ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 42 लाख परिवारों को मुफ्त मिलेगा नल कनेक्शन: गुरु रूद्रकुमार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Raipur

42 लाख परिवारों को मुफ्त मिलेगा नल कनेक्शन: गुरु रूद्रकुमार

By @dmin
Published: August 10, 2020
Share
SHARE

रायपुर। राज्य सरकार की मंशानुरूप ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर पेयजल व्यवस्था करने की दिशा में तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रूद्रकुमार की विशेष पहल पर  अब जल जीवन मिशन के कार्य नए अनुबंध दर पर किए जाएंगे। मंत्री गुरु रुद्रकुमार ने कहा कि राज्य में हर घर में नल से जल मिलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य शासन की महत्वाकांक्षी मिनीमाता अमृत धारा नलजल योजना के तहत प्रदेश के सभी 42 लाख परिवार को निःशुल्क नल कनेक्शन उपलब्ध होगा। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव की अध्यक्षता में बीते दिनों राज्य स्तरीय निविदा एवं क्रय समिति और वित्त विभाग के प्रतिनिधि की उपस्थिति में बैठक आयोजित हुई। जिसमें रुचि की अभिव्यक्ति के माध्यम से प्राप्त न्यूनतम दरों को औचित्य प्रतिपादित कर स्वीकृति की अनुशंसा की।  

मंत्री गुरु रुद्रकुमार ने बताया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्रामीण पेयजल योजनाओं के लिए दर अनुबंध करने की कार्रवाई पूर्ण की गई है। इसके अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 9485.60 करोड़ रुपए की लागत से उच्च स्तरीय जलागार निर्माण, पाइपलाइन विस्तार कार्य, सिविल वर्क, घरेलू कनेक्शन, क्लोरिनेटर स्थापना एवं पावर पंप स्थापना के कार्य किए जाएंगे और इसके लिए राज्य में पहली बार मंत्रिमंडल के अनुमोदन उपरांत निविदाकारों से रुचि की अभिव्यक्ति के माध्यम से दरें प्राप्त कर औचित्य दर प्रतिपादित की गई। उन्होंने कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले पेयजल प्रदाय कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने में जहाँ मदद मिलेगी, वहीं यह पहल राज्य के अनुसूचित जाति-जनजाति बाहुल्य एवं वनांचल क्षेत्रों के सर्वहारा वर्ग को घरेलू कनेक्शन के माध्यम से शुद्ध पेयजल प्रदाय करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी विभागों को निर्माण कार्यों के लिए नए एसओआर लागू करने के निर्देश दिए हैं। जिसके परिपालन में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने सर्वप्रथम  राज्य में अपना नया यूएसओआर-2020 जारी कर निर्माण-संधारण संबंधी कार्य में एसओआर लागू करने में अग्रणी रहा है।

मुख्यमंत्री निवास में धूम-धाम से मनाया गया पोरा-तीजा तिहार, तीजहारिन माताओं व बहनों के साथ मुख्यमंत्री ने भी किया पारंपरिक नृत्य, देखे विडियो
ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चार लोगों की मौत, सात घायल, किसी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे लोग
बजट में पुरानी पेंशन लागू होने से कर्मचारियों में जश्न का माहौल
CG Vidhansabha: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के विभागों के लिए 21,277 करोड़ 28 लाख से अधिक की अनुदान मांगें पारित
फिर से पॉवर सरप्लस स्टेट बनेगा छत्तीसगढ़- सीएम साय, केन्द्रीय विद्युत, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री ने छत्तीसगढ़ में हो रहे कार्यों की समीक्षा की
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जन्माष्टमी के मौके पर जैकी भगनानी ला रहे हैं कृष्ण महामंत्र, शेयर किया पोस्टर
Next Article Controversy over mobile theft during drinking, neighboring youths brutally murdered middle-aged, son also threatened, accused arrested शराब पीने के दौरान मोबाइल चोरी को लेकर हुआ विवाद, पड़ोसी युवकों ने बेरहमी से कर दी अधेड़ की हत्या, बेटे को भी धमकाया, आरोपी गिरफ्तार
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?