ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रैपिड रेल प्रोजेक्ट को 7500 करोड़ रुपए का कर्ज मंजूर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

रैपिड रेल प्रोजेक्ट को 7500 करोड़ रुपए का कर्ज मंजूर

By @dmin
Published: August 19, 2020
Share
रैपिड रेल प्रोजेक्ट को 7500 करोड़ रुपए का कर्ज मंजूर
रैपिड रेल प्रोजेक्ट को 7500 करोड़ रुपए का कर्ज मंजूर
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल प्रोजेक्ट की रफ्तार अब बढऩे वाली है। एशियाई विकास बैंक (एडीबी) दिल्ली-मेरठ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम के निमार्ण के लिए एक अरब डॉलर यानी करीब 7500 करोड़ रुपए का कर्ज देगा। एशियन डेवलपमेंट बैंक यानी एडीबी ने एक बयान में यह जानकारी देते हुए कहा कि इस कर्ज को मंजूरी प्रदान कर दी गई है।
इस परियोजना को यह ऋण चार चरणों में अगस्त 2020 से मई 2025 के बीच दिये जायेंगे। इस परियोजना की पूरी लागत 3.94 अरब डॉलर है, जिसमें से भारत सरकार 1.89 अरब डॉलर की राशि देगी। इसके अतिरिक्त एडीबी के गरीबी उन्मूलन जापान फंड 30 लाख डॉलर का अनुदान देगा। यह राशि दिव्यांगों के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए होंगी।
एडीबी ने कहा कि ट्रांजिट सिस्टम परियोजना का उद्देश्य शहर में भीड़भाड़ को कम करने में मदद करना है। साथ ही एनसीआर की घनी आबादी वाले क्षेत्रों से होकर दिल्ली से मेरठ तक के आवागमन को सुचारू करके क्षेत्रीय यातायात संपर्क में सुधार लाना है। यह परियोजना दिल्ली और एनसीआर शहरों के बीच सुरक्षित, विश्वसनीय और निर्बाध यात्रा भी प्रदान करेगी और पूरे एनसीआर में रफ्तार का मार्ग प्रशस्त करेगी।
दरअसल, 82 किलोमीटर का यह रैपिड ट्रांजिट रेल नेटवर्क एनसीआर क्षेत्रीय योजना 2021 के तहत तीन प्राथमिक रेल गलियारे में से एक है। इस परियोजना के तहत रेलवे ट्रैक, स्टेशन, रख-रखाव और बिजली आपूर्ति की व्यवस्था की जानी है। इसका निमार्ण अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी के आधार पर किया जायेगा और यह मल्टी मॉडल हब होगा, जहां कई तरह के परिवहन के साधन एक साथ उपलब्ध होंगे।
दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल प्रोजेक्ट के तहत बनने वाला यह 82 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर दिल्ली के सराय काले खां, गाजियाबाद, मेरेठ को जोड़ेगा। इसमें कुल 24 स्टेशन होंगे, जिनमें 21 उत्तर प्रदेश में होंगे और बाकी बचे दिल्ली में होंगे।

इस परियोजना के पांच फायदे

  • एक लाख निजी वाहन कम हो जाएंगे
  • 13 हजार करोड़ इंधन बचेंगे
  • गाजियाबाद-मेरठ के बीच 63 फीसदी हादसे कम होने की उम्मीद
  • 800 टन प्रतिवर्ष ग्रीन हाउस उत्सर्जन कम होगा
  • 58 फीसदी ट्रैफिक जाम कम होगा
पोला पर घरों में बनने लगे पकवान, सीएम ने शेयर की ठेठरी बनाते पत्नी की फोटो
बाढ़ के पानी में डूबा कैंसर अस्पताल, सड़क पर ही हो रहा उपचार
विश्व पर्यटन दिवस: छत्तीसगढ़ में पर्यटन की असीम संभावनाएं…
Surajpur : बंद कोयला खदान में नहाने गई थीं दो सगी बहने, डूबने से हुई मौत… दूसरे दिन मिले शव
महाराष्ट्र में बड़ा हादसा : पुष्पक एक्सप्रेस में आग की अफवाह, चेन पुलिंग कर कूदे यात्री… दूसरी ट्रेन की चपेट में आने से 11 की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पश्चिमी इंडोनेशिया में भूकम्प के दो शक्तिशाली झटके, कोई हताहत नहीं पश्चिमी इंडोनेशिया में भूकम्प के दो शक्तिशाली झटके, कोई हताहत नहीं
Next Article राहुल के बाद अब प्रियंका बोलीं, गांधी परिवार से इतर हो कांग्रेस प्रमुख राहुल के बाद अब प्रियंका बोलीं, गांधी परिवार से इतर हो कांग्रेस प्रमुख

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?