ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: स्टॉल के माध्यम से नागरिकों तक पहुंचेंगे गोबर से बने दीये और मूर्ति
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedNationalRaipur

स्टॉल के माध्यम से नागरिकों तक पहुंचेंगे गोबर से बने दीये और मूर्ति

By @dmin
Published: October 27, 2021
Share
स्टॉल के माध्यम से नागरिकों तक पहुंचेंगे गोबर से बने दीये और मूर्ति
स्टॉल के माध्यम से नागरिकों तक पहुंचेंगे गोबर से बने दीये और मूर्ति
SHARE

भिलाई। इस बार दीपावली में घरों को गोबर से बने दीयों से रोशन करने स्व सहायता समूह की महिलाएं जुटी हुई है। नगर पालिक निगम भिलाई के गोबर खरीदी केन्द्रों में सवा लाख गोमय दीया निर्मित कर विक्रय करने के लक्ष्य के अनुरूप कार्य किया जा रहा है। गोधन से निर्मित उत्पाद नागरिकों को आसानी से उपलब्ध हो सके इसके लिए निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे के निर्देश पर विभिन्न स्थानों पर स्टॉल लगाया गया है, ताकि समूह की महिलाएं स्थानीय बाजारों में भी दीये की मांग अनुरूप विक्रय कर सके।

स्टॉल में लोग दीवाली त्योहार में घर को रोशन करने चटक रंग से बने आकर्षक दीये तथा घरों को सजाने के लिए सीनरी, श्रीलक्ष्मी गणेश की प्रतिमा व ग्वालीन भी महिला समूहों के स्टॉल से खरीदने उत्साह दिखा रहे है। दीया पूर्ण रूप से ईको फ्रेंडली है एक बार इसका उपयोग करने के पश्चात खाद के रूप में भी प्रयुक्त किया जा सकता है। एनयूएलएम के अमन पटले ने बताया कि अब तक जोन 01 में 18 हजार दीये, जोन 03 में 4 हजार दीये तथा जोन 04 में 30 हजार दीये और पूजा के लिए मूर्तियां बन चुकी है।

चटक रंगो से बने दीये स्टॉल का आकर्षण, सूर्या मॉल सहित इन स्थानों में लगा स्टॉल – अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी एवं नोडल अधिकारी सुनील अग्रहरि ने स्टॉल का जायजा लिया और महिलाओं को प्रेरित किए। शहरी आजीविका मिशन की महिला समूहों द्वारा गोबर से बने उत्पादों के विक्रय के लिए मुख्य कार्यालय, भिलाई के सूर्या मॉल, जोन 02 निगम कार्यालय एवं हाउसिंग बोर्ड पौनी पसारी, जोन 03 निगम कार्यालय, जोन 04 पॉवर हाउस बस स्टैण्ड एवं आईटीआई के पीछे गोधन न्याय योजना केंद्र, जोन 05 सेक्टर 06 ए मार्केट एवं सेक्टर 06 सांई मंदिर के सामने स्टॉल लगाया गया है, स्टॉल में गोबर से बने चटक रंगो के दीये और मूर्तियां स्टॉल का आकर्षण बनी हुई है।

सूर्या मॉल में शॉपिंग करने आई यामिन साहू की नजर स्टॉल पर पड़ी तो चटक रंगो से निर्मित दीये को खरीदने उत्साहित हो गई उन्होंने बताया कि चाईनीस झालरो से अच्छा है कि प्राकृतिक रूप से बने दीये के उपयोग से घर को रोशन करेंगे, इससे हम पारंपरिक त्योहार में प्रकृति से जुड़ते है। खुर्सीपार के दिनेश ने गोधन केन्द्र से दीया खरीदते हुए बताया कि गोबर से निर्मित दीये व अन्य वस्तुएं उन्होंने त्योहार में सजाने के लिए खरीदा है। यह पूर्ण रूप से ईको फ्रेंडली है एक बार इसका उपयोग करने के पश्चात खाद के रूप में भी प्रयुक्त किया जा सकता है। इससे पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा।

एक्टर नहीं होते तो आज क्रिकेटर होते हार्डी संधू, एक हादसे ने बदल दिया था सबकुछ
100 करोड़ की वसूली: हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे परमबीर के आरोपों की जांच, उद्धव सरकार का फैसला
चरमराई पीडीएस व्यवस्था: छह सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर संचालक, 192 दुकानों पर तालाबंदी की नौबत
Fit Bhilai Movement :  5000 लोगों ने लगाई विधायक देवेंद्र संग दौड़, 10 साल के बच्चे भी हुए शामिल
स्वाइन फ्लू के लक्षण भी कोरोना की तरह, दोनों बीमारियां फेफड़ों को करती हैं प्रभावित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राज्यपाल ने हरेली पर्व पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं कांकेर जिले से जनजातीय पदयात्रियों का समूह राज्यपाल से मिलने पहुंचा राजधानी
Next Article सेक्टर 02 तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य का निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने लिया जायजा, कार्य में प्रगति लाने के दिए निर्देश सेक्टर 02 तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य का निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने लिया जायजा, कार्य में प्रगति लाने के दिए निर्देश

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?