ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बोतल से दूध पीना नहीं छोड़ रहा बच्चा तो ये तरीके करेंगें आपकी मदद
Share
Notification Show More
Latest News
रक्तदान, पौधरोपण से लेकर विद्यादान तक सेवा गतिविधियों से जुड़ेंगे नागरिक
योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन
September 25, 2026
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
September 25, 2026
प्रतिदिन हो रहा 6 से 8 लीटर दूध उत्पादन, गोबर से जैविक खाद मिलने से खेती की लागत भी हुई कम
उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश
September 25, 2026
बस्तर, नारायणपुर और बलरामपुर में झमाझम बरसे बादल
छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज
September 25, 2026
स्वस्थ शरीर और मानसिक शांति के लिए नियमित योग को जीवनशैली में अपनाने पर जोर
जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर
September 25, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Health

बोतल से दूध पीना नहीं छोड़ रहा बच्चा तो ये तरीके करेंगें आपकी मदद

By @dmin Published July 28, 2020
Share
SHARE

कहते हैं कि 6 महीने का होने तक शिशु को मां का दूध पिलाना अनिवार्य होता है। 6 महीने तक बच्चे को मां का ही दूध दिया जाता है। कई मांएं ऑफिस जाने या किसी अन्य वजह से बच्चों को बोतल से दूध पिलाना शुरू कर देती हैं। कई बच्चे बोतल से दूध पीना शुरू करने के बाद उसे छोड़ते ही नहीं हैं। बच्चों को बोतल से दूध पीने की आदत को छुड़वाना बहुत मुश्किल होता है। ये मांओं के लिए एक चुनौती होती है जिसे पूरा करना मुश्किल के साथ-साथ जरूरी भी होता है। अगर आपका बच्चा भी बोतल से दूध पीता है तो आपको जान लेना चाहिए कि किस उम्र से बच्चे को बोतल का दूध देना बंद कर देना चाहिए और बोतल का दूध कैसे छुड़वाया जा सकता है।
बोतल से दूध पीना कब बंद कर देना चाहिए

आप बच्चे को जितने लंबे समय तक बोतल से दूध पिलाएंगी, बाद में इस आदत को छोडऩा बच्चे के लिए उतना ही मुश्किल होता जाएगा। इसलिए बेहतर होगा कि आप कम समय के लिए ही बच्चे को बोतल से दूध पिलाएं। अमेरिकन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स के अनुसार, 12 महीने के बाद बच्चे को बोतल से दूध पिलाना शुरू कर सकते हैं। वहीं, 18 महीने का होने पर बोतल से दूध पीना बंद करवा देना चाहिए। इस आदत को जितनी जल्दी छुड़वा दिया जाए, मां और बच्चे के लिए उतना ही अच्छा होता है।

बोतल से दूध पीने की आदत कैसे छुड़ाएं

एक साल का होने के बाद शिशु अपने आप कप पकडऩे लग जाता है। इस समय आप उसे बोतल की जगह कप से दूध पीने की आदत आसानी से डाल सकती हैं। जब भी आपको लगे कि आपका बच्चा अब खुद अपने आप बोतल या कप पकड़ सकता है, तब उसकी बोतल छुड़वाकर कप से दूध देना शुरू कर दें।
अगर आप सोच रही हैं तो बच्चे की इस आदत को आप एक दिन में ही छुड़वा सकती हैं तो आप गलत हैं। आपको इस प्रक्रिया को धीरे-धीरे आगे बढ़ाना है। शुरुआत में एक बार बोतल से और एक बार कप से दूध पिलाएं और फिर धीरे-धीरे बोतल से दूध पिलाना कम करते जाएं।
बोतल छुड़वाने का बेहतरीन विकल्प सिपी कप होते हैं। इसमें से दूध गिरता भी नहीं है और बच्चों को आसानी से इसकी आदत भी हो जाती है। बच्चे सिपी कप को दोनों तरफ से आसानी से पकड़ भी सकते हैं। वहीं बच्चों को सिपी कप दिखने में बहुत अच्छे लगते हैं।
बोतल से दूध पीने की आदत छुड़वाने की एक बहुत पुरानी ट्रिक है जो आज भी काम करती है। आप अपने बच्चे को बोतल में जब भी दूध दें तो उसे पतला रखें और कप में गाढ़ा और दूध को टेस्टी बनाकर दें। इससे धीरे-धीरे बच्चे को समझ आने लगेगा कप का दूध ज्यादा टेस्टी है और वो बोतल की जगह कप से दूध पीना शुरू कर देगा।
बच्चों को कप से दूध पिलाने के लिए आपको एक सुंदर या कार्टून वाला कप चुनना चाहिए। ऐसी चीजें बच्चों को बहुत आकर्षित लगती हैं।

You Might Also Like

सेवा संकल्प अभियान : टीबी उन्मूलन कार्यक्रम : विजय को मिली टीबी से मुक्ति

खड़गवां से ‘सक्षम एमसीबी सेवा संकल्प अभियान 2026’ का हुआ आगाज, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

बाल संरक्षण को लेकर प्रदेशभर में जागरूकता अभियान तेज

मोहला में फॉस्टर केयर से बालक को मिला नया परिवार, सुरक्षित भविष्य की नई शुरुआत

नीट यूजी काउंसलिंग 2026 : फर्जी जानकारी देने पर निरस्त होगा प्रवेश, राज्य काउंसलिंग समिति की चेतावनी

@dmin July 28, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article वर्क फ्रॉम होम के दौरान आंखों से आ रहा है पानी तो इस घरेलू उपचार की लें मदद
Next Article गर्भावस्था में इस समय झुकना हो सकता है खतरनाक

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?