ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भारत में कोरोना: देश में ठीक होने की दर 64.4 फीसदी हुई, मृत्यु दर में कमी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

भारत में कोरोना: देश में ठीक होने की दर 64.4 फीसदी हुई, मृत्यु दर में कमी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी

By @dmin
Published: July 30, 2020
Share
Corona in India: The recovery rate in the country was 64.4 percent, death rate decreased, Ministry of Health gave information
Corona in India: The recovery rate in the country was 64.4 percent, death rate decreased, Ministry of Health gave information
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोरोना वायरस की स्थिति को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सचिव राजेश भूषण ने देश में कोरोना की स्थिति को लेकर जानकारियां दीं। भूषण ने कहा कि देश में कोरोना से ठीक होने की दर (रिकवरी रेट) में सकारात्मक रुख देखने को मिल रहा है। अप्रैल में यह दर 7.58 फीसदी थी जो आज 64.4 फीसदी हो गई है। उन्होंने कहा कि देश के 16 राज्य ऐसे हैं जहां का रिकवरी रेट राष्ट्रीय औसत से भी ज्यादा है। इन राज्यों में दिल्ली का रिकवरी रेट 88 फीसदी, लद्दाख का 80 फीसदी, हरियाणा का 78 फीसदी, असम का 76 फीसदी, तेलंगाना का 74 फीसदी, तमिलनाडु और गुजरात का 73 फीसदी, राजस्थान का 70 फीसदी, मध्यप्रदेश का 69 फीसदी और गोवा का रिकवरी रेट 68 फीसदी है। 

Contents
  • देश में एक लाख से अधिक मरीज ठीक हो चुके 
  • देश में रोज ठीक हो रहे हैं 34 हजार मरीज

स्वास्थ्य मंत्रालय सचिव ने देश कोरोना से होने वाली मौतों के बारे में बताया कि भारत में कोरोना वायरस की वजह से होने वाली मौत की दर (कोरोना मृत्यु दर) आज 2.21 फीसदी है। मंत्रालय ने कहा कि कोविड-19 के मामले में भारत दुनियाभर के सबसे कम मृत्यु दर वाले देशों में से एक है।  देश के 24 राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों में कोरोना मृत्यु दर राष्ट्रीय दर से भी कम है। असम, केरल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, बिहार, गोवा और झारखंड में मृत्यु दर एक फीसदी से भी कम है।

देश में एक लाख से अधिक मरीज ठीक हो चुके 

राजेश भूषण ने कहा कि देश में एक लाख से अधिक लोग कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद ठीक हो चुके हैं और ये अपने आप में एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि हम यह मील का पत्थर छू सके हैं क्योंकि हमारे डॉक्टरों, नर्सों और अग्रिम पंक्ति के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने निस्वार्थ कार्य और समर्पण से काम किया है। उन्हीं की बदौलत हम इस स्थिति में आ सके हैं।

देश में रोज ठीक हो रहे हैं 34 हजार मरीज

मंत्रालय ने बताया कि देश में रोजाना करीब 34 हजार कोरोना से संक्रमित मरीज ठीक हो रहे हैं। देश में कोरोना के ठीक हो चुके मामले सक्रिय मामलों से 1.9 गुना ज्यादा हैं। भूषण ने कहा कि प्रभावी चिकित्सकीय प्रबंधन की वजह से देश में कोरोना वायरस से मृत्यु दर लगातार घट रही है। उन्होंने कहा कि जून में यह दर 3.33 फीसदी थी जो अब घटकर 2.21 फीसदी पर पहुंच गई है।

Cg Big News: राजद्रोह मामले में जीपी सिंह को बड़ी राहत, आईपीएस के खिलाफ दर्ज सभी मुकदमें रद्द
हिजाब विवाद: हाईकोर्ट में सुनवाई से पहले शुरू हुआ प्रदर्शन, कॉलेज में आमने-सामने आए छात्र
16th Vijay Merchant Multi-Day Trophy-2025: उज्ज्वल मरकाम के नाबाद 55 रन की पारी की बदौलत मैच ड्रा, अर्शवीर ने 4 और यथार्थ ने लिये 3 विकेट
सीएसवीटीयू के कुलपति को ज्ञापन सौंप एनएसयूआई ने की मांग: ऑनलाइन हो आठवें सेमेस्टर का एग्जाम
बीएम शाह हॉस्पिटल में कल हृदय रोगियों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर: हार्ट स्पेशलिस्ट डॉ सतीश सूर्यवंशी की मिलेंगी सेवाएं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अक्साई चिन में PLA का जमावड़ा, चीन सीमा पर और 35 हजार सैनिकों को तैनात करेगा भारत अक्साई चिन में PLA का जमावड़ा, चीन सीमा पर और 35 हजार सैनिकों को तैनात करेगा भारत
Next Article IPL 2020: Today can be announced new sponsors IPL: होटल से बाहर जाने पर पाबंदी, खिलाड़ियों के लिए बन रहा ये प्लान

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?