ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना ब्रेकिंग: देश में संक्रमितों का आंकड़ा 15 लाख के पार, पिछले 24 घंटे में सामने आए 48512 नए मामले
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कोरोना ब्रेकिंग: देश में संक्रमितों का आंकड़ा 15 लाख के पार, पिछले 24 घंटे में सामने आए 48512 नए मामले

By @dmin
Published: July 29, 2020
Share
Corona in Chhattisgarh: The total number of infected persons cross 90 thousand
Corona in Chhattisgarh: The total number of infected persons cross 90 thousand
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 15 लाख के पार हो गई है जबकि संक्रमण से मरने वालों की संख्या भी 34000 पार हो गई है। आब तक देश में 9,88,029 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं और रिकवरी रेट 64.23 प्रतिशत हो गया है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, देशभर में 28 जुलाई तक परीक्षण किए गए कोरोना नमूनों की कुल संख्या 1,77,43,740 है। जिनमें से 4,08,855 नमूनों का परीक्षण मंगलवार को ही किया गया है। 

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 48,512 नए मामले सामने आए हैं और 768 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 15,31,669 हो गई है। जिनमें से 5,09,447 सक्रिय मामले हैं, 9,88,029 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 34,193 लोगों की मौत हो चुकी है। 

दुनियाभर में संक्रमितों का आंकड़ा 1.68 करोड़ के पार

दुनिया वैश्विक महामारी कोरोना के कहर से लगातार जूझ रही है। वल्र्डोमीटर के मुताबिक, इस वायरस से मरने वालों की संख्या छह लाख 63 हजार से ज्यादा हो गई है और संक्रमितों का आंकड़ा एक करोड़ 68 लाख 93 हजार को पार कर गया है। जबकि एक करोड़ चार लाख 56 हजार से ज्यादा लोगों ने कोरोना को मात दी है। दुनिया में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका में मृतकों की संख्या एक लाख 52 हजार से ज्यादा हो गई है और 44 लाख 98 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। पिछले 24 घंटे में अमेरिका में 1,245 और ब्राजील में 955 लोगों की मौत हुई है। यह आंकड़े वल्र्डोमीटर के मुताबिक बुधवार सुबह नौ बजे तक के हैं।

गुजरात एटीएस ने दाऊद के करीबी अब्दुल माजिद को दबोचा, 24 साल से था फरार
150 प्रतिभागियों को पछाड़कर हासिल किया गोल्ड, पावर लिफ्टिंग में दिखाया दम
पंजाब में पाक की नापाक हरकत: ड्रोन से अमृतसर में गिराए हथियार…. हैंड ग्रेनेड, 100 से ज्यादा कारतूस व टिफिन बम मिला
छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए होटल इंडस्ट्री में अपार संभावनाएं: मंत्री ताम्रध्वज साहू
सीरम ने चेन्नई के प्रतिभागी के साइड-इफेक्ट के दावे को नकारा, 100 करोड़ के मानहानि केस की दी चेतावनी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News: Grocery shops open for four hours ब्रेकिंग न्यूज: चार घंटे के लिए खुली किराना दुकानें तो टूट पड़े लोग, नियम कानून की उड़ी धज्जियां
Next Article The wait is over: Section 144 is coming in Rafael, Ambala, people are instructed not to go to the roof of houses इंतजार खत्म: आ रहे हैं राफेल, अंबाला में लगी धारा 144, लोगों को घरों की छत पर न जाने के निर्देश

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?