ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सेहत को 6 बेहतरीन फायदे पहुंचाता है हॉट लेमन वॉटर वजन घटाने में भी मिलती है मदद
Share
Notification Show More
Latest News
रक्तदान, पौधरोपण से लेकर विद्यादान तक सेवा गतिविधियों से जुड़ेंगे नागरिक
योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन
September 25, 2026
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
September 25, 2026
प्रतिदिन हो रहा 6 से 8 लीटर दूध उत्पादन, गोबर से जैविक खाद मिलने से खेती की लागत भी हुई कम
उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश
September 25, 2026
बस्तर, नारायणपुर और बलरामपुर में झमाझम बरसे बादल
छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज
September 25, 2026
स्वस्थ शरीर और मानसिक शांति के लिए नियमित योग को जीवनशैली में अपनाने पर जोर
जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर
September 25, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Health

सेहत को 6 बेहतरीन फायदे पहुंचाता है हॉट लेमन वॉटर वजन घटाने में भी मिलती है मदद

By @dmin Published July 30, 2020
Share
SHARE

सेहतमंद बने रहने के लिए हमें कई प्रकार के खाद्य पदार्थों का सेवन सावधानीपूर्वक करना पड़ता है। वहीं, कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे भी होते हैं जिन्हें हम अलग-अलग रूपों में अपनी डायट का हिस्सा बना सकते हैं। यहां एक ऐसी ही खास ड्रिंक के बारे में बताया जा रहा है जो नींबू से तैयार होती है। आप सब को यह पता होगा कि नींबू को हम अलग-अलग रूप से खाने के लिए इस्तेमाल करते हैं। प्रचलित रूप में बात की जाए तो नींबू का सबसे ज्यादा सेवन ड्रिंक के रूप में किया जाता है। इन दिनों हॉट लेमन वॉटर का क्रेज भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है। यह सेहत के लिए कई बेहतरीन फायदे पहुंचाता है जिसके बारे में आपको यहां पर खास जानकारी दी जा रही है।

Contents
वजन घटाने मेंकब्ज की समस्या से छुटकारारनिंग करने वालों के लिए बहुत जरूरीकोल्ड और फ्लू से छुटकारामेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता हैबल्ड प्रेशर को कंट्रोल करने में

वजन घटाने में

वजन को कंट्रोल करना बहुत जरूरी होता है, नहीं तो यह टाइप-2 डायबिटीज और कैंसर का खतरा बढ़ा देता है। इस समस्या से निजात पाने के लिए हॉट लेमन वॉटर को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। कई शोध में इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि नींबू पानी का सेवन करने से वजन घटाने में काफी मदद मिलती है।

कब्ज की समस्या से छुटकारा

कब्ज की समस्या से कई लोग परेशान रहते हैं और खासकर बुजुर्गों को यह समस्या सबसे ज्यादा परेशान करती है। वहीं, हॉट लेमन वॉटर का सेवन करने से इसमें मौजूद सिट्रिक एसिड कब्ज की समस्या को ठीक करने में प्रभावी माना जाता है।

रनिंग करने वालों के लिए बहुत जरूरी

ऐसा माना जाता है कि एथलेटिक एक्टिविटी से जुड़े हुए लोगों को हॉट लेमन वॉटर का सेवन जरूर करना चाहिए। ऐसा इसलिए कहा जाता है क्योंकि एक वैज्ञानिक अध्ययन के अनुसार, शरीर की मांसपेशियों को बूस्ट करने और उन्हें एक्टिव बनाए रखने के लिए हॉट लेमन वॉटर सक्रिय रूप से मददगार साबित हो सकता है।

कोल्ड और फ्लू से छुटकारा

कोल्ड और फ्लू की समस्या मॉनसून के दिनों में सबसे ज्यादा परेशान करती है। कोरोना वायरस महामारी के इस दौर में कोल्ड और फ्लू से बचे रहने के लिए हमें हर संभव उपाय करने की जरूरत है। कोल्ड और फ्लू की समस्या से बचे रहने के लिए अगर हॉट लेमन वॉटर का सेवन किया जाता है, तो यह इस समस्या से राहत दिलाने में फायदेमंद साबित हो सकता है।

मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है

मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने के लिए हम कई प्रकार के ड्रिंक का सेवन करते हैं, लेकिन हॉट लेमन वॉटर का सेवन किया जाए तो इससे मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में बड़ी तेजी से मदद मिलेगी। चयापचय के नाम से भी जाना जाता है। हमारे शरीर में मुख्य रूप से केमिकल रिएक्शन को मेंटेन बनाए रखने और फूड को एनर्जी में कन्वर्ट करने का काम करता है।

बल्ड प्रेशर को कंट्रोल करने में

नींबू में मौजूद मैग्निशियम और पोटेशियम की मात्रा हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को कम करने में अहम भूमिका निभाती है। इसलिए नींबू को प्राथमिक घरेलू उपचार के रूप में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। एक वैज्ञानिक अध्ययन के अनुसार, नींबू का सेवन हाइपरटेंशन की समस्या से बचाए रखने के लिए कारगर इलाज माना जाता है।

You Might Also Like

11 किमी की राह पार कर लोहागांव पहुंची स्वास्थ्य टीम, 62 ग्रामीणों की जांच

सेवा संकल्प अभियान : टीबी उन्मूलन कार्यक्रम : विजय को मिली टीबी से मुक्ति

सुकमा की 10 साल की बच्ची के जन्मजात मोतियाबिंद का चिरायु के तहत सफल ऑपरेशन

राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान : देश में 80 लाख से अधिक बालिकाओं को दी गई वैक्सीन

रायगढ़ मेडिकल कॉलेज की उपलब्धि : महिला के पेट से निकाला गया फुटबॉल साइज का ट्यूमर

@dmin July 30, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News: The girl was sleeping with her brother's children ब्रेकिंग न्यूज: भाई के बच्चों के साथ सो रही थी युवती, अचानक रोने लगे बच्चे, कमरे का नजारा देख बदहवास हुआ परिवार
Next Article हंसिए और बीमारियों को दूर भगाइए वर्कआउट से कम नहीं हैं हंसने के फायदे

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?