ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बर्फ करेगी दर्द को दूर, जानिए सेहत से जुड़े 6 फायदे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Health

बर्फ करेगी दर्द को दूर, जानिए सेहत से जुड़े 6 फायदे

By @dmin
Published: July 27, 2020
Share
SHARE

बर्फ का नाम सुनने पर लोगों के दिमाग में आइसक्रीम, बर्फ का गोला, बर्फ वाली कैंडी या शरबत में आइस क्यूब्स की छवि आती है, लेकिन बर्फ का काम केवल इतना नहीं है. खाने-पीने के इस्तेमाल के अलावा बर्फ के और भी ढेरों फायदे हैं. बर्फ दर्द, सूजन और यहां तक की दांत के दर्द को कम करने का सबसे अच्छा तरीका है. बर्फ की सिकाई का उपयोग कई समस्याओं में किया जा सकता है. ये कई स्थितियों के लिए लाभदायक होता है. शरीर के किसी भी हिस्से में ठंडी सिकाई का इस्तेमाल कर सकते हैं. हालांकि नवजात शिशुओं पर बर्फ की सिकाई की सलाह नहीं दी जाती है.

Contents
  • सूजन को कम करती है बर्फ
  • दर्द से राहत मिलना
  • पाइल्स के इलाज में मदद करती है बर्फ
  • टैन और सनबर्न दूर करती है बर्फ
  • दांत दर्द को कम करती है बर्फ
  • काले घेरों को कम करती है बर्फ

सूजन को कम करती है बर्फ

गर्दन या मांसपेशियों में सूजन से पीडि़त हैं, तो दर्द और सूजन से राहत के लिए प्रभावित क्षेत्र पर आइस पैक लगाएं. यह उपाय रक्त वाहिकाओं को संकुचित करता है, जिससे शरीर की सूजन कम हो जाती है. किसी तरह की चोट लगी हो तो पहले 72 घंटों में सूजन को कम करने का सबसे अच्छा तरीका है कोल्ड कॉन्ट्रेक्शन का इस्तेमाल. ठंडा तापमान तंत्रिकाओं पर एक सुन्न प्रभाव डालता है जो बदले में सूजन को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. इसके लिए एक कपड़े में चार से पांच बर्फ के टुकड़े लपेटें और इसे प्रभावित क्षेत्र पर कम से कम 20 मिनट तक रखें और इस प्रक्रिया को हर घंटे दोहराएं. त्वचा पर सीधे बर्फ न लगाएं, क्योंकि इससे फ्रॉस्टबाइट हो सकता है.

दर्द से राहत मिलना

इंजेक्शन के कारण मांसपेशियों में ऐंठन हो या दर्द, प्रभावित क्षेत्र पर आइस पैक लगाने से दर्द और परेशानी कम हो जाती है. यह सूजन को कम करने के साथ और उस प्रभावित क्षेत्र में ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करके दर्द का मुकाबला करने में मदद करता है. टीकाकरण के कारण होने वाले दर्द के लिए, एक आइस क्यूब लें और इसे अपनी हथेली पर रगड़ें और क्षेत्र पर अपना हाथ रखें. मांसपेशियों में दर्द के लिए, प्रभावित क्षेत्र पर आइस-क्यूब रगड़ें. बेहतर परिणाम के लिए दो से तीन दिनों तक दिन में कम से कम तीन बार ऐसा करें.

पाइल्स के इलाज में मदद करती है बर्फ

पाइल्स से पीडि़त लोग गुदा में दर्द और असुविधा को कम करने के लिए बर्फ का इस्तेमाल कर सकते हैं. आइस पैक सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं लेकिन इसे सीधे अप्लाई न करें. कुछ आइस क्यूब्स के टुकड़ें करें और इसे प्लास्टिक बैग या शीट में लपेटें. इसे एक साफ कपड़े में लपेटें. अब अपनी पीठ के बल पर आरामदायक स्थिति में लेट जाएं और प्रभावित हिस्से पर लगाएं. जब भी दर्द महसूस हो तब अधिकतम 10 मिनट के लिए ऐसा करें.

टैन और सनबर्न दूर करती है बर्फ

बर्फ के टुकड़े त्वचा को हाइड्रेट भी करते हैं. ऐसा इसलिए है क्योंकि बर्फ में पानी होता है जो त्वचा पर लगाने पर दर्द और सूजन को कम करता है. धूप में ज्यादा समय तक रहते हैं तो चेहरे पर एलोवेरा वाले आइस क्यूब्स लगाएं. ऐलोवेरा का शीतल प्रभाव सनबर्न पर असर दिखाएगा. ज्यादा राहत पाने के लिए शरीर के अन्य भागों पर भी क्यूब्स रगड़ सकते हैं. अगर एलोवेरा नहीं है तो खीरे के रस से बने आईस क्यूब्स को चेहरे और त्वचा पर रगड़ें. सनबर्न से तुरंत राहत पाने के लिए आइस क्यूब पर गुलाब जल डालकर त्वचा पर रगड़ें.

दांत दर्द को कम करती है बर्फ

बर्फ दांत दर्द से राहत दिला सकती है. संवेदनशील क्षेत्र पर आइस क्यूब लगाने से कुछ समय के लिए नसों और मसूड़ों को निष्क्रिय कर देता है और राहत देता है. एक कपड़े में एक आइस क्यूब लपेटें और इसे अपने गाल पर कुछ मिनटों के लिए रखें. दांत पर बर्फ भी लगा सकते हैं. हालांकि यह काफी दर्दनाक हो सकता है.

काले घेरों को कम करती है बर्फ

बर्फ की मदद से डार्क सर्कल्स के साथ-साथ आंखों की सूजन का भी प्रभावी तरीके से इलाज किया जा सकता है. यह रक्त वाहिकाओं को संकुचित करता है, त्वचा में कसावट रखते हुए कालापन कम करता है. यह त्वचा को मॉइस्चराइज करके इसकी डलनेस भी दूर करती है. बर्फ के पानी में लैवेंडर ऑयल की द्मद्दछ बूंदें डालें और इस सॉल्यूशन को कॉटन की मदद से काले घेरों पर लगाएं. जल्दी राहत के लिए नियमित रूप से ऐसा करें.

भूख को कभी न करें नजरअंदाज, वरना हो सकती है थायरॉयड की समस्या
मॉनसून में खीरा बनाएगा चेहरे को ग्लोइंग ऐसे करें इस्तेमाल और 10 मिनट में देखें कमाल
क्या आप भी कर रहे हैं कड़ाके की ठंड में हीटर का इस्तेमाल, जान लें इसके नुकसान
लो ब्लड शुगर की समस्या हो सकती है गंभीर शरीर पर होता है ऐसा असर, बरतें सावधानी
यदि आप भी तले हुए तेल को बार-बार काम में लेते हो तो हो जाओ सावधान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Such will win from Corona: Lockdown in urban area of the district and open liquor shops at some distance, social distancing blows in the air ऐसे जीतेंगे कोरोना से: जिले के शहरी क्षेत्र में लॉकडाउन और कुछ दूरी पर शराब की खुली दुकानें, हवा में उड़ा सोशल डिस्टेंसिंग
Next Article गले में खराश, सांस की बदबू और छाले से हैं परेशान, गरारे से मिलेगा आराम

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?