ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राहुल के बाद अब प्रियंका बोलीं, गांधी परिवार से इतर हो कांग्रेस प्रमुख
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

राहुल के बाद अब प्रियंका बोलीं, गांधी परिवार से इतर हो कांग्रेस प्रमुख

By @dmin
Published: August 19, 2020
Share
राहुल के बाद अब प्रियंका बोलीं, गांधी परिवार से इतर हो कांग्रेस प्रमुख
राहुल के बाद अब प्रियंका बोलीं, गांधी परिवार से इतर हो कांग्रेस प्रमुख
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पार्टी के नेतृत्व में बड़े फेरबदल के संकेत दिए हैं। ये संकेत इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि उन्होंने गांधी परिवार से बाहर के सदस्य को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की बात कही है। 
प्रियंका ने कहा कि एक गैर-गांधी को पार्टी का नेतृत्व करना चाहिए, जैसा कि राहुल गांधी द्वारा पद से इस्तीफा देने के बाद कहा गया था। दरअसल, राहुल गांधी ने इस्तीफा देते हुए कहा था कि किसी गैर गांधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया जाए। 
कांग्रेस महासचिव ने कहा, उन्होंने (राहुल गांधी) कहा है कि हममें से कोई भी पार्टी का अध्यक्ष नहीं होना चाहिए और मैं उनकी इस बात से पूरी तरह सहमत हूं। उन्होंने आगे कहा, मुझे लगता है कि पार्टी को अपना रास्ता भी तलाशना चाहिए। 
भाजपा के खिलाफ धारणा की लड़ाई हारने वाली पार्टी के बारे में जब प्रियंका से पूछा गया तो उन्होंने कहा, कांग्रेस ‘नए मीडिया’ को समझने में धीमी थी और जब तक उसने इसे समझने की कोशिश की, तब तक नुकसान हो चुका था।
प्रियंका गांधी वाड्रा ने यह भी कहा कि वह एक गैर-गांधी को ‘बॉस’ के रूप में स्वीकार करेंगी। उन्होंने कहा, अगर वह (पार्टी अध्यक्ष) कल मुझसे कहते हैं कि वह मुझे उत्तर प्रदेश में नहीं चाहते हैं, वह मुझे अंडमान और निकोबार में चाहते हैं तो मैं खुशी-खुशी अंडमान और निकोबार जाऊंगी।
दरअसल, प्रियंका का यह बयान मंगलवार को द प्रिंट द्वारा प्रस्तुत भारत के अगली पीढ़ी के नेताओं पर एक पुस्तक में प्रकाशित साक्षात्कार का हिस्सा है। प्रियंका के हवाले से कहा गया है कि जब भाजपा ने उनके पति रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाए तो उन्होंने अपने बेटे और बेटी को सब कुछ स्पष्ट रूप से बताया। 
उन्होंने कहा, जब मेरे पति के बारे में आरोप लगाए गए, तो मैं अपने 13 वर्षीय बेटे के पास गई और उसे हर एक लेन-देन भुगतान के बारे में बताया। मैंने अपनी बेटी को भी इस बारे में बताया। मैं अपने बच्चों से चीजें नहीं छिपाती हूं। मैं उनके साथ बहुत खुलकर बात करती हूं।

Big news: हेलीकॉप्टर क्रैश में ईरान के राष्ट्रपति रईसी समेत सभी सवारों की मौत, ईरानी एजेंसी का दावा
मुख्यमंत्री का कड़ा संदेश : जनता से अशिष्ट व्यवहार पर जीरो टॉलरेंस, दुर्ग जनपद सीईओ निलंबित
गौठान में मशरूम उत्पादन प्रारंभ, समूह की महिलाओं को मिला प्रशिक्षण, 1 महीने में 70000 ग्राम मशरूम का होगा उत्पादन
सोना-चांदी साथ-साथ: टोक्यो में मनीष ने स्वर्ण पदक पर लगाया निशाना, सिंहराज के हाथ लगा सिल्वर मेडल
मस्जिद में मंत्रोच्चारण के साथ हिन्दू जोड़े की शादी, सीएम ने भी दी बधाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रैपिड रेल प्रोजेक्ट को 7500 करोड़ रुपए का कर्ज मंजूर रैपिड रेल प्रोजेक्ट को 7500 करोड़ रुपए का कर्ज मंजूर
Next Article CBI will conduct psychological autopsy in Sushant Singh case, this investigation has been done twice before…. Many secrets can be revealed सुशांत केस: सर्वोच्च न्यायालय का आदेश…. जांच करेगी सीबीआई, मुंबई पुलिस को कागजात सौंपने का आदेश

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?