ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ठंडा पड़ा नेपाल का मिजाज? भारत से बातचीत के लिए तलाश रहा रास्ता, विशेषज्ञों से सलाह ले रही ओली सरकार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPoliticsWorld

ठंडा पड़ा नेपाल का मिजाज? भारत से बातचीत के लिए तलाश रहा रास्ता, विशेषज्ञों से सलाह ले रही ओली सरकार

By @dmin
Published: August 10, 2020
Share
ठंडा पड़ा नेपाल का मिजाज? भारत से बातचीत के लिए तलाश रहा रास्ता, विशेषज्ञों से सलाह ले रही ओली सरकार
ठंडा पड़ा नेपाल का मिजाज? भारत से बातचीत के लिए तलाश रहा रास्ता, विशेषज्ञों से सलाह ले रही ओली सरकार
SHARE

काठमांडू (एजेंसी)। चीन के इशारे पर भारत के साथ तनाव बढ़ाने में जुटे नेपाल का मिजाज ठंडा पडऩे लगा है। भारतीय इलाकों को अपने नक्शे में शामिल करके विवाद पैदा करने के बाद पड़ोसी देश अब दोबारा बातचीत करने के लिए रास्ते तलाश रहा है। केपी ओली की सरकार को खुद कोई रास्ता नहीं सूझा तो अब विशेषज्ञों से सलाह ले रही है कि किस तरह दोबारा भारत के साथ रिश्तों को सामान्य किया जाए ताकि बातचीत का सिलसिला बहाल हो।
काठमांडू पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले कुछ सप्ताह में विदेश मंत्री प्रदीप ज्ञवाली ने पूर्व मंत्रियों, कूटनीतिज्ञों और विशेषज्ञों से सलाह-मशविरा की है। ज्ञवाली ने भी इस बात की पुष्टि की है कि भारत के साथ बातचीत के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
ज्ञवाली ने काठमांडू पोस्ट से कहा, ‘भारत के साथ बातचीत के चैनल खोलने के लिए काठमांडू और नई दिल्ली में प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि, परिणाम आने में कुछ समय लगेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के साथ बातचीत शुरू करने के तरीके पर कुछ ठोस नहीं हो पाया है।
नेपाल के द्वारा भारतीय इलाकों लिंपियाधुरा, लिपुलेख और कालापानी को उसके नए राजनीतिक नक्शों में शामिल किए जाने के बाद से भारत ने अपने तेवर कड़े कर लिए हैं और बातचीत में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है। हालांकि, दोनों देश कह चुके हैं कि वे मुद्दे का समाधान बातचीत के जरिए चाहते हैं, लेकिन ओली की भारत विरोधी बयानबाजी की वजह से माहौल नहीं बन पा रहा है।
सरकार की नाकामियों की वजह से जनता और अपनी पार्टी में घिर चुके प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने यहां तक कह दिया कि उनके खिलाफ नई दिल्ली में साजिश रची जा रही है। इसके बाद वह कई बार भगवान राम के नेपाली होने और भारत में नकली अयोध्या जैसे बयान देकर आग में घी डालने का काम कर रहे हैं। हालांकि, नेपाल में अधिकतर लोग यह अच्छी तरह जानते हैं कि उसका हित और भविष्य भारत के साथ चलने में ही है। चीन ने जिस तरह एशिया के कई छोटे मुल्कों को कर्जदार बनाकर जाल में फंसा लिया है, उससे नेपाल भी कहीं ना कहीं सशंकित जरूर है।

एक ही तारीख पर जन्मे थे राजेश खन्ना और ट्विंकल, पिता के साथ थी बेटी की खास बॉन्डिंग
बाबा गुरूघासीदास जयंती पर बोले सीएम बघेल, 2021 की जनगणना के आधार पर मिलेगा आरक्षण, लालपुर धाम के विकास के लिए एक करोड़ की घोषणा
शिशुओं का पोषण बेहतर करने 4 मार्च से शिशु संरक्षण माह का आयोजन
‘बस्तर हेरिटेज मैराथन :  22 मार्च को होगा आयोजन, शांति और विकास की लिखेगी नई कहानी
CG Big Breaking : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गिनाए एमएसपी के आंकड़े, कहा- किसान विरोधी है भाजपा की नीयत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article किसानों को फसल के नुकसान की भरपाई के लिए गुजरात सरकार ने शुरू की नई योजना किसानों को फसल के नुकसान की भरपाई के लिए गुजरात सरकार ने शुरू की नई योजना
Next Article Tourism Minister Tamradhwaj Sahu's brilliant leadership पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू के कुशल नेतृत्च का कमाल: छत्तीसगढ़ में वाटर-एडवेंचर टूरिज्म आया बदलाव, मनमोहक स्थल लुभा रहे पर्यटकों को

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?