ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बम बनाते समय तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत, पार्टी ने किया किनारा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

बम बनाते समय तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत, पार्टी ने किया किनारा

By @dmin
Published: August 17, 2020
Share
भारतीय सेना ने पाकिस्तान को फिर सिखाया सबक, तीन सैनिक ढेर
भारतीय सेना ने पाकिस्तान को फिर सिखाया सबक, तीन सैनिक ढेर
SHARE

मुर्शिदाबाद (एजेंसी)। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के शमशेरगंज इलाके में 40 साल के तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) कार्यकर्ता हुमायूं कबीर की मौत हो गई। घर की छत पर देसी बम बनाते समय हुए विस्फोट की वजह से शनिवार रात को उनकी मौत हुई। घटना में उनका दस साल का बेटा भी घायल हुआ है। हालांकि पार्टी ने दावा किया है कि उसका कोई भी कार्यकर्ता घटना में शामिल नहीं है।
उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (जंगीपुर) प्रसेनजीत बनर्जी ने कहा, ‘प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि कबीर अपने घर की छत पर बम बना रहे थे। एक बम गलती से गिर गया और वे बुरी तरह घायल हो गए। उनका नाबालिग बेटा भी घायल हो गया। हमने जांच शुरू कर दी है लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि कबीर एक बीड़ी कारखाने में मजदूर के रूप में काम करता था। उन्होंने कहा कि उन्होंने शनिवार रात नौ बजे के आसपास एक जोरदार विस्फोट की आवाज सुनी। वे कबीर के घर पहुंचे और उन्हें खून से लथपथ पाया। मृतक की मां कचीनूर बेवा ने कहा, ‘रात का खाना खाने के बाद कबीर छत पर चला गया। कुछ ही मिनटों में विस्फोट हो गया।
शमशेरगंज पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने कहा कि कबीर को पहले भी गिरफ्तार किया गया था और उसका आपराधिक रिकॉर्ड था। उन्होंने आरोप लगाया कि परिवार ने सबूत मिटाने के लिए बम बनाने की सामग्री को हटा दिया। मृतक की मां ने आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा, ‘मेरा बेटा किसी आपराधिक गतिविधि से नहीं जुड़ा था। हमें शक है कि किसी ने हमारे घर पर बम फेंका।
मुर्शिदाबाद में टीएमसी के प्रवक्ता गौतम घोष ने कहा, ‘हमारी पार्टी में कोई भी इस घटना से जुड़ा नहीं है। हमने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच करने का अनुरोध किया है।Ó इससे पहले तीन जुलाई को शमशेरगंज के बगल में स्थित सूती में बम बनाते समय दो लोगों की मौत हो गई थी।

प्रदेश के विकास में सबसे बड़ी बाधा नक्सलवाद को डबल इंजन की सरकार ने किया दूर : मुख्यमंत्री साय
CG Breaking : राजधानी में पकड़ाया बाइक चोरों का बड़ा गिरोह, 12 चोरों से 50 बाइक बरामद
स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन बनाएगा 93 करोड़ की लागत से 21 नए गोदाम, चेयरमेन अरुण वोरा ने दिए समयसीमा के भीतर बेहतर क्वालिटी से निर्माण पूरा कराने के निर्देश
गर्मियों में रेलयात्रा में मिलेगी राहत, रेलवे ने पुणे व मुंबई से बालेश्वर तक शुरू की समर स्पेशल
गुस्ताखी माफ: भूपेश ने रमन को दिखाया आईना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में बड़ा फैसला, 23 जून को होगा पार्टी के अध्यक्ष पद का चुनाव करीब 100 कांग्रेसी नेताओं ने लिखी सोनिया गांधी को चिट्ठी, नेतृत्व बदलने की मांग
Next Article गहलोत सरकार के लिए मुसीबत बना फोन टैपिंग का मुद्दा, विधानसभा में घेरने की तैयारी में भाजपा गहलोत सरकार के लिए मुसीबत बना फोन टैपिंग का मुद्दा, विधानसभा में घेरने की तैयारी में भाजपा

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?