुरैना वासियों को मिलने लगा है भरपूर पानी…. निगम आयुक्त व नोडल अधिकारी पहुंचे पुरैना…. गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का वार्डवासियों ने माना आभार
धान खरीदी केन्द्र में 6 करोड़ से ज्यादा का घोटाला, 6 पर एफआईआर, फड़ प्रभारी गिरफ्तार
Entertainment: सलार का जलवा बरकरार, worldwide Collection 500 करोड़ पहुंचा
नीति आयोग राष्ट्रीय कार्यशाला: उच्च शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमिता में मेंटरशिप पर विशेषज्ञों ने रखे विचार
24 घंटों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article वैज्ञानिकों की चिंता: टीका आने के बाद भी जीवन पहले जैसा होना मुश्किल है वैज्ञानिकों की चिंता: टीका आने के बाद भी जीवन पहले जैसा होना मुश्किल है
Next Article सर्दी-जुकाम से परेशान है तो इन उपायों से मिलेगी फौरन राहत

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?