ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रक्षाबंधन के लिए समूह की महिलाएं बना रहीं वैदिक राखियाँ, कंगन और झुमके
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

रक्षाबंधन के लिए समूह की महिलाएं बना रहीं वैदिक राखियाँ, कंगन और झुमके

By @dmin
Published: July 27, 2020
Share
रक्षाबंधन के लिए समूह की महिलाएं बना रहीं वैदिक राखियाँ, कंगन और झुमके
रक्षाबंधन के लिए समूह की महिलाएं बना रहीं वैदिक राखियाँ, कंगन और झुमके
SHARE

रायपुर। आपदा को अवसर में बदलने की ताकत छत्तीसगढ़ की महिलाओं ने दिखाई है। इस साल कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लागू लॉकडाउन में रक्षाबंधन के त्यौहार के लिए समूह की महिलाएं स्थानीय स्तर पर राखियों की आपूर्ति कर रही हैं। इन राखियों में छत्तीसगढ़ की माटी की महक तो है ही साथ ही दर्जनों महिलाओं को घर बैठे काम भी मिला है। स्व-सहायता समूहों की महिलाएं भाईयों के लिए हल्दी, कुमकुम, चंदन, गोबर आदि से वैदिक राखियां बनाने के साथ बहनों के लिए खूबसूरत कंगन और झुमके भी बना रही हैं।

दुर्ग जिले के भिलाई की स्वयं सेवी संस्था ‘छत्तीसगढ़ उड़ान नई दिशा’ की संचालक निधि चंद्राकर समूहों से जुड़ी दर्जनों महिलाओं को पंचद्रव्य में शामिल गोबर और मौली धागा से राखियाँ बनाने का प्रशिक्षण दिया है। गोबर, चंदन, कुमकुम, हल्दी जैसे शुभ सामग्रियों के बनने के कारण इसे वैदिक राखी का नाम दिया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की परंपराओं को सहेजने की पहल और स्थानीय रोजगार को प्रोत्साहन से इनको हौसला मिला है। महिलाएं गोबर से बनी इस वैदिक राखी को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भेजना चाहती हैं। वैदिक राखी बनाने वाली इन महिलाओं का मानना हैं कि हाथों से बनी राखी जब भाईयों की कलाई में सजेगी तो उसका अलग ही अहसास होगा।
बिहान समूह की दीदियां भी रक्षाबंधन के त्यौहार पर बहनों के लिए झुमके कंगन और भाइयों के लिए राखियाँ बना रही हैं। समूहों से जुड़ी ग्रामीण अंचलों की इन महिलाओं को बिहान योजना के तहत चूड़ी, झुमके और अन्य आर्टिफिशियल ज्वेलरी के साथ राखी बनाने का प्रशिक्षण दिया गया है। जनपद पंचायत द्वारा कच्चा माल क्रय करने राशि भी उपलब्ध कराई गई है। किशोरी बालिकाएं भी इसमें हिस्सा लेकर उत्साह से राखियाँ बना रही हैं। जिले की तीनों जनपद पंचायतों में महिलाओं द्वारा राखियाँ बनाई जा रही हैं। इनके प्रोडक्ट अच्छी गुणवत्ता और कम दाम में उपलब्ध हैं। महिलाओं को उम्मीद है कि उनकी राखियों और आर्टिफिशियल ज्वेलरी को पसंद किया जाएगा।

निजी अस्पताल के बायोगैस प्लांट से मिले मानव खोपडिय़ां व नरकंकाल…
CM भूपेश बघेल ने अछोटा में गढ़कलेवा का लोकार्पण कर लिया चीला, फरा, ठेठरी, खुरमी का स्वाद…
जे के प्राइड ऑफ दुर्ग भिलाई ब्यूटी कॉन्टेस्ट 2020 में मिस अनुषा, मिसेस रुचिता गुप्ता, मिस्टेर गौतम ओर किड्स में दीपिका रही विनर
मानव तस्करी के आरोप में नक्सलियों ने की ग्रामीण हत्या, रस्सी से गला घोंटकर ले ली जान
मुख्यमंत्री ने श्रमिको के साथ बैठकर लिया बोरे-बासी का स्वाद, बोले- छत्तीसगढ़ के विकास में श्रमिकों का योगदान अमूल्य
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Congress leaders of Chhattisgarh submitted memorandum to Governor राजस्थान में विशेष सत्र बुलाने की मांग: छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेताओं ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
Next Article पूर्व प्रमुख सचिव और उनकी पत्नी को हाईकोर्ट से मिली राहत, आय से अधिक संपत्ति मामले में दर्ज प्राथमिकी निरस्त बिग ब्रेकिंग: हाईकोर्ट ने राज्य सरकार के आदेश को किया खारिज, निजी स्कूलों को ट्यूशन फीस लेने की मिली मंजूरी

Ro.No.-13954/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?