ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना वायरस संक्रमितों के इलाज और देखभाल सुविधा का लगातार विस्तार: प्रदेश में अब तक 3.16 लाख सैंपलों की जांच
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

कोरोना वायरस संक्रमितों के इलाज और देखभाल सुविधा का लगातार विस्तार: प्रदेश में अब तक 3.16 लाख सैंपलों की जांच

By @dmin
Published: August 1, 2020
Share
SHARE

रायपुर। कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच राज्य शासन इससे निपटने की व्यापक और पुख्ता व्यवस्था में लगी है। कोरोना वायरस से संक्रमितों के इलाज के लिए अस्पतालों और कोविड केयर सेंटर्स में बिस्तरों की संख्या लगातार बढ़ाई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने लक्ष्य निर्धारित कर सभी जिलों में पर्याप्त बिस्तरों के इंतजाम के निर्देश दिए हैं। कोरोना वायरस संक्रमितों की पहचान के लिए सैंपल जांच की संख्या भी लगातार बढ़ाई जा रही है। आरटीपीसीआर और ट्र-नाट विधि से जांच के साथ ही सभी जिलों में रैपिड एंटीजन किट से भी जांच की जा रही है।

प्रदेश के तीन और मेडिकल कॉलेजों राजनांदगांव, बिलासपुर एवं अंबिकापुर में आरटीपीसीआर जांच की अनुमति मिल गई है। इन तीन नए संस्थानों को मिलाकर अब आरटीपीसीआर जांच केंद्रों की संख्या सात हो गई है। एम्स रायपुर, डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल तथा रायगढ़ और जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में पहले से ही सैंपलों की आरटीपीसीआर जांच हो रही है। बिलासपुर स्थित मेडिकल कॉलेज छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (ष्टढ्ढरूस्) में आज से सैंपल जांच शुरू हो गई है।

कोविड-19 की पहचान के लिए प्रदेश में 31 जुलाई तक तीन लाख 16 हजार 501 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। आरटीपीसीआर से शासकीय मेडिकल कॉलेजों में दो लाख 58 हजार 841 और निजी लैबों के माध्यम से 1241 सैंपलों की जांच की गई है। शासकीय ट्रू-नाट लैबों में 25 हजार 148 और निजी क्षेत्र के ट्रू-नाट लैबों में 1905 सैंपलों की जांच हुई है। वहीं विभिन्न जिलों में रैपिड एंटीजन किट से 29 हजार 366 सैंपल जांचे गए हैं। ज्यादा से ज्यादा सैंपलों की जांच के लिए उच्च स्तरीय बीएसएल-2 लैबों में पूल टेस्टिंग भी की जा रही है।

कोरोना वायरस संक्रमितों के इलाज के लिए विशेषीकृत कोविड अस्पतालों के साथ ही कोविड केयर सेंटर्स में भी बिस्तरों की संख्या लगातार बढ़ाई जा रही है। बिना लक्षण वाले कोरोना संक्रमितों के इलाज के लिए जिलेवार लक्ष्य निर्धारित कर ज्यादा मरीजों वाले जिलों में इसके लिए युद्धस्तर पर काम किया जा रहा है। राज्य शासन द्वारा प्रयोग के तौर पर बिना लक्षण वाले मरीजों के होम-आइसोलेशन और उपचार के लिए सभी जिलों को अनुमति दी गई है। इसके लिए शासन द्वारा कलेक्टरों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

कोविड-19 के लक्षणरहित और हल्के लक्षण वाले मरीजों के इलाज के लिए प्रदेश भर के 157 कोविड केयर सेंटर्स में 18 हजार 598 बिस्तरों की व्यवस्था की गई है। प्रदेश के सभी जिलों में अभी कुल लगभग 25 हजार बिस्तरों के लक्ष्य के साथ इनकी संख्या बढ़ाई जा रही है। प्रदेश के 29 विशेषीकृत कोविड अस्पतालों में 3384 मरीजों के इलाज की व्यवस्था है। गंभीर मरीजों के लिए यहां 479 वेंटिलेटर्स के साथ 445 आईसीयू और 296 एचडीयू बिस्तर हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित 166 क्वारेंटाइन सेंटर्स में भी 4301 बिस्तर हैं। रायपुर और बिलासपुर के कुछ निजी अस्पतालों को भी कोविड-19 के इलाज की अनुमति दी गई है।

कवर्धा सहित दो जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद, धारा 144 लागू, अब तक 59 लोग गिरफ्तार
क्या आप जानते हैं रेलवे दे रहा घर बैठे जनरल टिकट लेने की सुविधा, इन आसान तरीकों से पा सकतें है टिकट
Transfer : 34 आबकारी अधिकारियों का ट्रांसफर… दुर्ग व रायपुर के अधिकारी भी हटाए गए
Big action : धान खरीदी केन्द्र में घोटाला, दो कर्मचारी निलंबित, चार के खिलाफ एफआईआर
बड़ी खबर: भिलाई, रिसाली, भिलाई चरोदा व बिरगांव निगमों में महापौर आरक्षण का मामला…. हाईकोर्ट ने टाला फैसला… अब 11 को होगी सुनवाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Lord Rama's beauty will be as beautiful as mythology पौराणिक कथाओं जैसा सुंदर होगा भगवान राम का ननिहाल: शासन ने तैयार की सौंदर्यीकरण की रूपरेखा
Next Article लॉकडाउन में मिली रियायातों में विसंगितयां: चेम्बर का प्रतिनिधि मंडल कलेक्टर से मिलकर रखी अपनी बात रक्षाबंधन पर कलेक्टर ने नहीं दी व्यापारियों को दुकान खोलने की अनुमति: विरोध में व्यापारियों ने लिया यह निर्णय

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?