ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 351 जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधे… जनप्रतिनिधियों ने दिया वर वधू को आशीर्वाद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 351 जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधे… जनप्रतिनिधियों ने दिया वर वधू को आशीर्वाद

By @dmin
Published: March 28, 2022
Share
SHARE

दंतेवाड़ा । मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत जिले के मंदिर परिसर स्थित मेढका डोबरा स्थल में 351 नव युगलों ने मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे लेकर परिणय सूत्र में बंधे। इस अवसर पर विधायक श्रीमती देवती महेन्द्र कर्मा, जिला पंचायत सदस्य सुश्री सुलोचना कर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पायल गुप्ता, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता भास्कर, नगर पालिका उपाध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह, जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर दीपक सोनी, जिला पंचायत सीईओ आकाश छिकारा, अपर कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे, महिला बाल विकास अधिकारी वरूण नागेश सहित पत्रकार, कर्मचारी व नागरिकगण उपस्थ्ति थे।

विधायक श्रीमती देवती कर्मा ने गोंडी भाषा में संबोधित करते हुए परिणय सूत्र में बंधे नव जोड़ों को बधाई व शुभकामनाएं दी। कलेक्टर श्री दीपक सोनी ने भी वर वधु को उनके जीवन के नए पढ़ाव में कदम रखने के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा संचालित कन्या विवाह योजना गरीब परिवार की कन्याओं के लिए विशेष प्रयास है। लोग योजना का लाभ लेने जागरूक हो रहें है। ऐसी बहुत सी योजनाएं है जिनका लाभ ले। इसी तरह पूना माड़ाकाल का सपना साकार करने अग्रसर हो रहें हैं। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों सहित अधिकारियों ने भी नवदम्पतियों को आशीर्वाद दिया तथा उनके सुखमय जीवन की कामना की।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनान्तर्गत 348 जोड़े ने हिन्दू रीतिरिवाज से विवाह किए जिनमें से 8 आत्मसमर्पित जोड़े भी शामिल है। तीन जोडे़ का विवाह इसाई रीति से कराया गया। इस अवसर पर वर-वधु को विभाग द्वारा सामग्री में बर्तन, गद्दा, काली मोती की माला चांदी की पेण्डल सहित, चांदी की बिछिया, चांदी के पायल, श्रृगार सामग्री का सेट, प्लास्टिक कुर्सी, टार्च, टेबल पंखा, हाथ घड़ी, चटाई, प्रेशर कुकर,(6 लीटर), स्टील ड्रम, स्टील परात, वैवाहिक साड़ी, धोती कुरता, साफा एवं गठजोड़, चुनरी जूता चप्पल, टीन की पेटी, चादर, तकिया, जैसी गृहस्थ की सामान दी गई। वधु को चांदी की मंगलसूत्र तथा बिछिया भी विशेष उपहार के रूप में भेंट की गई।

Diwali and Election: दुर्ग पुलिस एवं केन्द्रीय सशस्त्र बल ने पैदल मार्च कर आमजनमानस को सुरक्षित माहौल का कराया एहसास
पीएम मोदी ने किया इंडिया टॉय फेयर-2021 का उद्घाटन, बोले- इस क्षेत्र में छिपी है देश की ताकत
छत्तीसगढ़ में पूरी हुई बॉलीवुड मूवी की शूटिंग: एक्ट्रेस अशनूर को भाया छत्तीसगढ़,फिल्म में दिखेगी रायपुर की झलक
सीएम साय ने कहा- पीएम मोदी के मन की बात देशवासियों के नवाचारी प्रयासों को जानने का महत्वपूर्ण जरिया
बस्तर में जवानों का खौफ, 18 नक्सलियों ने डाले हथियार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साजा विधानसभा क्षेत्र की 5 नगर पंचायतों को विकास कार्यों के लिए 5 करोड़ रूपए देने की घोषणा की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साजा विधानसभा क्षेत्र की 5 नगर पंचायतों को विकास कार्यों के लिए 5 करोड़ रूपए देने की घोषणा की
Next Article जरूरतमंदों के लिए वरदान साबित हुआ मेडिशटर एप, दूर बैठे-बैठे मंगवा सकेंगे दवा जरूरतमंदों के लिए वरदान साबित हुआ मेडिशटर एप, दूर बैठे-बैठे मंगवा सकेंगे दवा

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?